केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान अब उग्र होने लगे है। दरअसल, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों ने सांसद नायब सिंह सैनी की गाड़ी पर हमला कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिसबल पहुंच गई। इसके बाद शाहाबाद में तनाव का माहौल बना हुआ है। बता दें कि शाहाबाद भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का गृह क्षेत्र भी है। जानकारी के मुताबिक किसान शाहाबाद में जजपा विधायक रामकरण काला के आवास पर धरने पर बैठे थे। कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी शाहाबाद के माजरी मोहल्ला में भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत के…
Author: faridabadnews24
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे में एक बिचौलिये को 11 लाख यूरो (करीब 9.5 करोड़ रुपये) का भुगतान किए जाने के दावे संबंधी फ्रांसीसी मीडिया की एक खबर को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि व्यक्ति जो कर्म करता है उसका फल सामने आ जाता है तथा इससे कोई बच नहीं सकता। उन्होंने ट्वीट किया, ”कर्म- किसी के कार्यों का लेखा जोखा। कोई इससे बच नहीं सकता।” उल्लेखनीय है कि फ्रांसीसी समाचार पोर्टल ‘मीडिया पार्ट’ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि फ्रांसीसी भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी (एएफए) ने खुलासा किया…
गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को पंजाब से लेकर यूपी पुलिस की टीम रवाना होने वाली है। माफिया मुख्तार अंसारी को यूपी की बांदा जेल में रखा जाएगा। रोपड़ से बांदा का यह सफर 900 किलोमीटर से ज्यादा लंबा है और इस बीच उनकी पत्नी ने पति मुख्तार अंसारी का हाल विकास दुबे जैसा होने की आशंका जताई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है और पति मुख्तार अंसारी को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है। उनकी पत्नी ने अंसारी की जान को खतरा बताया है और कहा कि उनका हश्र भी विकास दुबे जैसा हो सकता है।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूच बिहार में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान देखा कि एक महिला की तबीयत खराब हो गई। यह देखते हुए उन्होंने उनके साथ चलने वाली प्रधानमंत्री कार्यालय की मेडिकल टीम को मदद के लिए जाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री का आदेश मिलते ही मेडिकल टीम बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंच गई। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूच बिहार में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां…
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाया गया. रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 30 अप्रैल तक लागू रहेगा. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाया गया. रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 30 अप्रैल तक लागू रहेगा. कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली सरकार की ओर से…
दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है. इस वजह से दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट पर 10 टीमों को तैनात किया है. 2 अप्रैल से तैनात यह टीम कोरोना नियमों का पालन न करने वालों का 2 हजार रुपये का चालान काट रही है. दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में औसतन 4 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने पाबंदियां भी बढ़ा दी हैं. मेट्रो से लेकर एयरपोर्ट तक… कोरोना नियमों का उल्लंघन करने…
सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर टीका लगवा सकते हैं. केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक, सरकारी सेंटर्स पर वैक्सीन की डोज़ मुफ्त में लग रही है. जबकि प्राइवेट सेंटर्स पर एक डोज़ के लिए 250 रुपये देने होंगे देश में कोरोना वायरस को मात देने के लिए वैक्सीनेशन का काम जोरों पर चल रहा है. राजधानी दिल्ली में भी सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है. दिल्ली सरकार ने अहम फैसला लेते हुए कई सेंटर्स को 24 घंटे खोलने की भी बात कही है, ताकि वैक्सीनेशन को बढ़ावा दिया जा सके. अगर आप दिल्ली में…
गर्मियां आते ही बाजार में तरबूज की आवक काफी बढ़ जाती है. तरबूज गर्मी के मौसम सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें लगभग 92% पानी की मात्रा पाई जाती है. यूं तो गर्मियों में तरबूज का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है पर क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में तरबूज खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं इससे होने वाली समस्याओं के बारे में…. तरबूज एक मीठा फल है. इसमें नैचुरल शुगर भी भारी मात्रा पाई जाती है. डायबिटीज के मरीजों को…
दुनियाभर में दिल से जुड़ीं बीमारियां मृत्यु की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है. बढ़ती उम्र के साथ-साथ दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. 50 वर्ष के बाद ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. अक्सर हमारे माता-पिता भी अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार ऐसा करना घातक साबित हो सकता है. अगर उन्हें सांस लेने में दिक्कत है या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. आप अपने माता-पिता के व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज से दिल के बीमारी के लक्षणों का पता…
कोरोना वायरल का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पूरी तरह से इसकी चपेट में आ गई है। एक्टर अक्षय कुमार के बाद अब गोविंदा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गोविंदा ने खुद को होम क्वारंटाइन किया हुआ है। एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा ने संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाने की अपील की है। गोविंदा से पहले उनकी पत्नी सुनीता कोरोना संक्रमित पाईं गई थी। दोनों एक-साथ कोलकाता गए थे। सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया- ‘मुझे लगता है कि मैं कोलकाता में इस वायरस का शिकार हुई। मैं और गोविंदा वहां एक…
