हल्द्वानी : दो दिन पहले महिलाओं को भी पति की पैतृक संपत्ति में हक दिलाने के प्रदेश सरकार के निर्णय को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह विचार मेरे दिमाग में 10 साल पहले आया था। जब वह कृषि मंत्री थे और चमोली के पांखी गांव में समूह की महिलाओं से संवाद कर रहे थे। जिसे आज वह अंजाम तक पहुंचा पाए हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं में से 61 वर्षीय विश्वेश्वरी देवी ने उनसे कहा कि महिला होने के चलते हम लोन नहीं ले सकते हैं।…
Author: faridabadnews24
सरकार द्वारा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद इसका धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। दूध बढ़ाने के लिए दुधारु पशुओं को इंजेक्शन के माध्यम से दिए जाने वाले इस दवा का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही सब्जी उत्पादक भी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए सब्जी की फसलों पर इसका प्रयोग कर रहे हैं। जबकि फल, सब्जियां व दूध में प्रयोग होने वाली इस दवा के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। बढ़ जाती है सब्जियों का आकार व उसकी चमक इतना ही नहीं पशुओं के स्वास्थ्य पर भी…
नई दिल्ली : अगर आप भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम में टीचर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। दरअसल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से फरमान आया है कि शिक्षकों ने अगर मोबाइल एप से हाजिरी नहीं लगाई तो वे तबादले के लिए तैयार रहें। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने यह चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूल के प्रमुख अपने-अपने स्कूल के शिक्षकों को हाजिरी लगाने के लिए कहें। एक सप्ताह तक यह सुनिश्चित…
नई दिल्ली : तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का सिंघु बॉर्डर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को 87वें दिन में प्रवेश कर गया। इसी के साथ गाजीपुर, शाहजहांपुर और सिंघु बॉर्डर पर भी किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने किए दबाव बना रहे हैं। इस बीच दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार किसान नेताओं से लंच पर करेंगे चर्चा। यह चर्चा तीनों कृषि बिलों से संबंधित…
फरीदाबाद : धर्मेन्द्र भाटी ने कहा है कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास’ की नीति के तहत शहरों व गांवों का समूचा विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जहां प्रधानमंत्री मोदी विकास की गंगा बहा रहे है वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। श्री धर्मेन्द्र भाटी ने कहा कि फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा सहित अन्य भाजपा विधायक मिलकर फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा…
टूलकिट मामले में गिरफ्तार क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में आज फिर सुनवाई होने वाली है. पटियाला हाउस कोर्ट में दिशा रवि की जमानत याचिका पर दोपहर बाद 2 बजे सुनवाई होनी है. कोर्ट ने 22 साल की एक्टिविस्ट को कल न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इस मामले में अटॉर्नी सॉलिसिटर जनरल पेश होंगे. हालांकि अभी फाइनल जवाब सबमिट नहीं किया गया है लेकिन अटॉर्नी सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने कहा कि वह बिना जवाब के भी अपनी दलील रख सकते हैं. इस पर कोर्ट के जज धर्मेंद्र राणा ने कहा कि अब…
मुश्किल कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, संकट कितना भी क्यों ना गहरा जाए, एक्टर सोनू सूद लोगों को उम्मीद का दामन नहीं छोड़ने देते हैं. कोरोना काल में अपनी मदद से कई लोगों की जिंदगी संवारने वाले सोनू अब चमोली त्रासदी में भी एक सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं. एक्टर ने बड़ा कदम उठाते हुए चार बेटियों को गोद लेने का फैसला लिया है. चार बेटियों को गोद लेंगे सोनू बताया जा रहा है कि चमोली हादसे में टिहरी जिले के आलम सिंह पुंडीर की मौत हो गई. जिस समय ये त्रासदी आई, तब आलम एक टनल में…
पुलिस और कानून के आगे क्या सेलेब क्या आम आदमी, सभी हमेशा एक समान रहते हैं. अगर गलती होगी तो एक्शन भी लिया जाएगा और कई मौकों पर चालान भी कटता दिख जाएगा. इस बार एक्टर विवेक ओबेरॉय संग कुछ ऐसा ही हो गया है. वैलेंटाइन डे पर पत्नी संग बाइक राइड पर निकलना विवेक को भारी पड़ गया. उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करना तो एक्टर के लिए और बड़ी मुसीबत साबित हुई. विवेक ओबेरॉय का कटा चालान दरअसल 14 फरवरी को विवेक अपनी पत्नी संग बाइक राइड पर निकले थे. बाइक चलाते समय एक्टर ने ना…
नई दिल्ली : करीना कपूर ख़ान और सैफ़ अली ख़ान अपने परिवार में नन्हे मेहमान के आने का इंतज़ार कर रहे हैं। करीना की डिलीवरी को लेकर तमाम तरह की ख़बरें सामने आ रही हैं। मगर, इन ख़बरों के बीच शुक्रवार को करीना को उनके बांद्रा स्थित आवास के आस-पास बेटे तैमूर के साथ चहलकदमी करते हुए देखा गया। सैफ़ अली ख़ान भी वहां मौजूद थे। करीना के घर की ये तस्वीरें सामने आने के बाद उनके अस्पताल में एडमिट होने की ख़बरों पर पूरी तरह विराम लग गया है। बता दें, करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी थी, जो…
पानीपत जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव कचरौली में एक भाई ने अपने ही भाई का घर उजाड़ दिया। बता दें कि यहां एक श्रमिक की पत्नी उसके सगे चाचा के लड़के के साथ चली गई। जिसके बाद पति अन्य परिजनों के साथ अपनी पत्नी को लेने पहुंचा, लेकिन पत्नी ने बेइज्जत करके भगा दिया। इससे आहत पति ने गुरुवार को घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पत्नी और आरोपी के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दी है। बता दें कि कचरौली गांव का 35 साल का धर्मेंद्र मजदूरी करता था। करीब दो साल…
