पूरे देश में पेट्रोल- डीजल की कीमतों ने हाहाकार मचा रखा है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार 12वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। आज डीजल की कीमत में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 38 से 39 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.58 रुपये जबकि डीजल…
Author: faridabadnews24
दलितों पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह की गिरफ्तारी के लिए दलित संगठन ने सीटीएम हिसार के माध्यम से डीजीपी को ज्ञापन भेजा है। शुक्रवार को लघु सचिवालय में एकत्रित होकर दलित अधिकार कार्यकर्ताओं ने चर्चा कर इस पूरे घटनाक्रम की निंदा की। ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच की प्रतिनिधि मंजू व मीनाक्षी ने सीटीएम पुलकित मल्होत्रा को सौंपे ज्ञापन में कहा कि युवराज सिंह जातीय मानसिकता से ग्रस्त है। युवराज सिंह द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणियों से दलितों की अपमान हुआ है। अधिवक्ता रजत कल्सन ने इस मामले में आगे आकर न्यायालय के माध्यम से क्रिकेटर…
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के लगभग 600 स्वास्थ्य केन्द्रों को ई-उपचार प्रणाली से जोड़ा जाएगा इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रणाली से जुडऩे के लिए शीघ्र ही एक मोबाइल ऐप बनाया जाए जिससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही चिकित्सक से मिलने का समय तय कर सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मरीजों की जांच रिपोर्ट को एसएमएस या ऑनलाइन तरीके से भेजना सुनिश्चित करें। इसके अलावा चिकित्सक द्वारा मरीजों को बताई…
हिसार रोडवेज की सेंट्रल वर्कशॉप के क्लर्क को सिरसा विजिलेंस ने 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। बता दें कि क्लर्क पर एक मैकेनिक ने हेड मैकेनिक के पद पर प्रमोट करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। कार्रवाई के बाद सिरसा टीम ने आरोपी क्लर्क को हिसार विजिलेंस की टीम को सौंप दिया है। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार हिसार वर्कशॉप में हेड मैकेनिक जयभगवान ने मामले की शिकायत हिसार विजिलेंस को दी थी। शिकायत में जयभगवान ने बताया था कि क्लर्क रामनिवास ने उसे मैकेनिक से हेड मैकेनिक…
फरीदाबाद : जिला स्वास्थ्य विभाग नेशनल डी-वार्मिंग डे के उपलक्ष्य में विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी, लेकिन इस बार यह गोली स्कूलों में नहीं, बल्कि बच्चों के घर जाकर खिलाई जाएगी। इसे लेकर विद्यालय स्वास्थ्य विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बार 7,04,560 बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। डोर टू डोर दवा खिलाने का अभियान 22 से 28 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद भी यदि कोई बच्चा पेट के कीड़े मारने की दवा लेने से वंचित रह जाता है, तो इसके लिए एक से…
फरीदाबाद : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल पर बिना फास्टैग गुजरने वाले वाहन चालकों की संख्या केवल दो से तीन हजार रह गई है। यह आंकड़ा केवल सराय टोल का है। वैसे इस टोल से रोजाना करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि वाहन चालक फास्टैग लगवा रहे हैं। कुछ ही दिन में दोगुना टैक्स अदा करने वाले वाहन चालकों की संख्या ना के बराबर हो जाएगी। बता दें प्राधिकरण ने अपने सभी टोल पर 15 फरवरी से बिना फास्टैग लगवाए वाहन चालकों से दोगुना टोल वसूलना शुरू कर दिया है। सराय…
फरीदाबाद : मशहूर कुश्ती खिलाड़ी व माडल ओम कालीरमण शुक्रवार को अपनी बहन मोनिका कालीरमण के साथ सी. दास ग्रुप के रेडियो महारानी में आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कुश्ती छोड़ी है, लेकिन आज भी उतना लगाव है, जितना माडलिग में आने से पहले था। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण कुश्ती खिलाड़ियों का प्रशिक्षण काफी प्रभावित हुआ था, लेकिन अब परिस्थितियां पहले की तरह सामान्य हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी कुश्ती में पदक जरूर लेकर आएंगे इस दौरान सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बीआर भाटिया…
फरीदाबाद : वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती मेघना श्रीवास्तव को भाजपा महिला मोर्चा जिला फरीदाबाद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर श्रीमती मेघना श्रीवास्तव ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती राजबाला सरधाना, विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं प्रकोष्ठों सहित आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी और महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगी।साथ ही भारतीय जनता पार्टी के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को…
फरीदाबाद : फरीदाबाद की तीन विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाली शहर की प्रमुख हार्डवेयर-प्याली रोड को बनाए जाने को लेकर समाजसेवी बाबा रामकेवल ने भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली को ज्ञापन सौंप उक्त रोड को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की। दरअसल हार्डवेयर-प्याली रोड एनआईटी, बल्लभगढ़ व बडखल विधानसभाओं के अंतर्गत आती है, जिससे प्रतिदिन लाखों लोग आवागमन करते है, मौजूदा समय में सडक़ जर्जर हाल है, जिसके चलते यहां अक्सर सडक़ हादसे होते रहते है और कई लोगों की जानें भी जा चुकी है। भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली ने बाबा रामकेवल को बताया कि उक्त सडक़ का कार्य 6…
फरीदाबाद : पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में यूथ रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा रेड रिबन क्लब के सहयोग से एच आई वी एड्स पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें लगभग सौ से अधिक स्वयं सेवकों ने भाग लिया। यूथ रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ राकेश पाठक ने विद्यार्थियों के साथ एचआईवी एड्स से संबंधित जानकारियो को साझा किया। बी के हॉस्पिटल एचआईवी एड्स सैल से काउंसलर डॉ अनीता एवं डॉ कविता सिंह ने सभी स्वयं सेवकों को एचआईवी एड्स से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स केसे…
