Author: faridabadnews24

संजीवनी अस्पताल के गेट पर करीब आधे घंटे तक ऑक्सीजन के लिए तड़पते हुए गांव सूचान की महिला मरीज ने व्हीलचेयर पर दम तोड़ दिया। पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें बेटा रोते हुए मां की मौत का जिम्मेदार अस्पताल को ठहरा रहा है। डीसी प्रदीप कुमार ने मामले की जांच सीएमओ से करवाने के बात कही है। उन्होंने पोर्टल पर दर्शाए जा रहे व वास्तव में अस्पतालों में उपलब्ध ऑक्सीजन व वेंटिलेटर बेड्स की संख्या में आ रहे अंतर की जांच कराने की बात कही। मृतक महिला के बेटे अमर सिंह ने बताया कि 60 वर्षीय मां…

Read More

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के बाद अब टीवी अभिनेत्री व ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मुख्य कलाकार मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर दलितों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। हांसी SP नितिका गहलोत ने कहा कि पुलिस को एक शिकायत मिली है जिसमें मुनमुन दत्ता के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पुलिस जांच करेगी और नियमानुसार कार्रवाई करेगी। हांसी SP नितिका गहलोत को शिकायत नेशनल अलायंस फाॅर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने दी है। रजत ने अपनी शिकायत…

Read More

फरीदाबाद :  पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह के कुशल नेतृत्व की बदौलत फरीदाबाद पुलिस लॉकडाउन के दौरान लोगों से नियमों का पालन करवाने में सफल रही है कोरोना महामारी के दौरान फरीदाबाद पुलिस द्वारा लोगों को इस महामारी से सुरक्षित रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है। फील्ड ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी लोगों को घर में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं और साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। बीट में तनाव पुलिस कर्मियों द्वारा 208605 लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया…

Read More

कृषि कानूनों के खिलाफ कई महीनों से जारी किसानों के आंदोलन से बीते दिनों एक हैरान करने वाला मामला सामने आया यहां टिकरी बॉर्डर पर पश्चिम बंगाल से हिस्सा लेने आई एक युवती का बलात्कार किए जाने का आरोप है, जिसके बाद उसकी कोरोना के कारण मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. लेकिन अब इसी केस में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री हुई है, आयोग ने किसान नेता योगेंद्र यादव को नोटिस भेजा है राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने मंगलवार को इस बारे में ट्वीट किया है. रेखा शर्मा ने…

Read More

फरीदाबाद :  आज फरीदाबाद में सोने और चांदी के दामों में बदलाव आया है। फरीदाबाद की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 48,740.0 रुपये रहा। कल की तुलना में सोना आज 320.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 73,600.0 रुपये रहा। फरीदाबाद में कल सोने का भाव 49,060.0 रुपये और चांदी का भाव 73,200.0 रुपये था। सोने की खरीदारी से पहले हॉलमार्क का रखें ध्यान सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। अच्छा होगा कि हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र…

Read More

फरीदाबाद :  केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश पर जब भी कोई आपदा आई है भारतीय सेना हमेशा ढाल बनकर खड़ी रही है। चाहे देश की सीमाओं की रक्षा की बात हो या फिर देश में आज कोरोना जैसी आपदा में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात हो। केंद्रीय राज्य मंत्री मंगलवार को जिला के गांव छांयसा में अटल बिहारी वाजपेयी कोविड-19 मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 100 ऑक्सीजन बेड के इस अस्पताल का संचालन भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड द्वारा किया जा रहा…

Read More

हरियाणा : हरियाणा के पंचकूला में कई पदों पर भर्तियां निकाली गई है। यहां चकबंदी विभाग ने सहायक और लेखाकार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जहां पुरुष और महिला दोनों हीं आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र या तो अपने शहर के फार्म विक्रेता से प्राप्त करें या फिर अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें। इन पदों के लिए आवेदन का तरीका ऑफलाइन ही निर्धारित किया गया है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित किए गए प्रपत्र के अनुसार 13 मई 2021 तक या उससे पहले कार्यालय निदेशक,चकबंदी हरियाणा,बेज़ संख्या 25-26,सेक्टर…

Read More

नई दिल्ली :  कोविड-19 महामारी के दूसरे चरण के प्रसार को देखते हुए विभिन्न केंद्र व राज्यों की सरकारों द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ चिकित्साकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। एक तरफ जहां रेलवे और कई अन्य केंद्रीय विभागों के साथ-साथ दिल्ली, बिहार और अन्य राज्यों में मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना सरकार ने रविवार, 9 मई 2021 को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की समीक्षा बैठक के बाद कोविड-19 ड्यूटी के लिए 50 हजार एमबीबीएस स्टूडेंट्स की भर्ती की घोषणा की थी। इसी क्रम…

Read More

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली स्थित जीटीबी एन्क्लेव स्थित रामलीला मैदान में अस्थायी अस्पताल तैयार हो चुका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को इसका उद्घाटन करेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और राजेंद्र पाल गौतम के साथ जीटीबी एन्क्लेव और लोक नायक अस्पताल के सामने रामलीला मैदान में बन रहे अस्थायी अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जीटीबी एन्क्लेव के रामलीला ग्राउंड में 500 आइसीयू बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार हो चुका है। इसे जीटीबी अस्पताल से जोड़ा गया है। दस दिन में इस अस्पताल को…

Read More

हरियाणा  : हरियाणा में कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही लड़ाई के विरुद्ध कांग्रेस ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने जहां एक के बाद एक कई जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें जनता को राहत दिलाने के निर्देश दिए, वहीं दोनों नेताओं ने कहा कि सब कुछ सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। सरकार की कोरोना से जंग पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और सैलजा ने पहले संयुक्त रूप से करनाल जिले की कोविड रिलीफ कमेटी…

Read More