नई दिल्ली: विवादों में चल रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है. पंजाब कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन से जुड़े एक पोस्ट को साझा करते हुए कंगना ने ट्विटर पर लिखा है, “महाराष्ट्र में पहले कांग्रेस ने मुझे धमकी दी और मेरे पोस्टरों को चप्पलों से पीटा. अब पंजाब में कांग्रेस ने मेरे पुतले जला.. यह सीधे-सीधे गलत पहचान का मामला है. क्या मैं कोई मंत्री हूं या कोई महान विपक्षी नेता हूं? वे जो सोचते हैं वह चापलूसी है..” कंगना ने पंजाब कांग्रेस के एक ट्वीट पर यह रिएक्शन दिया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमृतसर…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : दिल्ली परिवहन विभाग ने अपनी बसों में संपर्क रहित ई-टिकटिंग ऐप ‘चार्टर’ के दूसरे चरण के ट्रायल को भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ऐप का ट्रायल परिवहन मंत्री द्वारा गठित एक विशेष टास्क फोर्स द्वारा कार्यान्वित किया गया, जिसमें परिवहन विभाग, इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइआइटी- दिल्ली), दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डिम्टस), दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और वलर्ड रिसोर्सेज इंस्टीटयूट के विशेषज्ञ शामिल थे। 7 से 21 सितंबर तक चले दूसरे चरण के ट्रायल में दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम के चार डिपो- दिलशाद गार्डन, कैर डिपो, कुशक नाला डिपो और सुनहरी पुल्ला डिपो…
फरीदाबाद : 26 गांवों को नगर निगम में शामिल करने का विरोध बदस्तूर जारी है इन गांवों के युवाओं ने अनोखे तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन किया और अपने खून से खत लिख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भेजा। गांव बड़ौली के मंदिर पर एकत्रित हुए युवाओं ने अपनी रगों में दौड़ रहे खून को निकालकर स्याही बनाया और फिर इसी खून में कलम डूबाकर खत लिखा। इतना ही नहीं युवाओं के साथ एकत्रित हुए सभी वरिष्ठ ग्रामीणों ने युवाओं की पहल का समर्थन करते हुए प्रशासन और सरकार विरोधी नारे लगाये। आज हरियाणा में…
नई दिल्ली : अक्सर लेडीज की थाई पर वसा अधिक एकत्रित हो जाती है जिसे कम करने के लिए वो तरह-तरह के उपाय खोजती रहती हैं। क्या आपकी जींस भी थोड़ी टाइट हो गई है? क्या आप अपनी थाई के अतिरिक्त फैट को लेकर परेशान हैं, और सोच रहे हैं कि इसे कैसे कम किया जाए? चिंता न करें, हम थाई की चर्बी को कम करने के लिए असरदार व्यायाम के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने वर्कआउट में शामिल करके अपनी थाई की चर्बी घटा सकती हैं। स्क्वाट्स, स्क्वट्स इतनी असरदार एक्सरसाइज है जिसे व्यायाम का राजा माना…
नई दिल्ली : ‘दिल से दिल तक’ से फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन कलर्स के शो ‘बिग बॉस 14’ में आने के लिए तैयार हैं। जैस्मीन की एक फोटो सामने आई है जिसमें वो बिग बॉस प्रीमियर के लिए रेडी होती नज़र आ रही हैं। वैसे अभी तक जैस्मीन के नाम की आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन बिग बॉस के बारे में सबसे सटीक जानकारी देने वाले पेज द खबरी के मुताबिक जैस्मीन बिग बॉस के घर में हिस्सा लेंगी। अब अगर जैस्मीन बिग बॉस में आती हैं तो, क्या ‘दिल से दिल तक’ के जरिए सबका…
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों स्टार्स से खुलकर पंगा ले रही हैं। किसी को नेपोटिज्म के नाम पर, किसी को मूवी माफिया के नाम पर तो किसी को ड्रग्स लेने के आरोप में कंगना बॉलीवुड स्टार्स के खिलाफ खुले तौर पर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रही हैं। कंगना के इस हमले का कुछ स्टार्स जवाब भी दे रहे हैं, कुछ खमोश हैं, तो कुछ उनके बयानों की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्टर करण पटेल ने कंगना रनोट का मज़ाक उड़ाया है। करण ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस का…
नई दिल्ली : पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने कहा कि प्रदूषण के लिहाज से दिल्ली के सभी 18 हॉट स्पॉट पर 15 अक्टूबर से रात्रि गश्त भी शुरू की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि और कहां-कहां ज्यादा प्रदूषण होता है। अगर नए क्षेत्र मिलते हैं तो हॉट स्पॉट की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। मंगलवार को दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ ईपीसीए ने इन हॉट स्पॉट की समीक्षा बैठक की। ईपीसीए अध्यक्ष भूरेलाल ने इन सभी हॉट स्पॉट की निगरानी लगातार करते रहने, यहां प्रदूषण कम करने के लिए हर संभव…
नई दिल्ली : पाकिस्तान में एक गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी की बेटी के अपहरण के विरोध में शिरोमणि अकाली दल (बादल) की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगलवार शाम को पाकिस्तान उच्चायोग के पास कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया। शिअद बादल का कहना है कि आंदोलन का असर हुआ है। अगवा की गई लड़की अपने परिवार के पास लौट आई है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा और शिअद बादल के प्रदेश अध्यक्ष हरमीत ¨सह कालका के नेतृत्व में सोमवार को सिखों ने प्रदर्शन किया था। उन्होंने पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलने तक आंदोलन जारी…
सोनीपत: दिल्ली से सटे सोनीपत जिले के गोहाना के गांव रभड़ा में एक युवक ने मंगलवार देर रात जमीन के विवाद में अपने छोटे भाई को गोली मार कर हत्या कर दी। बता दें कि गांव बनवासा में माता-पिता द्वारा 2 दिन पहले अपने ही जवान बेटे की धारदार हथियारों से हमला बोल कर हत्या कर दी थी। रविवार रात को गांव रभड़ा में जमीन के विवाद में एक युवक ने अपने सगे छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस जांच शुरू कर दी है। गांव रभड़ा निवासी आजाद के तीन बेटे थे। सबसे बड़ा बेटा जितेंद्र…
पानीपत : कृषि विधेयक पर उग्र कांग्रेस ने अब पानीपत से ट्रैक्टर रैली निकाली है। यह रैली पानीपत से दिल्ली तक जा रही है। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन कुंडू के साथ युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कुंडू ने कहा कि कृषि विधेयकों से किसानों के लिए स्थापित मंडी व्यवस्था खत्म होगी। व्यापारियों की मनमानी बढ़ेगी। किसान को उचित मूल्य मिलना आसान नहीं होगा। इनके लागू होने से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा मिलेगा। कंपनियां किसानों की जमीनों पर आधिकारिक तौर पर खेती करेंगी। किसान को मज़दूर के रूप में कार्य करना पड़ेगा। छावनी में बदला समालखा कृषि…
