Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। चार दिन में संक्रमित मरीज दोगुने हो रहे हैं। इससे पहले पिछले साल जून के महीने में सात दिन में संक्रमित मरीज दोगुने हो रहे थे। एक अप्रैल को 108 संक्रमित मिले थे जो दो अप्रैल को दोगुने से अधिक 254 हो गए। तीसरे ही दिन चार अप्रैल को 543 हो गए। सात अप्रैल को 1214 हो गए। शनिवार को 2060 तक पहुंच गए हैं। संक्रमण दर 10 फीसदी के पार हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में हालात पिछले साल के…

Read More

फरीदाबाद  : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक मचा हुआ है। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों में डर बना रहता है। बंदरों का स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लेकर फुट ओवर ब्रिज तक कब्जा हुआ पड़ा है। अब स्टेशन अधीक्षक ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बंदरों को पकड़ने की मांग की है। स्टेशन के आस-पास करीब 100 बंदरों का जमावड़ा है। ये बंदर कभी स्टेशन तो कभी इसके आसपास के एरिया में उछलकूद करते रहते हैं। कई बार यात्रियों की ओर भी दौड़ने लगते हैं। बंदरों की वजह से स्टेशन के फुटओवर ब्रिज…

Read More

हरियाणा : देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर मचा रही है. पहले के मुकाबले से ये लहर तेजी से लोगों में फैल रही है. साथ ही प्रतिदिन लाखों की तादाद में लोगों के संक्रमित होने की खबर मिल रही है. कोरोना के इस बढ़ते मामलों को देख में एक बार फिर लॉकडाउन की स्थिति पैदा हो गई है. इस वक्त देश के कई राज्यों ने नाईट कर्फ्यू की घोषणा की है वहीं, पिछले साल लगे लॉकडाउन के कारण जो तस्वीर प्रवासी मजदूरों की देखने को मिली थी वहीं तस्वीर एक बार फिर देखने को मिल रही है. प्रवासी मजदूरों…

Read More

फरीदाबाद : एनएसयूआई के 51वें स्थापना दिवस पर मैं देश की छात्र क ौम को हार्दिक बधाई देता हूँ और सलाम भी करता हूँ और हर उस कार्यकर्ता व नेता को जिन्होंने 1971 से 2021 तक अपने खून पसीने से लगातार पार्टी को सींच कर एनएसयूआई के झंडे को बुलंद रखा। यह कहना है फरीदाबाद से एनएसयूआई के जिलाउपाध्यक्ष विकास फागना का, वह गरीब बच्चों के साथ संस्था का स्थापना दिवस मना रहे थे। श्री फागना ने बच्चों को कॉपी, पैंन्सिल ,मॉस्क,कैप के साथ जरूररत की वस्तुंंए वितरित की। इस मौके पर श्री फागना ने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही…

Read More

भिवानी : लोकमान्य तिलक और महात्मा गांधी जी से प्रेरित होकर सरकारी नौकरी का त्याग कर के अपना जीवन देशसेवा में अर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि  पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ! श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं रमेश चौधरी  ने कहा कि मोरारजी देसाई  एक प्रधानमंत्री ऐसे भी हुए हैं जिनको भारत और पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया था।  मोरारजी देसाई की राजनीतिक लोकप्रियता और लोकतंत्र में उनकी सहभागिता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा…

Read More

मुज़फ्फरनगर :  देवकी प्रोडक्शन बैनर तले बन रही शॉर्ट फिल्म ‘ उत्तर दो ‘ तथा ‘ बैशाखी ‘ की पूरी हुई शूटिंग। फ़िल्म की शूटिंग की दिल्ली , उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश प्रदेश के मुज़फ्फरनगर , नोएडा , अमरोहा के अलावा हापुड़ के कस्बा पिलखवा क्षेत्र का एक छोटा सा गांव डूहरी में फ़िल्म को शूट किया गया हैं। वास्तव में डूहरी गांव को मॉलीवुड दुनिया का मिनी भी कहा जाता हैं पहली फ़िल्म सन 1995 में शूट की गई थी।तब से यह पर 50 से ज्यादा फिल्मो की डारेक्टर शूटिंग कर चुके हैं। ‘ उत्तर दो ‘ व ‘…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी अपनी सेवा बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता नरेश भारद्वाज ने की, जबकि धरने को अरुण भाटी, सुनील प्रधान, जितेंद्र भाटी, श्री चंद, ललिता, कांता, शारदा, ने भी संबोधित किया। सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने हरियाणा सरकार पर पिछले आठ वर्षों से गोल्ड फील्ड अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस संस्थान की मैनेजमेंट और सरकार के बीच में…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ]  ग्रेटर फरीदाबाद और गांवों में जमीन की रजिस्ट्री करानी अब महंगी हो गई है। खासकर ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टरों में सर्किल रेट 50 से 60 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 14 प्रतिशत तक के रेट बढाए गए हैं। विशेष् बात यह है कि सरकार ने शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। पांच से दस फीसदी ही बढ़ोतरी की है। यह भी नेशनल हाईवे और बाजार के आसपास के क्षेत्र में बढ़ाया गया है। राजस्व विभाग ने गुरुवार से नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कंगाली में आटा गीला, इस प्रचलित कहावत को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद वासियों के लिये सार्थक साबित कर रहा है। बिजली विभाग ने हाल ही में अग्रिम जमा राशि के नमा पर कई गुना पैसा बढा दिया है जिसका विरोध अब दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है। इस विरोध की कडी में आज युवा आगाज छात्र संघ के संयोजक एवं समाजसेवी जसवंत पवार ने प्रैसवार्ता कर हरियाणा सरकार पर लूट-खसौट करने का आरोप लगाया है, पवार ने कहा है कि शहरवासी पहले ही कोरोना महामारी की मार झेल रहे हैं ऊपर…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ]  आज घरोड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के 11वें उद्घाटन दिवस कार्यक्रम पर एक संस्कारशाला का प्रारंभ जिला उपायुक्त श्री यशपाल यादव ने किया। उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर और रिबन की गांठ खोलकर संस्कारशाला का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने संस्कारशाला का प्रारंभ पर एक नेकी का कार्य किया है। इससे न केवल बच्चे अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित हो सकेंगे बल्कि वह अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति भी सचेत होंगे। श्री यादव ने कहा कि जो व्यक्ति…

Read More