नई दिल्ली : चांदनी चौक में हटाए गए 50 साल पुराने मंदिर के स्थान पर स्थानीय लोगों ने रातभर में फिर हनुमान बना दिया। इस मंदिर के बनाए जाने का पता शुक्रवार को चला। मंदिर में हनुमान जी की वही मूर्ति रखी गई है जो पहले वाले मंदिर में थी। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्टोर से बृहस्पतिवार रात को ही मूर्ति को लाया गया। इसके बाद मंदिर का निर्माण किया गया। सूत्र बताते हैं कि एक दिन पहले मंदिर को स्थापित किया जाना था, लेकिन किन्ही कारणों से उस दिन यह सिरे नहीं चढ़ पाया। वहीं, स्थानीय लोगों ने…
Author: faridabadnews24
भारतीय यूजर्स की तरफ से भारी विरोध के परिणामस्वरूप वाट्सएप ने प्राइवेसी संबंधी अपनी नई नीतियों को तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया है। मगर यह सवाल अब भी बना हुआ है कि तीन महीने बाद क्या होगा? इसी बीच सर्वोच्च न्यायालय ने इन नई नीतियों से ही संबंधित एक याचिका पर सुनवाई करते हुए वाट्सएप और फेसबुक को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने इन कंपनियों से कहा है कि आप होंगे दो-तीन ट्रिलियन डॉलर की कंपनी, लेकिन उपभोक्ताओं की निजता उससे अधिक कीमती है। यूं कहने को तो ये कंपनियां लगातार लोगों के डाटा की सुरक्षा का…
कोरोना वायरस से निपटने के लिए ‘कोरोनिल’ नाम से इम्युनिटी बूस्टर दवा लॉन्च कर चुकी बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने अब एक नई दवा पेश की है। बाबा रामदेव का कहना है कि यह दवा WHO द्वारा सर्टिफाइड है। इस दवा का नाम भी कोरोनिल टैबलेट ही है। पतजंलि का कहना है कि इस दवा से दुनिया के 158 देशों को कोरोना से निपटने में मदद मिलेगी। इससे पहले पतंजलि की ओर से बीते साल जून में कोरोनिल नाम से दवा लॉन्च करने का दावा किया था। इस पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद पतंजलि ने…
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बेहद अच्छी खबर है। कोरोना संकट के चलते पुरानी दर (17 फीसदी) पर महंगाई भत्ता (डीए) दिया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्दी डीए पर राहतभरा फैसला ले सकती है। हालांकि डीए पर फैसला लेने से पहले नौकरी के दौरान सरकारी कर्मचारी की मौत के मामले में परिवार को मिलने वाली पेंशन में ढाई गुना इजाफा कर दिया गया है। यानी कि अब अधिकतम सीमा 45 हजार न होकर 1.25 लाख रुपये हो गई है। सातवें वेतन आयोग के आधार पर अब पेंशन मिलेगी। इससे पहले छठें वेतन आयोग…
11-12जनवरी की रात को महिला ने अपने मुँह बोले चाचा और अन्य साथी के साथ मिलकर अपने पति दिनेश के सिर में डंडा मारकर एवं गाला दबाकर हत्या कर दी थी।शव डबुआ कॉलोनी में नाले में डाल दिया था।28 जनवरी को डबुआ पुलिस को नाले में शव मिला जाँच से पता चला कि शव सैनिक कॉलोनी के प्रॉपर्टी डीलर दिनेश का है जो कई दिनों से गायब था।जिसकी जाँच डबुआ थाने से एस.आई यशीन खान जी ने मृतक दिनेश के घर जाकर उसकी पत्नी व मुँह बोले चाचा के साथ सख्ती से कार्यवाही की और पूरी ईमानदारी के साथ अपना…
पानीपत : पंजाब यूनिवर्सिटी से एमए इंग्लिश कर रहे पंचकूला के अभिषेक एक लाइन में लगे हुए थे। पांच सरकारी नौकरियों के लिए टेस्ट दे चुके हैं। पानीपत में पहुंचे अभिषेक से जब पूछा कि आप क्यों यहां लाइन में लगे हैं, तब उन्होंने कहा, कम से कम प्यून की ही नौकरी मिल जाए। स्वजनों पर आर्थिक बोझ तो नहीं रहेगा। बेरोजगारी का सफेद सच पानीपत में दिखा। कोर्ट में प्यून के 13 पदों पर नौकरी निकली तो आवेदनों का अंबार लग गया। 27 हजार 671 लोगों ने आवेदन कर रखा है। पद के लिए योग्यता आठवीं पास हैं, लेकिन…
हिसार : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हरियाणा के हिसार जिले के गांव खरकपूनियां में आयोजित राकेश टिकैत की महापंचायत में विवादित बोल बोले। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने मंच से कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम अगर हरियाणा के गांव में किसी की गिरफ्तारी के लिए आए तो उसे गांव में ही बंधक बना लिया जाए। गुरनाम सिंह चढ़ूनी यही पर नहीं रूके। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को गांव में बंधक बनाकर तब तक रखें जब तक जिला प्रशासन की टीम गांव में नहीं आ जाए। उन्होंने कहा कि दोबारा गांव में घुसने की बात नहीं…
हरियाणा के सोनीपत जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। बता दें कि यहां शहर की छोटूराम कॉलोनी में देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बाद में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। 10 साल के बेटे की आंख खुली तो शोर मचाया। लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। 90 फीसदी झुलसने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यूपी के मेरठ जिले के भलसेना निवासी अवधेश पुत्र रामपाल ट्रक चालक था। वह पत्नी संगीता ( 42 )…
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और एक 1991 बैच के आईएएस अधिकारी के बीच विवाद सामने आ रहा है। चौटाला ने सीएम मनोहर लाल को दो पत्र भेजे हैं, जिनमें आईएएस अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार, अब इस मामले में सीएम ऑफिस की तरफ से ये पत्र चीफ सेक्रेटरी विजय वर्धन के पास भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि फाइल पर किसी नोटिंग को लेकर यह विवाद हुआ है। बता दें कि दुष्यंत चौटाला के पास 10 से अधिक विभाग हैं। बताया जा रहा है कि जिस आईएएस अफसर के साथ विवाद हुआ…
आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने आज 19 फरवरी को लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 27 पैसे से 35 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल पहली बार 90 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। मुंबई में यह 97 रुपये प्रति लीटर के आस पास है, जो रिकॉर्ड हाई है. वहीं राजस्थान के श्री गंगानगर में नॉर्मल…
