फरीदाबाद : तिगांव से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर के समर्थन में सूरदास कॉलोनी में सभा आयोजित हुई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर पूरा समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल ने सभी से राजेश नागर को वोट देने की अपील की। यहां पहुंचे राजेश नागर का स्थानीय लोगों ने फूलमाला और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। राजेश नागर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सरकार है जो जनता की भलाई के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तिगांव में विकास की गंगा बहाई…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-एक में दशहरा पर्व बनाने के लिए पुतलों का बांस काटकर विधिवत रुप से शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मंदिर के मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि रेणुका विजय प्रताप सिंह व प्रधान राजेश भाटिया द्वारा पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात पास काट कर विधिवत रूप से रावण के पुतले बनाने की शुरूआत की गई। इस अवसर पर प्रधान राजेश भाटिया ने आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर में इस बार दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण…
फरीदाबाद: रविवार को एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने जवाहर काॅलोनी डबुआ काॅलोनी मेन रोड और डबुआ थाना के पास चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। तथा अपने जनसम्पर्क अभियान को गति देते हुए तूफानी दौरा किया। जिसके तहत वह सेक्टर 56, जवाहर काॅलोनी, पर्वतीय काॅलोनी, संजय काॅलोनी, डबुआ रोड, जीवन नगर, खेड़ी गुजरान, गांव धौज, डबुआ काॅलोनी, डबुआ-पाली रोड, राजेन्द्र चौक आदि स्थानों पर पहुंचे। जहां पहुंचने पर लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी का ढोल-नगाड़ों व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही नीरज शर्मा को जीत का आशीर्वाद दिया। डबुआ कॉलोनी में कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर जनता…
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार कुमारी शारदा राठौर ने आज अपने नए चुनावी कार्यालय से जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। सुबह हवन के साथ इस अभियान का आगाज हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर कुमारी राठौर ने जनता से सीधे संवाद किया और विकास की नई दिशा देने का वादा किया। दिनभर कुमारी राठौर ने चावला कॉलोनी, राजपूत भवन, सेक्टर 65, मोहना रोड, ऊँचा गांव, आदर्श नगर और भाटिया कॉलोनी जैसे कई इलाकों का दौरा किया। हर स्थान पर जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया और इस चुनाव…
फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी लखन सिंगला के चुनावी अभियान को उस समय बड़ा बल मिल गया, जब भाजपा एवं ब्राह्मण नेता देवेंद्र दीक्षित ने समर्थकों सहित लखन सिंगला के समर्थन में हुंकार भरते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। सेक्टर-8 में उनके निवास पर भाजपा नेता देवेंद्र दीक्षित ने कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि लखन सिंगला पिछले 30 सालों से फरीदाबाद क्षेत्र के लोगों की सेवा में समर्पित भावना से काम कर रहे है, वह यहां के सेक्टरों से लेकर कालोनियों और स्लम बस्तियों…
पृथला : पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांगेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह तेवतिया के चुनावी अभियान को उस समय बडी कामयाबी मिली जब पृथला ब्लॉक सरपंच एसोसिशन के संयोजन में पृथला ब्लॉक के कुल 38 सरपंचों में से 33 सरपंचों ने अपने खुले समर्थन का ऐलान कर विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार डीडे ने की जबकि उपाध्यक्ष रवि कुमार सरपंच असावटी व कपिल सरपंच आजाद नगर, मांगेराम कटारिया महासचिव सरपंच प्रतिनिधि पृथला, कोषाध्यक्ष केहर सिंह सरपंच भीकू नंगला, नीरज सरपंच गदपुरी, सुनील सरपंच दूघौला, प्रथम सरपंच अलावलपुर, जिले सिंह…
फरीदाबाद : फरीदाबाद 89 विधानसभा क्षेत्र में सीनियर सिटीजन फोरम ने भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल का जोरदार स्वागत किया और सेक्टर 7 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्याओं से भी अवगत कराया। भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने उपस्थित सभी सीनियर सिटीजन को आश्वासन दिया कि इस बार सभी रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य हुए थे, वह तो पूरे हुए हैं और साथ ही जो भी कोई मूलभूत समस्याएं सेक्टर 7-9 की हैं, उन्हें वह हर हाल में पूरा करेंगे। सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष यशपाल दत्ता ने भाजपा…
फरीदाबाद : कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के चुनाव को उस समय बड़ी राजनैतिक ताकत मिल गई, जब नहरपार क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया और लखन सिंगला को अपना समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान श्री चंद गौतम, मंडल महामंत्री ओल्ड मंडी भाजपा, कमल सौरोत, विस्तारक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा, रिषी गुप्ता मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, बाबूलाल पांचाल, संजीव मास्टर, अध्यक्ष बिहारी जन मंच, सतीश…
फरीदाबाद : हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हो गए है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री पंडित राजेंद्र शर्मा व जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने केजरीवाल की रिहाई पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी की रिहाई से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित समूचे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा ने षडयंत्र रचते…
फरीदाबाद : भाजपा के तिगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक राजेश नागर और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल के समर्थन में रियल एस्टेट वर्ग खुलकर साथ आ गया। रियल एस्टेट से जुड़े व्यापारियों ने दोनों भाजपा प्रत्याशियों को ग्रेटर फरीदाबाद बुलाकर सम्मानित किया और पूर्ण सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में ग्रेटर फरीदाबाद एक व्यवस्थित शहर के रूप में बसाया जा रहा है जहां रहने वालों को अगले 50 साल के हिसाब से संसाधन दिए जा रहे हैं। यह दूरंदेशी ही भाजपा को सर्वप्रिय पार्टी बनाती…
