हेल्दी रहने के लिए लोग सुबह प्रोटीन से भरपूर मूंगदाल स्प्राउट्स खाते हैं। अंकुरित मूंग दाल नाश्ते के लिए एक हेल्दी विकल्प है। मूंगदाल स्प्राउट्स खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंग दाल खाने से वजन तेजी से कम होता है और कई बीमारियों भी शरीर से दूर भागती हैं। खासतौर से जिन लोगों को पेट और पाचन से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें डाइट में स्प्राउट्स जरूर शामिल करने चाहिए। अगर आप करीब 1 मुट्ठी मूंगदाल सुबह स्प्राउट्स बनाकर खाएंगे तो इसका असर आपकी इम्यूनिटी पर भी नजर आएगा। जानिए अंकुरित…
Author: faridabadnews24
चंडीगढ़ः कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत होने पर मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान करेगा और यह निर्णय सबको स्वीकार्य होगा। कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के चुनाव की कांग्रेस में एक व्यवस्था है और इसका पालन हरियाणा में भी होगा। आलाकमान का फैसला होगा स्वीकार्य मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर सैलजा ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री का फैसला हमेशा आलाकमान करता है। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होती है जिसमें एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया जाता है कि मुख्यमंत्री चुनने के…
फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के चुनावी अभियान को उस समय बड़ा राजनैतिक बल मिल गया, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के भाई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने श्री सिंगला के समर्थन में आकर उनकी चुनावी कमान संभालते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। श्री कौशिक के सेक्टर-22 स्थित निवास पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने कहा कि बलजीत कौशिक कांग्रेस के कर्मठ एवं सच्चे सिपाही है, जो वर्षाे से कांग्रेस की सेवा में समर्पित है और उन्होंने आज उनके चुनावी अभियान में अपनी पूरी टीम…
Faridabad : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पाटी के प्रत्याशी विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा श्रेष्ठ एवं विकसित विधानसभा बनेगी, यह मेरा आपसे वादा है। इसलिए आने वाली 5 तारीख को अपना कीमती वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में डालें और हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने में सहयोग दें। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल का सेक्टर-9 स्थित प्रकृति पार्क में विनीता गुप्ता एवं राहुल शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया। विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और परिवार को…
Faridabad : भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 साल में कोई काम नहीं किया, उसके बावजूद प्रदेश पर कर्ज बढता चला गया। हुड्डा सरकार जब सत्ता से गई तो हरियाणा पर 70 हजार करोड़ का कर्जा था, लेकिन आज प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्जा है। नगर निगम में प्रत्येक वर्ष 2.5 हजार करोड़ का बजट है, लेकिन काम आप सबके सामने हैं। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह वीरवार को एनआईटी 5 एल ब्लॉक, जमाई कॉलोनी, एनआईटी 2, बडख़ल चौक के पास, एसी नगर, राजा चौक बोध विहार पार्क, पी ब्लॉक, एसजीएम नगर एवं गांधी…
फरीदाबाद : एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र से इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना के चुनावी अभियान को उस समय बड़ा बल मिल गया, जब उत्तराखंड समाज ने एकजुट होकर उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान कर भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। सारन रोड स्थित विनायक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड समाज के अनेकों मौजिज लोगों ने एक स्वर में नगेंद्र भड़ाना को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगेंद्र भड़ाना सरल, मुदृभाषी एवं कुशल राजनेता है, जो हमेशा ही क्षेत्र के विकास की आवाज उठाते रहे है और लोगों के सुख-दुख में अपनी भागेदारी निभाते रहते…
फरीदाबाद: भाजपा ने आमजन से टैक्स वसूली में कोई कसर नहीं छोड़ी। किन्तु विकास करने से पीछे हट गई। जिससे आमजन को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा। भाजपा ने विकास के पैसों से केवल अपना घर भरा। नतीजतन शहर की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती रही और लोग परेशान होते रहे। ये कहना है एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का। वह तूफानी दौरे के तहत कृष्णा काॅलोनी, संजय एनक्लेव चाचा चौक, जीवन नगर, प्रतापगढ़, पाली, संजय काॅलोनी सहित दर्जनभर से अधिक स्थानों पर जन संवाद कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कहा कि दस…
फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को गांव फत्तूपुरा में एकतरफा समर्थन प्राप्त हुआ है। यहां लोगों ने कहा कि नागर ने पिछले दस साल पूरे क्षेत्र की जमकर सेवा की है जिसका फल उन्हें जोरदार जीत से देंगे। यहां फत्तूपुरा पहुंचने पर गांव की सरदारी ने राजेश नागर का पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नागर ने सभी का आभार जताकर पांच अक्तूबर को वोट देने की अपील की। नागर ने कहा कि आज हरियाणा में हमारी सरकार बनते देखकर दूसरे दलों के नेताओं में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हम आपके सहयोग से हरियाणा में पूर्ण…
फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पंडित संतोष शर्मा ने आज एनआईटी 86 क्षेत्र से इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना के जनसंपर्क अभियान के तहत पंडित प्रापर्टी वाली गली जवाहर कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा को अलविदा करते हुए नगेंद्र भड़ाना के नेतृत्व मेें इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके बसपा-इनेलो प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना ने भाजपा छोडक़र आए पंडित संतोष शर्मा व उनके साथियों को इनेलो का पटका डालकर व फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर…
फरीदाबाद: बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने वाली है और लोग बदलाव की ओर देख रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर एक बार फिर बडख़ल विधानसभा में विकास को नए पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट होकर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में सही मायनों में स्मार्ट बनाएंगे,यह बातें विजय प्रताप ने बुधवार को चार्मवुड विलेज, एसजीएम नगर ए ब्लॉक, ग्रीनफील्ड कॉलोनी, एनआईटी 1, बडख़ल तहसील, बी ब्लॉक पूर्व महापौर कार्यालय, एनआईटी 2 बाल्मीकि बस्ती एवं एनआईटी 2…
