देश में कोरोना महामारी ने आपदा का रूप ले लिया है। बीतेे साल 18 जून को 11 हजार केस आए थे और अगले 60 दिन में औसतन हर रोज 35 हजार केस आने लगे थे। 10 फरवरी को दूसरी लहर शुरू होने पर हर दिन 11 हजार केस आ रहे थे। 6 अप्रैल को देश में 1 लाख केस आने लगे और अब महज 15 दिन में नए मामलों ने 3 लाख के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया है, जो दुनिया में सर्वाधिक है। अब तक देश में अाधिकारिक तौर पर कोरोना से 1.84 लाख मौतें हो चुकी हैं। विशेषज्ञों…
Author: faridabadnews24
देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझ रही है. कई अस्पतालों में कुछ घंटों का ऑक्सीजन स्टॉक है, जबकि कुछ जगह पर अंतिम वक्त में ऑक्सीजन पहुंचा है दिल्ली के कई अस्पतालों द्वारा सरकार के सामने जल्द से जल्द ऑक्सीजन पहुंचाने की गुहार लगाई जा रही है दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल का कहना है कि पिछले 24 घंटे में उनके अस्पताल में 25 गंभीर मरीजों की मौत हो गई है. हमारे पास कुछ घंटों का ऑक्सीजन बचा है. वेंटिलेटर भी सही काम नहीं कर रहे हैं. हमें तुरंत एयरलिफ्ट की मदद से ऑक्सीजन चाहिए,…
हरियाणा के जींद स्थित एक सरकारी अस्पताल के पीपी सेंटर से बीती रात ताला तोड़कर चोरी किये गए कोरोनावायरस टीकों की 1710 खुराक की खेप गुरुवार शाम को नाटकीय ढंग से सिविल लाइन थाने पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक शाम करीब पांच बजे बाइक सवार एक व्यक्ति थाने के बाहर चाय की दुकान पर टीकों की 1710 खुराक से भरा थैला दुकानदार के पास यह कहकर छोड़ गया कि उसमें मुंशी (थाने के कर्मी) का खाना है। पुलिस के मुताबिक थैले के अंदर एक पर्ची भी मिली है जिस पर लिखा था “सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है।”…
नागरिक अस्पताल में गुरुवार को डिलीवरी के लिए लाई गई महिला ने मुख्य गेट पर कार में ही बच्चे को जन्म दिया। लेेेकिन बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। महिला कोरोना संक्रमित थी। सिक्का कॉलोनी चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड प्रोटोकॉल से महिला का अंतिम संस्कार कराया। पबसरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 29 वर्षीय पत्नी गर्भवती थी। करीब एक महीने से उसका उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा था। एक सप्ताह पहले दर्द…
कृषि कानून रद्द कराने की मांग करते किसान प्रदर्शनकारियों ने धरना-प्रदर्शन खत्म करने से इनकार किया है, हालांकि दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर राजमार्ग के एक तरफ का रास्ता क्लियर करने को राजी हो गए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का कहना है कि, वे राजमार्ग के एक तरफ का रास्ता कोरोना मरीजों की खातिर साफ कर रहे हैं। अब राजमार्ग के एक तरफ के रूट पर लगे बेरिकेड्स को आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए हटा दिया जाएगा। सिंघु बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता क्लियर ज्ञातव्य है कि, केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ…
इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां करते हुए सूची जारी की है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से सलाह-मश्विरा कर बहादुर नायक हिसार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है और इनके स्थान पर शंकर लाल ओड को टपरीवाल प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि जींद निवासी विजेंद्र रेढू को राज्य और पानीपत निवासी रेनू राणा पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। सतपाल आमली को जगाधरी…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद स्थित नशा मुक्ति केंद्र सेक्टर 14 ने डीआर शर्मा जनरल सेक्रेटरी हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी के जन्म दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 33 रक्त दाताओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विजय कौशिक उप आबकारी व कराधान आयुक्त फरीदाबाद, विशिष्ट अतिथि विकास कुमार सचिव रेडक्रॉस, मारवाड़ी युवा मंच के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष निकुंज गुप्ता के द्वारा किया गया। विजय कौशिक ने बताया कि राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद, मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद, जय सेवा फाउंडेशन एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जो मुहिम लोगों के…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] जिला मजिस्ट्रेट डॉ. गरिमा मित्तल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों के चलते जिला में शादियों व अन्य सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में ज्यादा भीड़ इकट्ठा न होने दें। उन्होंने बताया कि किसी भी शादी अथवा अन्य कार्यक्रम के दौरान हॉल के अंदर कुल क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इनमें भी 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही बाहर लॉन अथवा खुले स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर मात्र 200 लोगों के इकट्ठा होने की ही…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] भारतीय मजदूर संघ ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर हो रहे शोषण के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद सम्बन्धित भारतीय मजदूर संघ जिला स्तर पर प्रदर्शनों से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर हो रहे शोषण का प्रदेश सरकार को अवगत कराना। प्रदेश सरकार ने अभी तक आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, मौजूदा समय में कोविड -19 जैसी महामारी के बावजूद भी आउटसोर्सिंग कर्मचारी वर्ग प्रमुखता से आगे खड़ा हैं परंतु फिर भी उनकी मुख्य मांगों को अनदेखा किया जा रहा हैं। सेक्टर -12 लघु सचिवालय में जिला…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद सर्राफा बाजार में 23 अप्रैल को सोने की कीमत में गिरावट रही। सोना 470.0 रुपये की गिरावट के साथ 48,880.0 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। 22 अप्रैल को भाव 49,350.0 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी 1,150.0 रुपये गिर कर 1,150.0 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गई। पिछला बंद भाव 71,970.0 रुपये प्रति किलोग्राम का था। गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जिनता आभूषण…
