फरीदाबाद : फरीदाबाद के थाना पल्ला व थाना ओल्ड पुलिस द्वारा शुक्रवार से ड्रोन उड़ाकर चिन्हित किए गए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी की गई। जिसमें जहां एक ओर कोविड के नियमेां पर निगरानी की जाएगी, वहीं दूसरी ओर अपराधों पर भी लगाम कसी जाएगी। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए भीड़भाड़ वाले 24 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए जहां पर लोगों द्वारा कॉविड नियमों का पालन अच्छे से नहीं किया जा रहा है। चिन्हित किए गए इन स्थानों पर ड्रोन द्वारा निगरानी रखी जा रही है ताकि इन स्थानों पर…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : कोरोना से जंग के मद्देनजर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्लू ओपीडी सातों दिन 24 घंटे जारी रहेगी। कोविड की तरह के हल्के लक्षण पाए जाने पर भी मरीज कभी भी जाकर डॉक्टर को दिखा सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर मरीज की कोविड जांच के लिए नमूने उसी समय ले लिए जाएंगे। सरकार ने सरकारी अस्पतालों में अन्य ओपीडी कम कर दी हैं ताकि अधिकांश चिकित्सक कोविड मरीजों का इलाज कर सके। ऐसे आदेश हरियाणा स्वास्थ्य निदेशालय ने गुरुवार को जारी कर दिए हैं। बीके जिला राजकीय नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक पंजीकरण…
फरीदाबाद : शुक्रवार को शाम 6:00 बजे के बाद शहर के बाजारों में पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने दुकानदारों को संकेत देने के लिए सायरन बजाया। सायरन बजाते ही दुकानों के शटर गिरने लगे। पुलिस को देखकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर ली। सभी बाजारों में हालात सामान्य बने रहे। पेश है हिन्दुस्तान की रिपोर्ट। दोपहर में ग्राहकों की भीड़ रही 12:30 बजे टाउन नंबर-एक बाजार फरीदाबाद : टाउन नंबर-एक बाजार शहर का सबसे बड़ा बाजार है। यहां पर दिन में काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इनमें कई ऐसे…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कोरोना संक्रमण के बीच सरकार की ओर से जारी किए गए रात्रि कर्फ्यू के नए नियमों को लेकर लोग असमंजस में हैं। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से इसे लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार चर्चा का दौर जारी है। सभी ट्वीट कर सरकार से इसे लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग उठा रहे हैं। कई लोग मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर इन आदेशों पर सवाल पूछ रहे हैं। वहीं लोग इस फैसले को व्यक्तिगत तौर पर परेशानी की वजह बताते भी…
फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की तीन विधानसभाओं को कवर करने वाली हार्डवेयर से प्याली चौक सडक़ के निर्माण का आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा नारियल तोडऩे के साथ शुभारंभ किया है। हार्डवेयर चौक से प्याली चौक तक करीब 6 करोड़ की लागत से इस सडक़ को फोर लाइन आरएमसी का बनाया जाएगा। इस के निर्माण कार्य में करीब 5 माह का समय लगेगा। बता दें कि हार्डवेयर-प्याली सडक़ के निर्माण को लेकर सामाजिक संगठनों में निगम अधिकारियों और सरकार के खिलाफ काफी रोष भी व्याप्त…
कोरोना वायरस का कहर भयंकर रूप धारण करता जा रहा है। ये वायरस अब तक कई लोगों की जान ले चुका है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर दिलीप कुमार ने कोरोना के हालातों को देखते हुए ट्वीट किया है। दिलीप ने सभी के ठीक होने के लिए दुआएं की है। एक्टर ने लिखा- ‘सभी के लिए दुआएं।’ फैंस इस ट्वीट को खूब प्यार दे रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें दिलीप ज्यादा उम्र होने के कारण घर से बाहर कम ही निकलते हैं। एक्टर…
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। कई लोग इसके चलते आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो कई कोरोना मरीजों को इलाज करवाने में मुश्किलें आ रही हैं, अस्पतालों में बेड की कम हो रही है। ऐसे में लोग एक दूसरे से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने भी एक पोस्ट किया, जिसमें वह अपने एक दोस्त के लिए मदद मांग रहे हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीते गुरूवार को कार्तिक आर्यन ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘प्रयागराज में मेरे…
दुबई : संयुक्त अरब अमीरात ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की बेहद बुरे हालात को लेकर भारत (India) पर ट्रैवल बैन लगा दिया है. इस फैसले की वजह से वहां जाने की तैयारी कर चुके लोग बेहद परेशान हैं. ऐसे में लोग बैन शुरू होने से पहले किसी भी तरह से वहां पहुंचने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. गल्फ न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार से दस दिनों के लिए भारत से यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा. ये बैन शनिनार की रात 11.59 मिनट पर यानी 24 अप्रैल की रात 12 बजे से शुरू होकर दस दिन तक चलेगा.…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के दौरान कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। अगर यहां ऑक्सीजन का प्लांट नहीं है तो क्या दिल्ली के लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? कृपया सुझाव दें कि केंद्र सरकार में मुझे किससे बात करनी चाहिए, जब दिल्ली के लिए एक ऑक्सीजन टैंकर को दूसरे राज्य में रोका जाता है? केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त दिल्ली में ऑक्सीजन का बहुत बड़ा संकट चल रहा है। केंद्र सरकार का दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी आपका धन्यवाद करता हूं, इस…
अहमदाबाद : गुजरात पुलिस अब दुपहिया व कार में सवार वाहन चालकों से यातायात नियमों के भंग करने पर किसी तरह का जुर्माना नहीं वसूलेगी। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने केवल मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना वसूलने की छूट दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिसमूह की बैठक में राज्यमंत्री योगेश पटेल ने सरकार को बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते पुलिस बड़ी संख्या में वाहन चालकों से जुर्माना वसूल रही है। दुपहिया वाहन चालक को 2000 से 3000 रुपए व कार व अन्य वाहन मालिकों को 5 हजार से 7 हजार रु…
