नई दिल्ली : कोरोना के डर से जो श्रद्धालु झंडेवाला देवी मां के दरबार नहीं पहुंच पा रहे, उनके लिए झंडेवाला देवी मंदिर समिति ने दर्शन के लिए एक विशेष व्यवस्था की है। जिसके तहत देवी मां के दरबार से सजे आठ रथ पूरी दिल्ली में घूमाए जा रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन से लेकर नवमीं तक यह रथ हर रोज श्रद्धालुओं को मां के दर्शन कराने उन्हीं के पास पहुंचेंगे। मंगलवार को करोल बाग स्थित झंडेवाला मंदिर से निकले रथ पर सवार देवी मां के दर्शन करने श्रद्धालु यमुना विहार स्थित ली डायमंड बैंक्वेट हॉल के बाहर पहुंचे।…
Author: faridabadnews24
हरियाणा : हरियाणा सरकार अगले पांच साल में एक लाख और सरकारी नौकरी के अवसर युवाओं को प्रदान करेगी। इसके लिए खास प्लानिंग बनाई जा रही है। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार आबकारी राजस्व को भी और बढ़ाने में जोर देगी। अगले साल तक इस राजस्व को 7 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले छह वर्षों में लगभग 85 हजार पदों पर सरकारी भर्तियां मेरिट आधार पर की गई हैं । आगामी पांच वर्षों में एक लाख से अधिक पदों पर और भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि…
फरीदाबाद : गत 6 वर्षों के दौरान जैसे‘जैसे दशहरा पर्व नजदीक आता है वैसे वैसे ही एनआईटी फरीदाबाद में दशहरा मनाने वाली संस्थाओं में सरगर्मियां बढ़ जाती हैं। श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर नंबर-1 और फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन नामक दो संस्थाओं के बीच विगत 6 वर्षों से दशहरा पर्व मनाना मूंछ की लड़ाई साबित होता रहा है। राजनीतिक मंच पर भी इस लड़ाई को खूब भुनाया जाता रहा है। यहां तक कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपने प्रथम मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में दशहरा मनवाने हेतु स्वयं मंच पर आना पड़ा। यह वही मंच…
फरीदाबाद : भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यसमिति की बैठक संघ कार्यालय विश्वकर्मा भवन नीलम बाटा रोड पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता आर सी कटोच ने की संचालन जिला मंत्री नीरज त्यागी ने किया जिसमें निर्णय लिया गया कि भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यसमिति के आवाहन पर जिला फरीदाबाद की बीएमएस से संबद्ध सभी यूनियने 28 अक्टूबर को उपा युक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी और उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में भारत सरकार द्वारा पास किए गए लेबर कोड में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को वापस लेने की मांग की जाएगी और इन प्रावधानों पर ट्रेड…
फरीदाबाद : जिले में खोरी गांव के 10,000 मकानों को तोड़ने की मुहिम को लेकर आप पार्टी का मुख्यमंत्री से सवाल ‘ आखिरकार यूपी-बिहार के लोगों से इतनी नफरत क्यों खट्टर साहब – सांसद सुशील गुप्ता आप पार्टी ।आप पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता ने आज किसान विरोधी कानूनों और फरीदाबाद के खोरी गांव में नगर निगम द्वारा 10000 घरों को तोड़ने की मुहिम के विरुद्ध प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सवाल किया है कि आखिर खट्टर सरकार को यूपी-बिहार के लोगों से इतनी नफरत क्यों है । वहीं उन्होंने साफ किया की किसान विरोधी कानूनों…
फरीदाबाद : सेक्टर 49 स्थित अचीवर शॉपिंग मॉल, फरीदाबाद में “फाइटिंग फिट प्लेनेट” फ़िटनेस सेन्टर का उद्घाटन उपमंडल अधिकारी बड़खल श्री पंकज कुमार सेतिया ने किया।’फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस फिटनेस सेन्टर में किकबॉक्सिंग खेल के अलावा योग, एरोबिक्स, सेल्फ डिफेंस, म्यूजिकल फॉर्म्स, कार्डियो एक्सरसाइज, क्रॉस फिट, भंगड़ा एवं फिटनेस से संबंधित एवं अन्य पारंपरिक तरीके से एक्सरसाइज के माध्यम से फिटनेस करवाया जाएगा।श्री अग्रवाल ने यह भी बताया की इस फिटनेस सेन्टर का मुख्य उद्देश्य सभी को अच्छा स्वास्थ्य एवं पारंपरिक तरीके एवं किकबॉक्सिंग खेल के माध्यम से अपने…
फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने कहा है कि बरोदा उपचुनाव का परिणाम हरियाणा की राजनीति की दिशा व दशा को परिवर्तन करने का काम करेगा क्योंकि लोगों का मूड देखने से पता चल रहा है कि इस उपचुनाव में किसान, मजदूर, युवा वर्ग के साथ-साथ समाज की छत्तीस बिरादरी एकजुट होकर कांग्रेस को विजयी बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 सालों में भाजपा सरकार की नीति और नीयत से गरीब, मजदूर, किसान, कमेरा वर्ग इस कद्र प्रभावित हो चुका है कि अब वह बरोदा में भाजपा को उसकी जमीनी हकीकत…
फरीदाबाद : रिलायंस जिओ का टावर लगवाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले 6 आरोपियों को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह आरोपी लोगों को ठगने के लिए पहले न्यूज़पेपर में टावर लगाने से संबंधित विज्ञापन देते थे और फिर इनसे संपर्क करने वाले व्यक्ति को मोटा किराया और गिफ्ट देने का लालच देकर फंसाते थे और उनसे फीस के नाम पर अपने अकाउंट में पैसा डलवा लेते थे । पकड़े गए सभी आरोपी फरीदाबाद दिल्ली और उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं पुलिस ने उनके कब्जे से एक लैपटॉप, नो मोबाइल, सिम कार्ड…
फरीदाबाद : नौकरी बहाली को लेकर पिछले 135 दिनों से सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे पीटीआई अध्यापकों का संघर्ष बदस्तूर जारी है। मंगलवार को भी अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया परंतु अभी तक किसी भी अधिकारी व नेता ने इन पीटीआई अध्यापकों की सुध नहीं ली है। प्रदर्शनकारियों ने आज भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और बताया कि सरकार अभी भी इनकी नौकरी की बहाली को लेकर कोई भी किसी प्रकार का आश्वासन नहीं दे रही है दिन प्रतिदिन इन पीडि़त पीटीआई अध्यापकों की मानसिक प्रेशर बढ़ता जा रहा है। …
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (ह्यूमन राइट्स सेल) इस कोविड काल मे भी निरंतर कार्य कर रही है। वही इस कोविड काल में घरेलू हिंसा ,तलाक , बाल शोषण , रेप, वैवाहिक जिंदगी में व्यवधान, मानसिक प्रताडना इत्यादि प्रकार के मामले पाए गए। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सुरभी मेनारिया धींग जी ने यह अवगत कराया की पिछले कई महीनों मे हमे ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से कई शिकायतें दर्ज हुई हैं इनमें जिला अध्यक्ष एडवोकेट नीता जी जैन ने इन सभी समस्याओ पर निरंतर उदयपुर सेशन कोर्ट में कार्यवाही कर रही हैं और कई मुददो को हल कर पीड़ितों…
