Author: faridabadnews24

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा आज फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने चेहरे हैं। मासूम सा चेहरा और बेहतरीन एक्टिंग के बल पर वरुण ने ये मुकाम हासिल किया है। लेकिन हर सेलेब की तरह वरुण का भी अपना एक स्ट्रगल रहा है। इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए वरुण उस दौर से भी गुज़रे हैं जब डायरेक्टर ने उन्हें धोखा दिया था, उन्हें पेंट के डब्बे में खाना खाना पड़ता था। 4 फरवरी को 1990 को जलंधर में जन्मे वरुण शर्मा ज्यादातर फिल्मों में कॉमेडी करते नज़र आते हैं। अपने 9 साल के फिल्मी करियर में…

Read More

फरीदाबाद : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया ने कहा कि हाईवे निर्माण के दौरान सडक़ सुरक्षा के सभी मानकों का पूर्णत: पालन किया जाए। एक बार हाईवे निर्माण होने के बाद उसके डिजाईन में अगर कोई गड़बड़ी रह जाती है तो वर्षों तक हादसे होते रहते हैं। ऐसे में शुरूआत में ही इन बातों का ध्यान रखें कि हाईवे पूरी तरह से सुरक्षित हो और सभी नियमों को पूरा करता हो। वह बुधवार को अपने कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ दिल्ली-बड़ौदरा एक्सप्रैस वे निर्माण डिजाईन की समीक्षा कर रहे थे। मीटिंग के दौरान…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद की छात्रा सृष्टि दहिया ने 45वीं नेशनल योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। सृष्टि ने यह मेडल बालिकाओं की 12-14 वर्ष की आयुवर्ग की स्पर्धा में जीता है। मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली 13 वर्षीया सृष्टि दहिया इस समय फरीदाबाद के सेक्टर 29 के होली चाइल्ड स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा है। कोविड-19 के चलते यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी और इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करके सृष्टि ने इतिहास रच दिया। इससे पहले वर्ष 2018 में केरल आयोजित हुई आठवीं एशियन चैंपियनशिप में बालिकाओं के…

Read More

फरीदाबाद : विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत ,नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट, चेयरमैन व चिकित्सक डॉ आशीष मौर्य, ने विश्व कैंसर दिवस की महत्ता को बताते हुए जानकारी दी विश्व कैंसर दिवस की सही शुरुआत वर्ष 2005 से हुई थी। और तब से यह दिन विश्व में कैंसर के प्रति निरंतर जागरुकता फैला रहा है। भारत में भी इस दिन सभी स्वास्थ्य संगठनों ने जागरुकता फैलाने का निश्चय लिया है। भारत उन देशों में काफ़ी आगे है जहां तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की वजह से कैंसर के मरीजों की संख्या बहुत ज़्यादा है। कैंसर एक ऐसी बीमारी…

Read More

फरीदाबाद : कुछ पुलिसकर्मियों में मुफ्तखोरी की आदत पुरानी है। अपने क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट से खाना लेना और भुगतान ना करना ऐसे पुलिसकर्मी अपना अधिकार समझते हैं। भले ही इनकी संख्या कम है, मगर इनके कारण पूरी पुलिस की किरकिरी होती है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बुधवार को ऐसे पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश दिया। सेक्टर-14 में रेस्टोरेंट चलाने वाले गुरदीप सिंह बख्शी ने पुलिस आयुक्त ओपी सिंह को शिकायत दी कि एक एएसआइ रोज अक्सर आता है और खाना पैक कराकर ले जाता है। खाने का बिल मांगने पर आंखें दिखाता खाने का बिल मांगने पर आंखें दिखाता…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद सैक्टर 55 में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में जन सेवा फाउंडेशन द्वारा स्कूल के बच्चे को कॉपी,पेंसिल , रबड़ इत्यादि पढ़ने की सामग्री बाटी गई। जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट में प्रेसिडेंट प्रीतम मालाकार ने बच्चो को अपने हाथो से पढ़ने की सामग्री बाटी और बच्चो को पढ़ाई का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है यही आगे चलकर देश को समाज को आगे की तरफ बढ़ाएंगे। राष्ट्र को आगे बढ़ाने में यही सहायक है। उन्होंने कहा कि जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट गरीब बच्चो को पढ़ाई लिखाई में मदद करता है और उनके…

Read More

फरीदाबाद :  महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आमजन को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिला में उपायुक्त यशपाल के दिशा निर्देशों अनुसार और उपमंडल में एसडीएम अपराजिता के मार्गदर्शन में जोर शोर से चलाया जा रहा है। पोषण जागरूकता अभियान के तहत गत दिवस मंगलवार को गांव झाड़सैन्त्ली, ऊँचा गांव, आदर्श नगर, संजय कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में चला कर लोगों को जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी कम् डब्ल्यूसीडीपीओ बल्लभगढ़ शहरी ब्लॉक अनीता शर्मा ने…

Read More

फरीदाबाद : ठंडे पड़ चुके दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 130 करोड़ रुपए के पिलर बॉक्स घोटाले को एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने एक बार फिर कुरेद दिया है। इस घोटाले में दोषी पाए गए अधिकारियों की फिर फरीदाबाद में नियुक्ति का मामला एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने लोक उपक्रम समिति  की बैठक में उठाया। इस मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज कराने का आदेश दिया गया था। समिति के अध्यक्ष विधायक असीम गोयल ने इस मामले में अतिरिक्त मुख्य सचिव टी सी गुप्ता से दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्यवाही…

Read More

फरीदाबाद : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में पीएम मोदी और सीएम मनोहर को हटाने की कोशिश की जा रही और उनकी लोकप्रियता कम की जा रही है। मूलचंद शर्मा सोनीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहीं मूलचंद शर्मा अभय सिंह चौटाला के बयान पर चुप्पी साध गए और मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए। मंत्री मूलचंद ने मीडिया के सामने कहा कि लोकतंत्र में अपने हक और मांगों को लेकर प्रदर्शन धरने देने के सभी अधिकारी हैं, लेकिन किसी को परेशान नहीं…

Read More

 फरीदाबाद : इकोग्रीन कंपनी पर कचरा फैलाने पर फिर से जुर्माना किया गया है। इससे पहले पिछले वर्ष भी इस कंपनी पर करीब 6.50 लाख रुपये जुर्माना किया गया था। कंपनी पर शहर के 40 वार्डों में घर-घर से कचरा एकत्र करने की जिम्मेदारी है। इकोग्रीन कचरे को वाहनों के माध्यम से बंधवाड़ी प्लांट तक पहुंचाती है। हैरानी की बात है कि इकोग्रीन के बहुत से वाहन ढके हुए नहीं हैं। राह चलते वाहनों से कचरा गिरता रहता है और वातावरण प्रदूषित होता है। नगर निगम की टीमें जब फील्ड में इकोग्रीन के काम का जायजा लेती हैं, तो कमियां…

Read More