वैश्विक महामारी और भारत सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण खनन क्षेत्र में आई कठिनाइयों तथा प्राकृतिक आपदा के रूप में इस पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में 25 मार्च, 2020 से 19 अप्रैल, 2020 तक की अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट मनी/डेड रेंट और पुनर्वास और पुनस्र्थापन (आर एंड आर) निधि के लिए देय राशि को माफ करने की घोषणा की है। इसका लाभ उन मिनर्ल कन्सेशन होल्डर्स को होगा, जिन्होंने लॉकडाउन की अवधि के दौरान खदानों का संचालन किया था। मनोहर लाल आज यहां राज्य के खनन ठेकेदारों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर…
Author: faridabadnews24
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हैफेड द्वारा राज्य के आठ जिलों में 16 स्थानों पर 2.72 लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों के निर्माण के लिए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से 113.03 करोड़ रुपये के ऋण के लिए राज्य सरकार की गारंटी प्रदान करने के सहकारिता विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई ताकि राज्य में भण्डारण व्यवस्था को और मजबूती मिल सके। इन गोदामों का निर्माण जिला फतेहाबाद के भूना, उकलाना और होबली, जिला हिसार के बरवाला व हिसार, जिला भिवानी के खोलावास व…
सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बता दें कि डीजल की कीमत में 30 से 31 पैसे और पेट्रोल की कीमतों में 24 से 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर है। दिल्ली में पेट्रोल 87.85 और डीजल 78.03 रुपये लीटर बिक रहा है। 2021 में अब तक पेट्रोल की कीमतों में 3.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को डीजल के रेट में 25 से 30 पैसे और…
पीएम किसान योजना से जुड़े करीब 4 लाख किसानों के नाम योजना से काटे गए हैं। पता चला कि कई किसान इनकम टैक्स अदा कर रहे थे तो कुछ के आधार कार्ड मिसमैच मिले। साथ ही कई के लैंड रिकॉर्ड वेरिफिकेशन में सही नहीं पाए गए। इसके बाद चार लाख किसानों के नाम कट गए हैं। आधार कार्ड से जुड़ने के बाद यह चौकाने वाली बातें सामने आई हैं। शुरुआत में योजना के तहत खाते से आधार कार्ड जोड़ना अनिवार्य नहीं था, लेकिन चौथी किस्त के बाद से अनिवार्य कर दिया गया। कृषि विभाग के एसीएस देवेंद्र सिंह के अनुसार,…
फरीदाबाद : हरियाणा सरकार ने प्राथमिक स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने का फैसला टाल दिया है। बता दें कि कोरोना की वजह से पिछले करीब एक साल से बंद प्राथमिक स्कूलों में इस शिक्षा सत्र में अब पढ़ाई नहीं हो सकेगी। अब राज्य में प्राथमिक स्कूल 15 फरवरी से नहीं खुलेंगे। हरियाणा के सरकारी स्कूल खोलने और उनमें पढ़ाई की व्यवस्था को लेकर सरकार बार-बार अपने फैसले बदल रही है। अब राज्य के प्राथमिक स्कूलों में अगले शिक्षा सत्र से ही कक्षाएं लग सकेंगी यह फैसला लिया गया है। दरअसल पहले संभावना जताई जा रही थी कि 15 फरवरी…
फरीदाबाद : राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 103 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।यह कैंप महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट के सौजन्य से आयोजित हुआ। यूथ रेड क्रॉस काउंसलर एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ राकेश पाठक ने स्वयं सेवकों के सहयोग से कोविड काल के समय लोगो को रक्तदान हेतु प्रेरित किया जिसके फलस्वरूप 103 यूनिट रक्त ब्लड बैंक को प्राप्त हुआ। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य हेतु भारत विकास परिषद् द्वारा डॉ राकेश पाठक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ दुर्गेश ने भी रक्त दान शिविर को सफल…
फरीदाबाद : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने आज कहा कि हमारी बेटियां हमारा भविष्य है। उनकी ऊर्जा और दृढ़ मानसिक शक्ति के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। इसलिए, समाज को जरूरत है कि बेटियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहयोग करें। यह उद्गार कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने आज विश्वविद्यालय सभागार में विज्ञान प्रसार जोकि केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत स्वायत संस्थान है, के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘इलेक्ट्राॅनिक्स प्रसार’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस कार्यक्रम का आयोजन बालिकाओं…
फरीदाबाद : हरियाणा के पूर्व मंत्री गजराज बहादुर नागर की धर्मपत्नी एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर की ताई श्रीमती भगवान देवी का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थी और सेक्टर-16ए के मकान नंबर 482 में परिवार सहित रहती थी तथा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। स्व. भगवान देवी अपने पीछे चार पुत्रों व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोडक़र गई है। उनका अंतिम संस्कार आज सेक्टर-8 स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया, जहां उनके बड़े बेटे राजबहादुर नागर ने उनको मुखाग्रि दी। उनकी अंतिम शव…
फरीदाबाद : एसडीएम अपराजिता ने कहा कि जीवन में जहां भी कुछ सीखने को मिले, वहां मन लगाकर तत्परता और शालीनता के साथ सीख लेनी चाहिए। नया सीखने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। एसडीएम अपराजिता ने ये बातें स्थानीय जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रसार वर्कशॉप में उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कही। एसडीएम अपराजिता ने वर्कशॉप में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही थी। उन्होंने कहा कि कैरियर में सीखने पर स्वयं को सामाजिक उत्थान में बेहतर सहयोग मिलता है। एसडीएम अपराजिता ने कहा कि स्कूली विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को चरित्र…
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने बताया कि वर्ष 2019-2020 के लिए जिला तथा राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा/सर्वश्रेष्ठ संगठन को उनके गत वर्ष कि उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा, चण्डीगढ द्वारा वर्ष 2019-20 जिला तथा राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार के लिए गत एक वर्ष तथा सर्वश्रेष्ठ युवा संगठन के लिए गत तीन वर्षो की उच्च कोटि की उपलब्धियों के आधार पर नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें जिला स्तर पर प्रति जिला एक सर्वश्रेष्ठ युवा को 20000/- रुपये की राशि तथा जिला स्तर पर प्रति जिला एक सर्वश्रेष्ठ…
