फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आज भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-11 फरीदाबाद पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया I इस अवसर पर मुख्य तौर पर प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे I भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की I ज़िला अध्यक्ष और ज़िला पदाधिकारियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर दिया गया उद्बोधन यू ट्यूब…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] विश्व की सबसे बड़़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज फरीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया व शांति व खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे छोडक़र करके सभी शहरवासियों और युवा साथी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा युवा नेता कर्ण सिंगला, प्रवीण चौधरी, पार्षद विनोद भाटी, भाजपा नेता वीरपाल गुर्जर, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सचिन ठाकुर व गोल्डी अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र भारद्वाज मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अवसर…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] वूमेंस पावर संस्था द्वारा 8 महीने पहले एक सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया जहां पिछले 8 महीनों से लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. संस्था के इस महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य भूमिका निभाने वाली संस्था की प्रेजिडेंट चांदनी आजाद अली ने कहा की उनके इस काम में सेक्टर 55 निवासी रजनी भारद्वाज निस्वार्थ भाव से सिलाई केंद्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही हैं. महिलाएं और लड़कियां भी बहुत बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं. चांदनी आज़ाद अली ने इस…
फ़रीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] जहाँ कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से तीव्र गति पकड़ी हैं वहीं कुछ यूनिवर्सिटियां भी कोरोना को बढ़ावा देने में अपना अहम योगदान दे रही हैं जिनमें से फरीदाबाद की लिंग्याज़ विद्यापीठ भी एक हैं। सरकार कोरोना को लेकर एक तरफ तो नई-नई गाईडलाइन लेकर आ रही हैं और दूसरी तरफ प्रदेश की कई यूनिवर्सिटियां सरकार की गाईडलाइन को ठेंगा दिखाते हुए ऑफलाइन मोड़ में एग्जाम करवाकर सरकार की कोरोना रोकने की कोशिश को नाकाम कर रही हैं। ऐसा एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने जारी ब्यान में कहा। एनएसयूआई हरियाणा…
फरीदाबाद [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] : फरीदाबाद के सेक्टर-14 में आज सुबह अचानक एक घर में आग लग गई। घटना सुबह 6 बजे की है, तब तक परिवार के लोग घर में सो ही रहे थे, अचानक घर में धुआं उठता देख पूरा परिवार घबरा गया और पुलिस को फोन कर बुलाया, तब तक घर में आग फैल चुकी थी। वहीं घर के सभी सदस्य अपनी जान बचाने के लिए छत पर जा पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घर में लगी आग देख अपनी जान की परवाह ना करते हुए घर में घुसकर परिवार के सभी लोगों को सकुशल…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम ने सीएनडी वेस्ट (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन) प्लांट लगाने का प्रोजेक्ट फाइनल कर दिया है। गाजियाबाद की निजी कंपनी को यह काम सौंपा गया है। पाली में खाली पड़ी नगर निगम की सात एकड़ जमीन पर इसे लगाया जाएगा। इसके बाद शहर से रोज निकलने वाले करीब 300 टन कूड़े को निस्तारित कर उससे ईंट और टाइल्स बनाई जाएंगी। खास बात यह है कि निगम सीमा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में भी टाइल्स और ईंटों का प्रयाेग किया जाएगा। इस प्राेजेक्ट में…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कॅरोना टीकाकरण अभियान संबंधित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के सहयोग से सफल रूप से चलाया जा रहा है। इसके लिए सम्बंधित संस्थायें बधाई के पात्र हैं। यह विचार केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर- 8 स्थित भारत विकास परिषद के सहयोग से आयोजित कॅरोना टीकाकरण अभियान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर राज कुमार अग्रवाल, गंगा शंकर मिश्र, दिनेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सत्य नारायण बंसल, अरुण सराफ, अशोक गोयल, प्रमोद जी, समीर शर्मा, विनय गोयल ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पहुंचने पर…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद में 10 ग्राम सोने का भाव 46,400.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 70.0 रुपये गिरा, वहीं चांदी का भाव 66,060.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद 10 ग्राम सोने का भाव 46,400.0 रुपये और चांदी का भाव 66,060.0 रुपये प्रति किलो रहा। सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। सोना खरीदते…
एक बार फिर से देश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके बाद मौसम का मिजात बदलने के पूरे आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है, इसके लिए उसने अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में धूल भरी आंधी चल सकती है। आईएमडी ने कहा है कि कल से लेकर अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है, हालांकि इससे गर्मी से तप रही दिल्ली के ताप में कुछ कमी आएगी। हालांकि हीटवेव की संभावना दिल्ली में फिलहाल नहीं है। राजस्थान में…
चंडीगढ़ : हरियाणा में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले अब 3 लाख से ज्यादा हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दरम्यान यहां 2040 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,00173 हो गया। जिनमें से 13105 संक्रमितों का फिलहाल उपचार चल रह है। 3199 की अब तक कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं, ढाई लोग से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के चलते प्रदेश में रिकवरी रेट में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह रेट यहां 94.57% है। इससे पहले यह 95% से भी आगे चली गई थी।…
