प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से देश के पहले ऑनलाइन खिलौना मेले 2021 का उद्घाटन किया। इस मेले का आयोजन कोरोना महामारी के मद्देनजर वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा है और इसमेें देश के 30 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के 1000 से भी ज्यादा खिलौना बनाने वाले शामिल होंगे। इस दौरान पीएम ने कहा कि ये पहला toy fair केवल एक व्यापारिक या आर्थिक कार्यक्रम भर नहीं है। ये देश की सदियों पुरानी खेल और उल्लास की संस्कृति को मजबूत करने की एक कड़ी है। पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें:- सिंधुघाटी…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में आरोपी सागर उर्फ हुड्डा को गुप्त सूत्रों की सहायता से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने दोस्तों में रौब जमाने के लिए मथुरा से किसी अनजान व्यक्ति के पास से 3000 रुपए में कट्टा लेकर आया था आरोपी को गुप्त सूत्रों की सहायता से पुलिस द्वारा…
फरीदाबाद : परिस्थितियां चाहे कैसे भी हो परंतु जब इंसान इमानदारी का रास्ता चुन लेता है तो लालच रूपी बड़ी से बड़ी चुनौतियां उसके सामने घुटने टेक देती हैं। ईमानदारी का ऐसा ही परिचय दिया है पुलिस चौकी सेक्टर 15A में कार्यरत सिपाही कुलदीप ने। कल शाम जब सिपाही कुलदीप अपनी चौकी के बाहर सड़क पर गश्त कर रहे थे तो उन्हें रास्ते में सड़क पर गिरा हुआ एक मोबाइल दिखाई दिया। सिपाही ने फोन उठाया और देखा तो मोबाइल स्विच ऑफ हो चुका था। यह मोबाइल रेडमी कंपनी का था। यदि पुलिसकर्मी चाहता तो मोबाइल को अपने पास रख…
फरीदाबाद : भार सहने की क्षमता की जांच (लोड टेस्टिग) के लिए बृहस्पतिवार को बंद की गई ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर की दिल्ली जाने वाली लेन शुक्रवार शाम पांच बजे आवागमन के लिए खोल दी गई। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास भी खोल दिया गया। इससे जाम से जूझ रहे शहरवासियों को राहत मिल गई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर लोड टेस्टिग का काम पूरा हो गया है। अब शनिवार को मेवला महाराजपुर अंडरपास की पलवल से दिल्ली वाली लेन पर लोड टेस्टिग होगी, उसे भी बंद किया जाएगा। लोड टेस्टिग के दौरान…
फरीदाबाद : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल प्रेजिडेंट रमेश डागर, सेक्रेटरी गौरव पराशर एवं प्रवक्ता दीपक यादव के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी का बुके भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। रितु चौधरी पहले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। विभाग में बेहतरीन सेवाएं देने के कारण उन्हें पदोन्नत कर जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी को शुभकामनाएं दीं। प्रेजिडेंट रमेश डागर, सेक्रेटरी गौरव पराशर एवं प्रवक्ता दीपक यादव ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी का आज स्वागत किया गया। इस…
फरीदाबाद : केसरिया भारत नरसिंहपुर की बैठक अरुणा दुबे जी के निवास स्थान पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय संगठन सचिव श्रीमती विवेक पांडे ने केसरिया भारत के मध्य प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान किया जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनंदा भट्ट जी प्रदेश महामंत्री श्रीमती नीना बुधौलिया जी प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती प्रवीणा गोस्वामी, श्रीमती ज्योति तिवारी,उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनि दुबे,श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, सचिव श्रीमती मंजुलता पांडे,सहसचिव सपना शर्मा,कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना कोरी,सहकोषाध्यक्ष शालू भाटिया का सम्मान किया एवम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले कार्यों के लिए दिशा निर्देश दिए।जिलाध्यक्ष सुनंदा भट्ट जी ने संस्था में अन्य किये जाने…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (ह्यूमन राइट्स सैल) उदयपुर कार्यालय के समीप एक गांव से एक दामाद ने अपनी ही सास पर मुसले से सर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। अधिवक्ता एडवोकेट नीता जी जैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल करवाते हुए, एफ•आई•आर दर्ज करवाई साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सुरभि मेनारिया जी धींग और राष्ट्रीय अध्यक्षा अंबिका जी शर्मा को इस पूरे प्रकरण की जानकारी दी। ह्रयूमन राइट्स सेल महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और घरेलू हिंसा की कड़ी आलोचना करता है एवं कानून से सख्त से सख्त कार्यवाही करने की अनुरोध और मांग करता है। विशेष- नीचे…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच नरसिंहपुर की बैठक जिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा दुबे जी के निवास स्थान पर संपन्न हुई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे ने एवं संपूर्ण कार्यकारिणी द्वारा श्रीमती अरुणा दुबे जी का जोरदार स्वागत किया गया श्रीमती अरुणा दुबे जी ने कहा कहा हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका जी एवं प्रदेश अध्यक्ष विवेक दीदी ने जो मुझे जो दायित्व दिया है उसे पूर्ण रूप से निर्वाहन करूंगी बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एजेंडे पर भी चर्चा हुई बैठक में श्रीमती सरला पांडे, सुनंदा भट्ट ,शालिनी दुबे, प्रवीणा गोस्वामी , पूर्णिमा शुक्ला, बंदना कोरी ,ज्योति तिवारी, नीरा बुधौलिया ,मंजू…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के निर्देशानुसार पलवल जिला संयोजक अलका शर्मा जी द्वारा हरियाणा के पलवल जिले में भी गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। देव पाठशाला में वे बच्चे पढ़ाये जाते है जो स्कूल की फीस नही दे पाते। ऐसे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर अलका जी बहुत नेक कार्य कर रही हैं। संगठन की संस्थापक अम्बिका शर्मा जी ने देव पाठशाला का निरीक्षण किया और पाया कि बच्चों को सही मायने में शिक्षा दी जा रही है। अम्बिका शर्मा जी ने अलका शर्मा जी को पहचान…
फरीदाबाद : किंग्स रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ फरीदाबाद की सृष्टि गुलाटी का नाम। फरीदाबाद की सृष्टि का नाम दर्ज हुआ किंग्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में। एक ओर रिकॉर्ड बुक में दर्ज होने के साथ ही साल 2021 में सृष्टि गुलाटी का नाम पहली रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ है। अपने जन्मदिन 13 जनवरी 2021 के दिन 1000 मास्क बाट कर सृष्टि गुलाटी ने ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि पर सभी बेहद खुश हैं। इससे पहले भी शहर की बेटी का नाम कई रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुका है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही…
