Author: faridabadnews24

वो कहावत है ना “जाको राखे साईयां, मार सके ना कोई” ये कहावत बिलकुल सच साबित हो गई है। बता दें कि हरियाणा के रोहतक जिले में चलती ट्रेन के नीचे आने पर भी एक महिला की जान बच गई। दरअसल, महिला ने चलती ट्रेन के नीचे फंस गई लेकिन उसने सूझबूझ से रेलवे ट्रैक पर लेटकर अपनी जान बचाई। ट्रेन पहले स्टैंडबाय पर थी और सिग्नल का इंतजार कर रही थी। लेकिन जब ट्रेन अचानक चली तो उसी समय महिला ने कथित तौर पर इसे पार करने की कोशिश की और ट्रेन के नीचे आ गई। महिला का ये…

Read More

पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। वहीं कुछ शहर में तो कीमतें 100 के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी को घेर रही है और अब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने फिल्मी सितारों को भी निशाना पर लिया है। कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर टिप्पणी करने के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कांग्रेस निशाना साधा है। अनिल विज ने ट्वीट कर कहा है कि विपक्ष की सार्थक भूमिका निभाने में…

Read More

फरीदाबाद : छठे आल इंडिया रविद्र फागना अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट लीग के मुकाबले में अन्नू भड़ाना की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रविद्र फगना क्रिकेट अकादमी ने युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी को 150 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में महाराजा उम्मेद सिंह क्रिकेट अकादमी ने मोहम्मद शाहनवाज के हरफनमौला खेल की बदौलत पैरी क्रिकेट अकादमी को 62 रन से हराया। रविद्र फागना क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में रविद्र फागना क्रिकेट अकादमी की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 317 रन बनाए। रिजवान खान ने 83, यश कौशिक ने 66, प्रिस…

Read More

फरीदाबाद : विधानसभा में सरकार के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा देकर सरकार की मदद की है। वे भाजपा सरकार से मिले हुए हैं। हुड्डा बृहस्पतिवार को सेक्टर-7 में कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जगन डागर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले तीन महीने से बार्डर पर बैठे हुए हैं। अब ये आंदोलन बढ़ता जा रहा…

Read More

फरीदाबाद : विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के जिला और ब्लाक स्तर पर संगठन न होने से पार्टी कमजोर होने की बात स्वीकार की। जिले में लोकसभा 2014 चुनाव के बाद से कांग्रेस का संगठन नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में लोकसभा की नौ सीटों में से सिर्फ एक ही सीट पर जीत दर्ज कर पाई। सेक्टर-7 में पूर्व पार्षद जगन डागर के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि यदि कांग्रेस का संगठन नहीं है, तो फिर…

Read More

फरीदाबाद  : ग्रेटर फरीदाबाद स्थित लोगों को मार्च तक पहला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) मिल जाएगा। यह प्लांट सेक्टर-77 में बनेगा। एसटीपी का काम अंतिम चरण में है। शहर विकास प्राधिकरण की ओर से मार्च तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए एचएसवी की ओर से सेक्टर वासियों से सीवर कनेक्शन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इससे सभी कनेक्शनों को वैध किया जा सकें। ग्रेटर फरीदाबाद में प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-75 से 89 तक सेक्टर अलॉट किए गए हैं। यहां 23 से अधिक सोसाइटी में करीब एक लाख लोग रहते हैं। प्राधिकरण का अभी तक यहां एक भी सीवर…

Read More

फरीदाबाद  : शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर चार स्वाट टीम तैयार की जा रही हैं। टीम फिलहाल सेक्टर-31 स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रही है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अर्पित जैन ने बताया कि शहर में काफी बड़े-बड़े मॉल मल्टीप्लेक्स, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बाजार और एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रकार की स्थितियों को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने जिले में 4 स्वाट टीम तैयार करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि टीम के सभी सदस्यों को कमांडो के सभी गुणों…

Read More

फरीदाबाद : ग्लोबल फ्रेम आर्ट (जी एफ ए) द्वारा अपनी दूसरी भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया बेटा की शूटिंग का मुहुर्त आज यहां फरीदाबाद के सैक्टर-11 स्थित डीपीएस स्कूल के पास कर्मवीर गार्डन में किया गया। इस फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डा. नरेन्द्र नागर द्वारा नारियल फोड़ व रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर फिल्म के कोडिनेटर संजू सांवरिया ने बताया कि इस फिल्म के निर्माता प्रदीप गुप्ता (पिया), कपिल ठाकुर (मथुरा), सह निर्माता रमाकांत तिवारी, डायरेक्टर कपिल ठाकुर, फिल्म में बतौर मुख्य नायक अशोक डी स्टार, मुख्य नायिका शिवानी सौम्या, कलाकार…

Read More

फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच मध्य प्रदेश नरसिंहपुर में गुप्त नवरात्रि में कन्या भोजन, पूजन और सम्मान किया गया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे ने कहा कि हमारी हिंदू संस्कृति में सनातन काल से नारी का सम्मान किया जाता है। उसी परंपरा में हम लोग नवरात्र में कन्या पूजन का आयोजन करते हैं जिसे हम कन्याओं का सम्मान करते हैं और हमारे घर के हर सदस्य को पुरुषों को भी इसमें सहयोग करवाते हैं जिससे कि उनके संस्कार कन्याओं के प्रति सम्मान के रहते हैं इसलिए यह घटनाएं पहले कम हुआ करती थी। जब…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद के युवा नेता ज्ञानेंद्र भारद्वाज को भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के पंकज सिंगला ने ज्ञानेंद्र भारद्वाज को बधाई दी और उम्मीद जताई कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में युवाओं को पार्टी से जोड़ने में ज्ञानेंद्र भारद्वाज अहम् भूमिका निभाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है

Read More