फरीदाबाद : आज के दिन पुलवामा अटैक में हुए हमले पर वीर सेनिको के शहीद होने की याद में और नरेंद्र चंचल की याद में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के हरीश रतरा जी ने थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया।जिसमें उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी को उनकी टीम कुलदीप कौशिक,मीनाक्षी भारद्वाज,नीलम गुप्ता,दीपक मदान सहित फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।हरीश रतरा जी के साथ उनके सहयोगी राधे श्याम भाटिया,राजू भाटिया,सुभाष भाटिया भी उपस्थित थे।वहाँ पर सिमा त्रिखा जी विधायक भी मौजूद थी।उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी जी का कहना कि इस तरह…
Author: faridabadnews24
आज से लगभग 2500 वर्ष पूर्व के इस संसार में सुकरात जैसा व्यक्तित्व पैदा हुआ जिसने मृत्यु का वरण करना स्वीकार किया, लेकिन अपने दर्शन की अवज्ञा नहीं की। हमारी प्रार्थना बस सामान्य रूप से आशीर्वाद के लिए होनी चाहिए, क्योंकि भगवान जानते हैं कि हमारे लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं। प्रत्येक व्यक्ति की आत्मा अमर होती है, लेकिन जो व्यक्ति नेक होते हैं उनकी आत्मा दिव्य और अमर होती है। संभवतः मानवीय वरदानों में सबसे महान मृत्यु ही है। जीवन में चाहे जो भी हो जाए, शादी जरूर कीजिए। अगर पत्नी अच्छी मिली तो आपकी जिंदगी खुशहाल…
बॉलीवुड : एक्टर रणबीर कपूर अपने बेहद करीब चाचा राजीव कपूर के निधन से काफी सदमे में हैं। वहीं शनिवार का दिन उनके लिए काफी बुरा रहा। मुंबई पुलिस ने एक्टर की कार को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि रणबीर की कार नो पार्किंग जोन में खड़ी थी, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को अपने कब्जे में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की कार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने रणबीर कपूर की कार को पीले रंग के लॉक के साथ…
नई दिल्ली : तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने जब नवम्बर 1951 में कर्मचारी भविष्य निधि (ई.पी.एफ.) आरंभ की थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह अमीर कर्मचारियों और नौकरशाहों के हाथों में चांदी कूटने का हथियार बन जाएगी। यह सार्वजनिक क्षेत्र व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की सहायता के लिए शुरू की गई थी जिसमें नियोक्ता की ओर से कर्मचारियों के ई.पी.एफ. खाते में 12 प्रतिशत का योगदान देना तय हुआ था। कर्मचारी अपने खातों में चाहे जितनी रकम जमा कर सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं रखी गई। इस रकम पर मिलने वाले ब्याज पर कोई टैक्स…
नई दिल्ली : पूरी दुनिया में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है लेकिन भारत के इतिहास में ये एक काला दिन है। इस दिन भारत पर आतंक का काला साया मंडराया था। पाकिस्तान के कायर आतंकियों के एक हमले में भारत ने आज ही के दिन दो साल पहले अपने 40 वीर जवानों को खो दिया था। आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मारी थी। इस टक्कर के बाद बस में तेज विस्फोट हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के…
नई दिल्ली : कोरोना काल में बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन को अब फिर शुरु किया जा रहा है। देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक बार फिर से दौड़ती हुई नजर आएगी। 14 फरवरी से तेजस लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई रेलमार्गों पर फिर से चलाई जाएगी। आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी।तेजस ट्रेन देश की पहली प्राइवेट ट्रेन है। कोरोना महामारी के बीच में भी इसका संचालन किया गया था। होली या 1 अप्रैल से पूरी तरह बहाल नहीं होगी यात्री ट्रेन सेवा इस बीच, रेलवे ने अप्रैल में यात्री ट्रेन सेवा पूरी तरह बहाल करने की…
नई दिल्ली : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकार्ता रिंकू शर्मा की हत्या के मामले की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इस घटना ने हर किसी को दहला दिया है। बीते दिनों कुछ लोगों ने मिलकर रिंकू शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। रिंकू शर्मा के परिवार वालों ने उनकी हत्या को सांप्रदायिक मुद्दे से जोड़ा है। वहीं पुलिस ने सामान्य विवाद को उनकी मौत की वजह बताई है। रिंकू शर्मा की मौत के बाद से इस घटना पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। फिल्मी हस्तियां भी रिंकू…
नई दिल्ली : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीया मिर्जा सोमवार (15 फरवरी) को दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। वह दूसरी शादी बिजनेसमैन वैभव रेखी से करने वाली हैं। शनिवार को दीया मिर्जा ने अपनी दूसरी शादी की खबर देकर हर किसी को हैरान कर दिया। ऐसे में उनकी शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बीच शादी से पहले दीया मिर्जा अपने होने वाली पति और दोस्तों के साथ प्री वेडिंग पार्टी करती हुईं नजर आई हैं। उनकी प्री वेडिंग पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दीया…
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रदेश के सभी कानून ‘हरियाणवी’ हो जाएंगे। इस सत्र में सरकार ऐसा विधेयक पास करवाने जा रही है, जिससे 163 कानूनों के नाम से ‘पंजाब’ शब्द हटा कर उसकी जगह पर ‘हरियाणा’ कर दिया जाएगा। हरियाणा के अधिनियमों से पंजाब का नाम हटाने के उद्देश्य से गठित कमेटी ने अपनी सिफारिशें पेश कर दी हैं। इन सिफारिशों को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा सचिवालय में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विजय वर्धन, विधानसभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल और कानून एवं विधि विभाग की लीगल रिमेम्ब्रेन्सर बिमलेश तंवर के साथ बैठक…
हरियाणा के चरखी दादरी जिले में घनी धुंध के कारण रोडवेज बस और डंपर में टक्कर हो गई। जिसमें करीब 10 से 15 सवारियों के घायल होने की सूचना है। बता दें कि हादसा भिवानी दादरी रोड के बाईपास पर हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी डिपो की बस चरखी दादरी आ रही थी। बस मैन रोड पर जा रही थी तभी अचानक एक प्लॉट से डंपर निकला जिससे बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई सवारियों को चोटें आई है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसे में बस का…
