उत्तर मध्य रेलवे की ओर से परिचालन कारणों से 04 स्पेशल रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा हैै. यह सभी छोटे रूट की रेलसेवा हैं जोकि ईदगाह-बांदीकुई और मथुरा-अलवर के बीच दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली हैं. इनकी सेवाएं 24 और 25 अप्रैल को रद्द रहेंगी उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य)/मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार चार ट्रेनों की सेवाओं को रद्द किया जा रहा है अधिकारी के मुताबिक गाडी संख्या 01911, ईदगाह-बांदीकुई स्पेशल रेलसेवा 24 अप्रैल व 25 अप्रैल को रद्द रहेगी गाडी संख्या 01912, बांदीकुई-ईदगाह स्पेशल रेलसेवा 25 अप्रैल व 26 अप्रैल को रद्द…
Author: faridabadnews24
ई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को प्रचार और अनावश्यक परियोजनाओं पर खर्च करने के बजाय टीके, ऑक्सीजन तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए उन्होंने ट्वीट किया, सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि वह पीआर व अनावश्यक परियोजनाओं पर खर्च करने की बजाय टीका, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दे. कांग्रेस नेता ने सरकार को आगाह करते हुए कहा, आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहराएगा. इससे निपटने…
भारत में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है. पड़ोसी मुल्क ने शुक्रवार को कहा है कि वे कोरोना वायरस का सामना करने के लिए भारत से बात करने के लिए तैयार है. खास बात है कि इससे एक दिन पहले चीन ने भारत को मदद की पेशकश की थी भारत में गुरुवार को संक्रमण के 3 लाख 14 हजार 835 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह दुनिया का एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वे भारत से बात करने के…
दिल्ली : दिल्ली निवासी नीतीश कुमार को लगभग दो दिनों तक अपनी मां की लाश अपने घर में रखनी पड़ी, क्योंकि वह दो दिनों तक दिल्ली के शवदाहगृहों में अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए जगह तलाशते रहे, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली। फिर गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में शवदाहगृह से सटे एक पार्किंग वाली जगह में जहां अंतिम संस्कार का इंतजाम किया गया था, वहां उन्होंने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। कुमार ने कहा, ‘मैं मां के अंतिम संस्कार के लिए कई शवदाहगृहों में गया, लेकिन कहीं लकड़ियां नहीं थीं तो कहीं सामग्री नहीं…
दिल्ली के रोहिणी के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों को देर रात मौत हो गई है. अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर का कहना है कि सरकार की तरफ से अस्पताल को 3.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अलॉट की गई है, जिसको कल से फिर रीफिल होना था लेकिन देर रात रीफिल नही हुई. शुक्रवार की रात महज 1500 लीटर रीफिलिंग की गई थी, इसी कारण अस्पताल के पास ऑक्सीजन खत्म हो गई और 20 कोविड मरीजों की मौत हो गई. अस्पताल ने बताया है कि वहां अभी 215 कोविड मरीज और भर्ती हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है. जानकारी है कि मरने वाली…
हरियाणा में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन ले जा रहा एक टैंकर गायब हो गया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। पानीपत के मतलौदा थाने के प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि, टैंकर पानीपत से सिरसा के लिए चला था। मगर वह वहां पहुंचा नहीं। जिला औषध नियंत्रक की शिकायत पर इसे लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने कहा, “हम टैंकर के मामले की जांच कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि टैंकर बुधवार को पानीपत संयंत्र से तरल ऑक्सीजन भरवाने के बाद सिरसा के लिये रवाना हुआ…
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मास्क सही तरीके से न पहनने वालों की अब खैर नहीं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने तीनों राज्यों को आदेश दिया है कि वे मास्क को नाक से नीचे पहनने वालों को बगैर मास्क का मानते हुए सख्ती से चालान काटने के आदेश जारी करें। मामला अंबाला की जेल में बंद एक कैदी की याचिका से जुड़ा हुआ है। कैदी ने हाईकोर्ट को बताया कि वह कोरोना संक्रमित है और जेल में मास्क से लेकर मेडिकल तक की सुविधाएं मौजूद नहीं है। हाईकोर्ट ने याचिका का दायरा बढ़ाते हुए कोरोना को लेकर हरियाणा, पंजाब में चंडीगढ़ से…
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बाजारों, साप्ताहिक हाट, शॉपिंग सैंटर, खेल के मैदानों जैसे भीड़-भाड़ वाले एवं सभी सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल को तैनात किया जाए, ताकि कोविड नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा सके। विज ने कहा कि प्रदेश भर में पुलिस की ऐसी उपस्थिति दिखनी चाहिए ताकि आम जनता इसे लॉकडाऊन समझे। उन्होंने कहा कि कोविड से बचने के लिए पुलिस की सख्ती के साथ-साथ आम लोगों को खुद से सावधानी बरतनी चाहिए। शुक्रवार को चंडीगढ़ सचिवालय दफ्तर में गृह मंत्री…
फरीदाबाद : हरियाणा के वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने बताया कि फरीदाबाद में एस्कॉर्ट कंपनी द्वारा 100 से 150 बेड की सुविधा ऑक्सीजन सहित जल्द ही मुहैया करवाई जाएगी । सेना ने भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात करने का ऑफर दिया है, जैसे ही, इन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती होगी, तो इन्हें संबंधित जिलों में जल्द ही तैनात किया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने फरीदाबाद जिला के अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति व जिले में मरीजों के लिए की जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के…
फरीदाबाद : बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते पुलिसकर्मी इन दिनों कोरोना योद्धा की भूमिका निभाते हुए पहली कतार में रहकर अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में अभी आते जा रहे हैं। इस समय एक डीसीपी समेत 61 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें अधिकांश ऐसे पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो विभिन्न घटनाओं में संलिप्त मुलजिमों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इनमे से दो पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। ऐसे में पुलिस आयुक्त…
