Author: faridabadnews24

रोहतक शहर के रैनकपुरा में बीते दिन एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने आत्म हत्या कर ली थी। जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर उसमें मरने की वजह बताई थी। लेकिन आत्महत्या के 10 घंटे बाद सोशल मीडिया से वह वीडियो हटा दी गई है। इस वीडियो के हटाने को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। मृतक मुकेश डागर के छोटे भाई नरेंद्र ने सवाल उठाए हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया है, मुझे नहीं पता, लेकिन भाई किसानों के दुख से ज्यादा ही दुखी थे। उनके ही बारे में चर्चा करते…

Read More

ई-कॉमर्स कंपनियों से वेयरहाउसिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए, हरियाणा सरकार ने फ्लिपकार्ट समूह को हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की 140 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिस पर फ्लिपकार्ट पातलीहाजीपुर, मानेसर में 3 मिलियन वर्ग फीट के कवर क्षेत्र के साथ एशिया में आपूर्ति करने के लिए अपने सबसे बड़े आपूर्ति केंद्र को स्थापित करेगा। यह निर्णय आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन बोर्ड (एचईपीबी) की 10वीं बैठक में लिया गया। बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी उपस्थित थे।…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों का तनाव हो या फिर प्रश्न पत्र कैसे हल करें मन में ये विचार हो इसे लेकर बोर्ड परीक्षार्थी सीधे प्रधानमंत्री से रूबरू होंगे। भारत सरकार की ओर से परीक्षा पे चर्चा के चौथे संस्करण का वर्चुअल आय़ोजन बुधवार को किया जाएगा। इसे लेकर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को सूचना जारी कर दी गई है। वहीं स्कूल की ओर से छात्रों को कार्यक्रम से जुड़ने के लिए संदेश भेज दिए गए हैं। प्रधानमंत्री, शिक्षामंत्री और सीबीएसई के ट्वीटर हैंडल के जरिए भी छात्रों…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जिला फरीदाबाद की बैठक मंगलवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला दौलताबाद में आयोजित हुई। जिला प्रधान चतर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में संघ की जिला कार्यकारिणी के विस्तार व शिक्षकों से जुड़े कई मुद्दों पर मंथन किया गया। चतर सिंह ने बताया कि सभी जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने परिवार पहचान पत्र की ड्यूटी के सम्बन्ध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है कि जिले के प्राथमिक शिक्षक हरियाणा सरकार के अनुसार स्वैच्छिक रुप से ड्यूटी करेंगे। वहीं बैठक में प्राथमिक शिक्षकों की एलटीसी ब्लाक ईयर 2016-19 की…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] दिल्ली-मथुरा रेलखंड पर लंबे समय के बाद नई ईएमयू ट्रेनों का संचालन शुरू होने से फरीदाबाद रेलवे सेक्शन पर भले ही यात्रियों को राहत मिली हो, लेकिन रेलवे स्टेशनों पर अभी तक भीड़ का नजारा नहीं है। इसे कोरोना का असर कहें या फिर रेल की टिकट महंगी होने का एक कारण। दैनिक रेल यात्री संघ की मानें तो इन नई ईएमयू चलने से भी नौकरीपेशा वर्ग को कोई खास फायदा नहीं हुआ है। केवल व्यापारी वर्ग को ही इसका फायदा हुआ है। अब इस रूट पर ईएमयू ट्रेनों की संख्या तीन से बढ़कर…

Read More

फरीदाबाद  : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद में 7 अप्रैल को सोने की कीमत 46,980.0 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 67,420.0 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले बदलाव आया है। आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 46,980.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेटे सोने का भाव 43,065.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कल की तुलना में सोना आज 580.0 रुपये अधिक रहा। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 67,420.0 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल सफेद धातु की कीमत 66,060.0 रुपये थी। गहने खरीदते समय…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल की ओर से हैप्पी स्कूल बनाने की योजना शुरू की गई। इसके लिए रोटरी क्लब की ओर से 35 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इन सुविधाओं का रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3011 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव राय मेहरा ने विधिवत शुभारंभ किया। इसके तहत धनराशि रोटरी इंटरनेशनल के ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट के तहत उपलब्ध कराई गई। इसमें रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के सदस्य डॉ. राकेश गुप्ता सर्वोदय होस्पिटल तथा पूर्व प्रधान संजय बंसल का भी विशेष सहयोग रहा। इसके…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ]  दो महीने पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए आदेश के बाद भी पर्वतीया कॉलोनी में सीवर की सफाई का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इससे अब नगर निगम के अधिकारियों के कामकाज पर सवाल खडे होने लगे हैं। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि परेशान लोगों ने सफाई को लेकर उम्मीद छोड दी है और कर अपने घर अब अपने घर बेचने का फैसला किया है। इस बाबत लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्ट लगा दिए हैं, जिस पर लिखा है कि यह घर बिकाऊ है। उधर, नगर निगम के…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] जिले में कुछ टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचने वाले लोगों को वैक्सीन की कमी के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी इन केंद्रों पर पहुंचे कई लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ा। किसी टीकाकरण केंद्र पर सुबह ही वैक्सीन की डोज खत्म हो गई, तो किसी केंद्र पर टीकाकरण हो ही नहीं पाया। जिले के तिगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को टीकाकरण नहीं हो पाया था, मंगलवार को भी यहां टीकाकरण नहीं हुआ और वैक्सीनेशन रूम बंद रहा। वहीं कौराली स्वास्थ्य केंद्र में भी वैक्सीन नहीं होने से टीकाकरण…

Read More

भिवानी : अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन ! सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है ! उक्त शब्द भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ता ,  पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा को शाल एवं पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन करने के दौरान कहे !   उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थपना दिवस पर भाजपा…

Read More