फरीदाबाद : बीते शुक्रवार को बादशाहखान अस्पताल में जिला उपायुक्त कार्यालय के द्दारा भर्ती कराये गए पत्रकार मोहन तिवारी की स्वास्थ्य अचानक इतना ज्यादा बिगड़ती चली गयी जिसकी जानकारी वहां के डॉक्टरों ने जिला उपायुक्त व अन्य अधिकारियों को दिए जिसके तुरंत पचाश्चत सभी बड़े आलाअफसरों में इस बात की भनक लग गयी। जिला उपायुक्त के दिशा निर्देशन पर पत्रकार मोहन तिवारी की स्वास्थ्य की जायजा लेने पहुँचे तहसीलदार व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उपायुक्त यशपाल यादव और पुलिस आयुक्त ओ.पी सिंह को खराब स्वास्थ्य की जानकारी दिए जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिला उपायुक्त के दिशा निर्देशन…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : इयोन रिसर्च ने अपने नए कैटी डिवीजन का उद्घाटन किया है जिसके माध्यम से 200 लोगों को रोजगार मिलेगा। इयोन रिसर्च एक मार्केट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है जो समय-समय पर अनेक विषयों, प्रोडक्टों, और सर्विसेस पर सर्वे का काम करती है कॉरोना महामारी से पहले सर्वे का यह काम लोगों से मिलकर किया जाता था लेकिन कोरॉना के बाद से सर्वे का यह काम बिल्कुल बंद हो गया था जिससे उभरते हुए कंपनी ने इस महामारी को मौके में तब्दील करके न केवल कंपनी का एक अलग डिवीजन तैयार किया बल्कि सर्वे करने का तरीका भी बदल दिया,…
फरीदाबाद : हरियाणा दिवस पर महिला कल्याण मंच ने “बढ़ते दुष्कर्म, कारण और इसको रोकने में समाज की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में सर्वप्रथम निकिता तोमर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एनआईटी1स्थित वैश्य भवन में आयोजित इस विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया व प्रमुख समाजशास्त्री प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए काफी कठोर कानून यहां तक कि फांसी की सजा का प्रावधान होने के बावजूद भी…
फरीदाबाद : पूरे देश में कोरोना के खात्मे की लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है. कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए देशव्यापी स्तर पर संक्रमण से बचने के प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरा सरकारी अमला लगातार जनता से महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है. लेकिन अभी भी समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने की जगह धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए हरियाणा…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की फरीदाबाद टीम राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उषा रानी, बल्लबगढ़ अध्यक्ष शीतल अरोरा जी, दीपा सहदेव, ज्योति कपूर, अनिता तनेजा, सुनीता शर्मा, कुसुम शर्मा आदि सदस्य 1 नवम्बर हरियाणा दिवस के अवसर पर महिला कल्याण मंच द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में नीलम चोंक पर स्थित वैश्य भवन में पहुँची। हरियाणा महिला आयोग सदस्य रेणु भाटिया जी व आयोजक टीम ने अम्बिका शर्मा जी व टीम का स्वागत किया कार्यक्रम में वर्तमान समय मे महिला व छोटी बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार व भ्रस्टाचार पर चर्चा परिचर्चा…
बल्लभगढ़ : फरीदाबाद के निकिता मर्डर केस को लेकर महापंचायत बुलाई गई. सर्व समाज महापंचायत में फैसला लिया गया है कि 21 साल की नीकिता की हत्या मामले में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए. जिसके बाद रविवार को उग्र भीड़ ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है. ये लोग निकिता हत्याकांड में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को कोर्ट में पेश किया गया था. जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इससे…
चंडीगढ़ : आशा वर्करों के अदम्य प्रयासों के चलते हरियाणा स्वास्थ्य विभाग आशा नामांकन, चयन, कार्य, भुगतान और छंटनी मानदंडों में ऑवरहोलिंग (आमूलचूल परिवर्तन) कर रहा है।इस संबंध में विवरण सांझा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा ने बताया कि वर्तमान में 20,268 आशा वर्करों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नामांकित किया गया है और उन्हें देश में अधिकतम प्रोत्साहन मिल रहा है क्योंकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन के अलावा राज्य के बजट से राज्य सरकार ने उनके लिए व्यापक प्रोत्साहन पैकेज का प्रावधान भी किया है। श्री अरोड़ा ने आगे…
फरीदाबाद : फरीदाबाद पटेल सभा रजि0 की तरफ से सोहना रोड पटेल चौक स्थित पुलिस चौकी के पास अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर 31 फुट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु भारत सरकार के निर्देशक राकेश कुमार, कृषि मंत्रालय भारत सरकार के उपायुक्त राम अधीन सिंह पटेल, नगर निगम मेयर सुमन बाला, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना, वार्ड नंबर-3 से पार्षद जयवीर खटाना और पटेल सभा के पदाधिकारियों ने पटेल…
फरीदाबाद : हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने भगवान वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया और ऐसी महान विभूतियों के आदर्शाे को अपनाने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि को श्रीराम के जीवन में घटित प्रत्येक घटना का पूर्ण ज्ञान था इसलिए सतयुग, त्रेता और द्वापर तीनों कालों में भगवान वाल्मीकि का उल्लेख मिलता है और उन्हें सृष्टिकर्ता भी कहते है। श्री रावत आज भगवान वाल्मीकि जयंती पर गांव सिकरौना में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत…
फरीदाबाद : श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री ओपी सिंह के आदेशानुसार दिनांक 30/31 अक्टूबर की रात्री पुलिस कमिश्नरेट फरीदाबाद द्वारा 10 बजे रात्री से 4 बजे प्रातः नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने नाइट डोमिनेशन के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रात के समय चलने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करे। कोई संदिग्ध और अपराधी किस्म का व्यक्ति बचकर भागने ना पाए। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों सभी क्राईम ब्रांच एंव सभी थाना प्रबन्धक, सभी चौकी प्रभारियो ने नाका लगाकर वाहनों को व संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया और अपने-2 क्षेत्रो में पङने वाले बस अडडा, रेलवे…
