फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए और लोगों को रोजगार की तरफ आकर्षित करने के उद्देश्य से सेक्टर 14 मार्केट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने पुलिसकर्मियों के साथ सेक्टर 14 मार्केट में स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन भी किया। श्री सिंह ने रेस्टोरेंट के मालिक गुरदीप सिंह से कोरोनावायरस के दौरान छोटे व्यापारियों ने किस तरह से चुनौतियों का सामना किया इस बारे में भी चर्चा की गई। रेस्टोरेंट के मालिक गुरदीप सिंह ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि कोरोनावायरस से पहले उसके पास तीन रेस्टोरेंट्स थे लेकिन…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सभी डी.सी.पी, ए.सी.पी और थाना प्रबंधको को आदतन अपराधियों पर नजर रखने, जघन्य अपराध में शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी करने एवं पीड़ितों के प्रति सहिष्णुता का भाव रखने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश और ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए गए सड़क सुरक्षा माह आयोजनों के लिए की सराहना। सभी डी.सी.पी, ए.सी.पी और थाना प्रबंधको को संबोधित करते वक्त उन्होंने कहा कि अपनी ज़िम्मेवारी किसी और पर थोपना चालाकी नहीं, कायरता और काहिली की निशानी है। पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाना चाहिए।…
नेशनल डेस्क : किसानों के प्रदर्शन स्थलों और उसके आसपास कई स्तर की अवरोधक, सड़कों पर लोहे की कीलें, कंटीले तार, सीमेंट के अवरोधकों के बीच लोहे की छड़ें लगाने, डीटीसी बसों एवं अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती जैसी भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी बीच गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर से मजदूरों को कीलें हटाते हुए देखा गया जिसके बाद खबर आई कि कीलों को सड़क से हटाया जा रहा है। वहीं अब इसको लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से बयान आया है कि कीलों को हटाया नहीं जा रहा है बल्कि उसकी जगह बदली जा रही है। दरअसल…
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के बाद तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों से संबंधित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक इंटरव्यू का वीडियो पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहाकार ने भी ट्वीट किया है। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न सिर्फ कैप्टन को फर्जी वीडियो डालने को लेकर घेरा, बल्कि उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इतना ही नहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी इस इंटरव्यू के तथ्यों को प्रकाशित नहीं करने की गुहार लगाई है। इस पूरे मसले पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल…
नेशनल डेस्क : किसान आंदोलन का ग्लोबल हस्तियों के समर्थन करने के बाद आई सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया की बॉलीवुड कलाकारों और क्रिकेटरों के हिमायत करने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि केंद्र के “अड़ियल रवैये और अलोकतांत्रिक व्यवहार से ” भारत की वैश्विक छवि को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती है। भारत ने पॉप गायिका रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्त्ता ग्रेटा थनबर्ग जैसी ग्लोबल हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं, किक्रेटरों और केंद्रीय मंत्रियों ने सरकार के रुख का समर्थन किया है।…
भिवानी : राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान शुरू हो चुका है। कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्ले में टोलियों के रूप में घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए निधि समर्पण की मांग कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है, इस बात की जानकारी देते हुए लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की मांग की जा रही है। उक्त शब्द कार्यकर्ता धीरज सैनी एडवोकेट ने राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के दौरान कहे ! उन्होंने कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और श्री…
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच कोई डील हो चुकी है। यही कारण है कि कांग्रेस संसद में प्रमुखता के साथ किसानों का मुद्दा उठाने और कृषि कानूनों पर अलग से चर्चा कराने में विफल साबित हुई है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता उन्होंने कहा कि राज्यसभा में सिर्फ आम आदमी पार्टी ने ही कृषि कानूनों पर चर्चा करने और इसे वापस लेने की मांग उठाई। लेकिन, भाजपा की केंद्र सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई। किसानों का मुद्दा उठाने पर…
जींद : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कंडेला में आयोजित किसान महापंचायत में कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि राजा जब डरता है, तो किलेबंदी करता है। दिल्ली बार्डर पर किसानों से डर कर सरकार किलेबंदी कर रही है। बार्डर पर तारबंदी की जा रही है और कीलें गाड़ी गईं। लेकिन इससे किसान पीछे नहीं हटेंगे। किसानों की मांग तीनों कृषि कानून वापसी की है। अगर बात गद्दी वापसी पर आ गई, तो सरकार क्या करेगी। तीनों कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी का कानून बनाने की मांग तीन कृषि कानूनों…
हरियाणा में सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए विभिन्न श्रेणियों हेतु न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा के नए नियम जारी किए गए हैं। देखिए नोटिस
नई दिल्ली : दिल्ली की केजरवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस की ड्यूटी में भेजी गईं डीटीसी बसों को तुरंत डिपो में लौटने के निर्देश दिए हैं। ये सभी बसें किसान आंदोलन में आवाजाही के लिए अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस्तेमाल की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, किसान आंदोलन की शुरुआत के बाद से ही दिल्ली पुलिस की ओर डीटीसी की बसें बड़ी संख्या में इस्तेमाल की जा रही हैं। इसके साथ ही परिवहन विभाग ने डीटीसी को निर्देश दिए हैं कि बिना सरकार के परिमशन के दिल्ली पुलिस को बसें नहीं दें। परिवहन विभाग ने डीटीसी को निर्देश देकर…
