नोएडा : राजस्व हानि से जूझ रहा विद्युत निगम उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की बड़ी कार्रवाई कर सकता है। विभागीय अफसरों की ओर से समीक्षा में सामने आया है कि जिले में 1.33 लाख उपभोक्ताओं में से 1.15 लाख ने बिल जारी होने के बावजूद 4 से 6 महीने से पैसे जमा नहीं किए हैं। जनपद में पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 3.23 लाख है। देहात में बिल जमा करने वाले 20 प्रतिशत और शहर में 83 प्रतिशत हैं। देहात क्षेत्र में 1.17 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से महज 23 हजार ने बिल जमा किया…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : शारदीय नवरात्र में पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। हर मंदिर नवरात्र के कारण विशेष तौर पर सजाई गई है। वहीं, एनआईटी फरीदाबाद पूरा श्रीराममय हो चुका है। यहां के विधायक पंडित श्री नीरज शर्मा ने नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब मनुष्य कई प्रकार की संकटों से जूझ रहा है, उन्हें उचित रास्ता दिखाने के लिए श्रीराम से बेहतर कोई और नहीं है। रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी कहा है कि कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिर.सुमिर नर उतरहि पारा। पंडित नीरज शर्मा ने कहा कि…
फरीदाबाद : नवरात्रि, नवदुर्ग नौ दिनों का उत्सव है, सभी नौ दिन माँ आदि शक्ति के विभिन्न रूपों को समर्पित किए गये हैं। देवी के यह नौ रूप, नवग्रहों के अधिपत्य तथा उनसे जुड़ी बाधाओं को दूर व उन्हें प्रवल करने हेतु भी पूजे जाते हैं। उक्त वक्तव्य युवा नेता गौरव चौधरी ने नवरात्रि के शुभारंभ अवसर पर काली मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहे। प्रवासियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गौरव चौधरी ने कहा कि फरीदाबाद के विकास में प्रवासियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने अपनी अथक मेहनत एवं…
फरीदाबाद : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बाटा चौक पर स्थित जंक्शन ढाबा से लेकर पेट्रोल पंप तक 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सर्विस रोड को आरएमसी रोड का नारियल तोड़कर विधिवत शुरुआत की। उन्होंने बताया कि यह रोड 18 फीट चौड़ा 900 मीटर लंबा है जोकि आगामी 1 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे के साथ बनने वाला यह सर्विस रोड जिसकी हालत काफी वर्षों से बहुत ही दयनीय अवस्था में पड़ी थी इसके बन…
बल्लभगढ/फरीदाबाद : हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 54 लाख रुपए की से बनाई जाने वाली 5 गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने ढोल बाजे के साथ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय लोगों के हाथ नारियल तुड़वाया। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में बिना किसी…
फरीदाबाद : हरियाणा सरकार द्वारा बंधवाड़ी कूड़ाघर को गांव मिर्जापुर व सीही के रकबे में स्थानांतरित करके यहां डंपिंग यार्ड बनाने को लेकर ग्रामीण व स्थानीय सेक्टरवासियों में जबरदस्त रोष है। इस डंपिंग यार्ड के विरोध में पिछले 6 दिनों से ग्रेटर फरीदाबाद में स्थानीय लोग सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए है। रविवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर ने धरनास्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों को अपना समर्थन देते हुए सरकार के इस फैसले को पूरी तरह से जनविरोधी करार देते हुए कहा कि उनके तिगांव क्षेत्र में इस डंपिंग…
फरीदाबाद : अग्रवाल वैश्य परिवार ग्रेटर फरीदाबाद द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सेक्टर-87-88 डिवाईडिंग रोड स्थित श्रद्धा मंदिर स्कूल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मेें आए रक्तदाताओं की डाक्टरों की टीम ने शुगर, ब्लड प्रेशर की भी जांच की। शिविर का उद्घाटन फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ वैश्य नेता लखन कुमार सिंगला ने विधिवत रूप से किया। सर्वप्रथम लखन सिंगला व शिविर में उपस्थित अग्रबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शिविर में रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई करते हुए कांग्रेसी नेता लखन…
फरीदाबाद : शहर की सामाजिक संस्थाओं की 9 महिला सेल ने रविवार को एक संयुक्त बैठक आयोजित करके जरूरतमंद महिलाओं की सुरक्षा व उनके कल्याण के लिए कार्य करने हेतु एक महिला सहायता ग्रुप का गठन किया है।जिसके नेतृत्व में पहला कार्यक्रम दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं,, कारण व निदान,, विषय पर एक विचार गोष्ठी करके किया जाएगा।रविवार को मानव सेवा समिति कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 में आयोजित इस संयुक्त बैठक में मानव सेवा समिति, तेरापंथ महिला मंडल, भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, प्रकूथी, अभिभावक एकता मंच, ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन, मिशन जागृति, नारी शक्ति उत्थान, हरसीरत फाउंडेशन संगठनों की…
फरीदाबाद, 18 अक्टूबर : अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा सैक्टर-56ए स्थित जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनकर नागर ने की तथा मंच का संचालन समाजसेवी संजीव कुशवाहा द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश संयोजक जगविजय वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष खेम सिंह, प्रदेश महामंत्री कन्डेेरे नंद किशोर नागर, प्रदेश संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्डेरे शिव कुमार फौजी, मौजूद थे।इस बैठक में कोरोना महामारी से बचाव में लगे योद्धाओं के सम्मान, धर्म रक्षा, गऊ रक्षा पर चर्चा की गई साथ ही साथ संगठन को…
मोबाइल नंबर से ट्रैस कर बच्चे को होटल से किया बरामद, बच्ची की मां डॉग्स खरीदने-बेचने का काम करती है पैसों के लिए एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिल डेयरी पर दूध लेने गए 11 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर पल्ला थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपहरणकर्ता की पहचान कर उसके घर पर रेड की तो वह नहीं मिला। तीन दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद बदमाश का मोबाइल नंबर लेकर उसे ट्रैस कर बच्चे को दिल्ली के एक होटल से बरामद कर लिया। इस घटना में शामिल…
