इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) का आगाज 9 अप्रैल यानी आज से हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन इस साल देश के छह शहरों में नौ अप्रैल से 30 मई के बीच किया जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने जो कार्यक्रम तैयार किया है उसके अनुसार मैचों का आयोजन अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में किया जाएगा। पहला मैच चेन्नई में नौ अप्रैल को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा जबकि फाइनल 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। लीग चरण में प्रत्येक…
Author: faridabadnews24
नेपाल व चीन दोनों ओर से माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल करने वाली हरियाणा पुलिस की सब-इंस्पेक्टर अनीता कुंडू ने आज पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव से मुलाकात कर अपने आगामी पर्वतारोहण अभियान ’माउंट लहोत्से’ के बारे में जानकारी दी। लहोत्से दुनिया का चौथा सबसे ऊँचा शिखर है जिसकी ऊँचाई 8516 मीटर है इस अवसर पर महिला पुलिस अधिकारी को बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि अपने मजबूत इरादों के साथ पर्वतारोही अनीता कुंडू नेपाल की चोटी माउंट लहोत्से पर तिरंगा फहराकर एक बार फिर प्रदेश व हरियाणा पुलिस का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने पर्वतारोहण अभियान की सफलता के…
जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि जजपा प्रदेशाध्यक्ष के सुरक्षा कर्मचारी भूपेंद्र सिंह ने वीरवार को धमकी देने और गाड़ी पर हमला करने के संबंध में शिकायत दी। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत पर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का गनमैन है। 29 मार्च को वह निशान सिंह को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत…
हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार की सेवाओं को तुरंत प्रभाव से बहाल करके स्टेट विजिलेंस ब्यूरो अंबाला में डीआईजी के पद पर नियुक्त कर दिया है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने गृह मंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज से बदतमीजी करने के मामले में हरियाणा पुलिस के डीआईजी अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया था। इससे पहले हरियाणा विजिलेंस विभाग में डीआईजी पद पर तैनात अशोक कुमार ने कोर्ट की शरण ली थी, जिसके बाद कोर्ट ने अशोक कुमार की गिरफ्तारी पर मंगलवार तक रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद प्रदेश…
लखनऊ : कोरोना महामारी का प्रकोप बढऩे से राजधानी के कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बेड व वेंटिलेटर न होने से एक तरफ जहां कोरोना मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती व शिफ्ट नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नॉन कोविड अस्पतालों में भी बेड फुल होने से मरीज सड़क पर पड़े तड़प रहे हैं। बुधवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) का ट्रामा सेंटर भी मरीजों से फुल हो गया। मरीज भर्ती होने के इंतजार में सुबह से शाम तक गेट के बाहर स्ट्रेचर पर पड़े रहे। रायबरेली निवासी केश बहादुर…
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिनांक 10/11 अप्रैल 2021 को केजीपी-केएमपी जाम के आह्वान को मध्यनजर रखते हुये सोनीपत पुलिस ने ट्रैफिक एडवाईजरी को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिये है तथा वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिये ट्रैफिक एडवाईजरी जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10/11 अप्रैल 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 24 घण्टे केजीपी-केएमपी जाम के आह्वान को मध्यनजर रखते हुये वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चण्डीगढ़ से आने वाले भारी वाहन यूपी, गाजियाबाद व नोएडा जाने के लिए सोनीपत की अपेक्षा करनाल…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] बृहस्पतिवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 55 हजार डोज पहुंचने से टीकाकरण अभियान एक बार फिर से गति पकड़ता दिखाई दिया, हालांकि कौराली व तिगांव में अभी टीकाकरण प्रभावित दिखाई। शुक्रवार से दोनों गांवों में टीकाकरण सुबह से सुचारू रूप से शुरू होने का दावा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक दोनों केंद्रों पर कोविशील्ड की डोज पहुंचा दी है। दोनों जगहों पर चार दिनों से टीके नहीं लगाए गए है। पहले यहां लोगों को कोवैक्सीन की डोज दी जा रही थी, फिलहाल अब यहां कोविशील्ड लगेगी। पिछले…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] शहर के नाहर सिंह पार्क में 40 साल के एक व्यकि्त का शव बरामद हुआ। जिसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बी.के अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव मच्छगर निवासी सुदंर के रूप में हुई है। पुलिस की माने तो सुदंर नशा करने का आदी था। इसके अलावा मौत का खुलासा पोस्टमार्टम होने के बाद ही होगा।
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद में 10 ग्राम सोने का भाव 47,920.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 480.0 रुपये बड़ा, वहीं चांदी का भाव 69,070.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद 10 ग्राम सोने का भाव 47,920.0 रुपये और चांदी का भाव 69,070.0 रुपये प्रति किलो रहा। सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। सोना खरीदते…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर के भाई सुधीर नागर ने गुरुवार को पुरी प्राणायाम में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोविड-19 वैक्सीन लगने के बावजूद इस बीमारी को हल्के में ना लें और मास्क, सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी आदि नियमों का पालन करते रहें। लोग इस बीमारी से खुद बचें और दूसरों को बचाएं। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि सभी शारीरिक दूरी का पालन अधिक से अधिक करें। सुधीर नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में अन्य जगहों के मुकाबले…
