फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] बल्लभगढ़ शहर के प्रमुख बाजार में अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी-पटरी वालों ने सुदंर शहर की सूरत को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। दिन के समय अक्सर यातायात व्यवस्था चौपट रहती है। दिन में कई बार तो काफी-काफी देर तक जाम लगा रहता है। शहर की 80 प्रतिशत दुकानों के बाहर पटरी लगी है और पूरे बाजार में करीब 150 से अधिक रेहड़ियां जगह-जगह खड़ी दिखाई देती है। जो कि व्यवस्था को बदहाल करने में अहम भूमिका निभा रही है। शहर के प्रमुख बाजार अंबेडकर चौक से शुरू होता है। जहां से दुकानदारों…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कोरोना तेजी से फैल रहा है। चार महीने बाद गुरुवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले। जिला प्रशासन की तरफ से भी कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ा दी है। पुलिस भी बिना मास्क वालों के चालान काट रही है, बावजूद इसके लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह हाल को कंटेनमेंट जोन का है, जहां लोगों की आवाजाही पर निगरानी रखने और लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने के निर्देश है। बावजूद इसके लोग लापरवाह है, वहीं सुरक्षा भी सख्त नहीं दिखाई दे रही है। कंटेनमेंट जोन…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] जिले के 23 गांवों में जल्द ही ग्रे वाटर मैनेजमैंट से पानी की बर्बादी रोककर पेयजल किल्लत दूर की जाएगी। इस संबंध में प्रशासन स्तर से योजना का खाका तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है। ये जानकारी जिला उपायुक्त ने गुरुवार को मुख्यमंत्री संग हुई विडियो कांफ्रेसिंग के दौरान दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों से शिव धाम योजना, ग्रे वाटर मैनेजमैंट व फसलों की खरीद के तहत किये जा रहे कार्यों बारे जानकारी ली। साथ ही इन…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] हाईवे के दूधौला मोड़ पर पृथला गांव में बन रहे व्हीकल अंडरपास का निर्माण कार्य करीब एक माह से काम बंद पड़ा हुआ है। इस कारण यह अब तक तैयार नहीं हो पाया है। अब इसके 20 अपै्रल तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस व्हीकल अंडरपास के शुरू न होने से यहां सुबह और शाम के वक्त एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। इस व्हीकल अंडरपास के बनने से पलवल से लेकर बल्लभगढ़ तक पूरा हाईवे जाम मुक्त हो जाएगा। वाहन चालकों को बल्लभगढ़ से चलने पर पलवल तक कहीं…
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का एक्शन अवतार तो सभी ने देखा है, लेकिन यशी फिल्म्स, डिवाइन पिक्चर्स और जबावा एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में वे कुछ अलग ही किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर में पवन सिंह कृष्ण वाले पोज में दिखाई दे रहे हैं। इसका प्रोमो और ट्रेलर जल्दी ही एंटरटेन रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। अलग अवतार में दिखेंगे पवन सिंह फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ की शूटिंग लंदन में हुई है। पवन सिंह के साथ इसमें साउथ फिल्मों में कई हिट दे चुकीं अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा…
हंगामा’, ‘गोलमाल’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘गरम मसाला’ सहित कई फिल्मों में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री रिमी सेन पिछले काफी वक्त से ऑनस्क्रीन नजर नहीं आई हैं। ऐसे में अब एक बार फिर रिमी अपने कमबैक की तैयारी में जुटी हैं और इस बीच उन्होंने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद दबंग खान के फैन्स अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। सलमान पर पहले से बोझ है दरअसल हाल ही में रिमी सेन ने इंडिया.कॉम से बातचीत की। इस दौरान रिमी से पूछा गया कि वो काम के लिए सलमान…
शिक्षा नियमावली के नियम के तहत प्रत्येक प्राइवेट स्कूल को 31 दिसंबर तक अपने स्कूल की फीस, आय व व्यय तथा अन्य ब्यौरा बैलेंस शीट के साथ फार्म 6 पर भरकर ऑनलाइन शिक्षा निदेशक पंचकूला व हार्ड कॉपी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराना होता है। लेकिन इस बार हरियाणा सरकार ने प्राइवेट स्कूल संचालकों के दबाव में फार्म 6 जमा कराने की तारीख को 31 मार्च तक बढ़ा दिया। उसके बावजूद फरीदाबाद के लगभग 500 प्राइवेट स्कूलों में से लगभग 100 ने ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फार्म 6 जमा कराया है उसमें भी कई ने बैलेंस…
पश्चिम बंगाल समेत देश के अलग-अलग हिस्सो में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान मास्क पहनने को अनिवार्य किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस भेजा है. कोरोना के बढ़ते केस के बीच चुनाव प्रचार पर अदालत ने संज्ञान लिया है. पश्चिम बंगाल समेत कई प्रदेशों में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान मास्क पहनने को अनिवार्य किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस भेजा है. केंद्र और चुनाव आयोग से प्रचार के दौरान मास्क को अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका पर जवाब…
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होंने बीती 1 मार्च को कोरोना टीके की पहली डोज ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत बायोटेक का बनाया कोरोना टीका लगवाया है। टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे को-विन ऐप पर पंजीकरण करवाकर टीका लें क्योंकि टीकाकरण ही उन चुनिंदा रास्तों में से एक है, जिसके जरिए वायरस को हराया जा सकता है। खबरों…
अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बहुजन समाद पार्टी नेता मुख्तार अंसारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में दो व्हीलचेयर फेमस है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं तो दूसरे मार के डर से। आसनसोल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक व्हिलचेयर पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा पहुंचा है। दूसरा यहां है। एक सत्ता जाने के डर से व्हीलचेयर में है। दूसरा मार के डर से। इन दिनों व्हीलचेयर…
