सरकारी और नगर निगम के स्कूलों के लिए 2019 में पूरी हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रतीक्षा सूची के 670 सफल उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। उन्हें शिक्षक बनने का जल्द ही मौका मिल सकता है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में कहा है कि 31 दिसंबर, 2020 तक शिक्षा निदेशालय और नगर निगमों द्वारा लौटाए गए पदों (डोजियर) पर प्रतीक्षा सूची के सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इससे प्रतीक्षा सूची के सैकड़ों उम्मीदवारों को जल्द ही शिक्षक बनने का सपना पूरा होगा। न्यायाधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस एल एन रेड्डी की अगुवाई वाली…
Author: faridabadnews24
दिल्ली में शनिवार को साल 2021 के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। लेकिन इसके बावजूद भी दक्षिण दिल्ली के सरोजिनी नगर जैसे बाजारों में शनिवार को भारी भीड़ देखने को मिली । समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में शनिवार को सरोजनी नगर बाजार की तंग गलियों में सैकड़ों लोगों को खरीदारी करते दिखाई दिए, जिनमें न तो कोरोना को डर दिखा और न ही प्रशासन का। बाजार में भीड़ इतनी थी कि लोग को मजबूरी में एक-दूसरे से चिपक-चिपक कर चला पड़ रहा था, कई लोगों के चेहरे पर न मास्क थे और न ही सोशल…
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आनंद विहार स्थित एक कैफे में कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात कड़कड़डूमा कम्यूनिटी सेंटर स्थित हाइपर कैफे में छापा मारा, जहां कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही कई लोग फरार हो गए। यहां ज्यादातर लोग बिना मास्क के थे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने मैनेजर और दो वेटरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज…
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले की एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है। एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा हुआ है। जिसको अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक रत्नागिरी जिले के खेड में इंडस्ट्रियल इलाके स्थित इस केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद फैक्ट्री से आग की पलटे निकलती दिखीं और चारों और धुआं ही धुआं हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धमाके के बाद आग लग गई।…
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने गांवों में सस्ती दर पर उच्च गुणवत्ता के एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने की योजना ग्राम उजाला प्रोग्राम की शुरुआत शुक्रवार को की। बता दें कि इस प्रोग्राम के तहत सरकारी कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. EESL की सब्सिडियरी यूनिट कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लि. गांवो में 10 रुपये प्रति बल्ब की दर से ग्रामीण परिवारों को एलईडी बल्ब उपलब्ध कराएगी। सीईएसएल ने एक बयान में कहा कि प्रोग्राम के तहत पहले चरण में 5 राज्यों के गांवों में सस्ती दर पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराये जाएंगे। इस चरण में 1.5 करोड़ एलईडी बल्ब बिहार के…
कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण स्कूलों को भी करीब एक साल तक बंद रखा गया। ऐसे में स्कूल की फीस को लेकर अब अभिभावक और स्कूल आमने-सामने हैं। जिसमें कोर्ट का फैसला है कि विद्यार्थियों की कक्षाएं लगी हों या नहीं लेकिन अभिभावकों को पूरी स्कूल फीस का भुगतान करना ही होगा। राजस्थान के निजी स्कूलों की फीस के मामले में दिया सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश हरियाणा और पंजाब में भी लागू होगा। हालांकि, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अभिभावकों को छह किस्तों में फीस जमा कराने की छूट दी है। साथ ही कहा कि…
होली पर घर जाने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ताकि रेल यात्रियों को आने-जाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। अंबाला के रेलवे स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अंबाला से 6 होली स्पेशल ट्रेन चलाई गई है जिसमें से एक दैनिक और 5 साप्ताहिक हैंl पहले रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थी। जिसमें वेटिंग की तादाद बहुत ज्यादा थी और अब होली स्पेशल चलने से लोगों को काफी…
हरियाणा के मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उन स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक जिन स्कूलों में 25 से कम विद्यार्थी हैं, उन्हें दूसरे में मर्ज कर दिया जाएगा। इन स्कूलों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मौलिक शिक्षा विभाग महानिदेशक ने प्रदेशभर के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल हरियाणा में पहली से 8वीं कक्षा तक के 1057 स्कूल हैं, जो मौलिक शिक्षा विभाग के फैसले की जद में आने वाले हैं।…
हरियाणा में शिक्षा विभाग ने 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर तिथि और जारी कर दी है। शिक्षा विभाग ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके अनुसार 26 मार्च से स्कूलों में परीक्षएं शुरू हो जाएंगी। वहीं आपको बता दें कि परीक्षाएं ऑफलाइन मॉड में ही ली जाएगी। वहीं पहली और दूसरी कक्षा का मौखिक टेस्ट लिया जाएगा जो ऑफलाइन होगा। डीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि 11वीं व 9वीं की डेटशीट आ गई है। स्कूलों में परीक्षाएं ऑफलाइन ली जाएंगी। परीक्षाएं लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, तीसरी से 8वीं की परीक्षा अवसर…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अलग पहचान बनाई है। कोविड-19 की वैश्विक महामारी का वैक्सीन तैयार करके भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व में अपना परचम लहराया है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह बात शनिवार को जिला के विभिन्न कोविड-19 सैंटरो का निरीक्षण करने उपरांत कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेतृत्व के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार जनहित की योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित कर रही…
