दिल्ली : दिल्ली दंगों में दायर आरोपपत्र में दावा किया गया है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़कें दंगों में हेड कांस्टेबल रतन लाल की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। जबकि 105 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से जख्मी हुए थे। इस मामले में 24 फरवरी को हेड कांस्टेबल रतन लाल पर भीड़ द्वारा हमला किया गया था, पुलिस ने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर यह पहला हमला था। उस समय हेड कांस्टेबल रतन लाल नागरिकता कानून संशोधन (सीएए) के विरोध में मुस्तफाबाद में चल रहे प्रदर्शन की ड्यूटी पर थे। वहीं, आरोपपत्र में यह अहम खुलासा भी…
Author: faridabadnews24
दिल्ली : नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) ने संसद में एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें कहा गया है कि राजधानी में दिल्ली पुलिस की ओर से लगाए गए 3,870 सीसीटीवी कैमरों में से संतोषजनक काम कर रहे कैमरों की संख्या ‘बेहद कम’ है। संसद में बुधवार को पेश की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत 2019 में पंजीकृत अपराधों की संख्या 2013 के मुकाबले 275 फीसदी तक बढ़ गई है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बारे में दिल्ली पुलिस ने स्वीकार किया कि अपराधों को दर्ज कराने…
फरीदाबाद : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से आटो चालकों को बचाव के लिए एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन नीलम-बाटा रोड़ स्थित बालाजी मोटर्स में किया गया। इस सेमीनार में बाला जी मोटर्स के एमडी मुकेश कौशिक ने आटो चालकों, मैकेनिकों, आटो रिक्शा यूनियन के प्रधानों व अन्य लोगों को कोरोना से बचाव के संदर्भ में जानकारी दी। श्री कौशिक ने कहा कि इस महामारी में आटो चालक अपने आपको व सवारियों को बचाते हुए उन्हें पूरी ईमानदारी से यात्रियों को अपने गतव्य तक पहुंचा रहे है। इसके लिए वह बधाई के पात्र है। इस मौके पर सभी लोगों को बजाज…
फरीदाबाद : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सैक्टर – 12 स्थित भगवान परशुराम जी वाटिका में जनसेवा सप्ताह के तहत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर पार्क में घास कूडा करकट तथा आसपास सफाई की। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा हम प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थय व दीर्घायु की कामना करते हैं और उनके जन्मदिवस को स्वच्छता सप्ताह के रूप में लेेते हुए उनके जन्मदिन का तोहफा देते हैं। पं. सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के जीवन का बहुत बड़ा उद्देश्य है देश में सफाई एवं…
फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश के वीर एवं शहीदों की स्मृति और पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में फलदार,छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के जन्मदिन के उपलक्ष पर पौधारोपण को हरियाणा के वीर शहीदों के नाम समर्पित किया गया है। टीम संतोष यादव फरीदाबाद के सदस्यों ने 101 पौधे लगाकर उनकी रक्षा एवं सुऱक्षा का संकल्प भी लिया। हरियाणा की प्रखर समाजसेवी,पर्यावरणविद एवं नेत्री श्रीमती संतोष यादव केजन्मदिवस को समूचे प्रांत में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया है।हरियाणा के विभिन्न ज़िलों में उनके जन्मदिवस पर ”हमारी प्रेरणा” समूह के…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार द्वारा अरबों रूपए अभी तक उपलब्ध करवा दिए गए है किंतु फरीदाबाद की सूरत अभी भी बदसूरत बनी हुई है। सड़कों पर गड्ढे है, सीवर लाईन चोक पड़ी है, स्लम क्षेत्रों में टॉयलेट तक नहीं है। अलबत्ता स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की धनराशि को अपनी जेबों में भरकर मामा-भांजे व कुछ जनप्रतिनिधि अवश्य स्मार्ट बन गए है। श्री भड़ाना गांव अनंगपुर स्थित अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। फरीदाबाद की बदहाल…
फरीदाबाद : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन बुधवार सायं ग्रेटर फरीदाबाद स्थित माता अमृतानंदमायी मठ द्वारा बनाए जा रहे 2 हजार बैड के निर्माणाधीन अमृता अस्पताल में चल रहे प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, युवा प्रभारी गुजरात गौरव गौतम विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली, रूप सिंह नागर, मूलचंद मित्तल के अलावा जिला उपायुक्त यशपाल यादव, निगमायुक्त यश गर्ग, बिजली विभाग के एक्सईएन श्री कक्कड़ के अलावा फरीदाबाद एसडीएम आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। डा. अनिल जैन ने इस दौरान अस्पताल…
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए उपायुक्त ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि शहीदों की गौरवगाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाएंगी। उनकी कुर्बानी सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। देश के उन शूरवीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने अपनी शहादत देकर…
फरीदाबाद : जिले में बेसिक रोड सेफ्टी के लिए ऑनलाइन फस्र्ट एड सर्टिफिकेट दिये जाने का कार्य आज से शुरू हो गया। लर्निंग व हैवी दोनों तरह के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए फस्र्ट एड की कक्षा लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही किया जाएगा तथा प्रतिभागी सर्टीफिकेट की वेबसाइट पर जाकर स्वयं जांच भी कर सकेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले काफी समय से लर्निंग व हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फस्र्ट एड की कक्षा आवश्यक की हुई हैं। ये इसलिए किया गया है ताकि सडक़ हादसों को कम किया जा सके। बहुत से लोगों को फस्र्ट…
भिवानी :खुडाना में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) को शीघ्र पूरा कराने, नष्ट हुई कपास की फसल का मुआवजा के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की ! मुलाकात के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ के गांव खुडाना में लगभग 1500 एकड़ में आईएमटी स्थापित की जानी है। लगभग 200 करोड़ रुपये से इस पर खर्च किए जाने हैं। आईएमटी के मुख्य रास्ते वाली जमीन से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर दूर है। नारनौल-महेंद्रगढ़- चरखी दादरी स्टेट हाईवे के दो किलोमीटर अंदर आईएमटी की…
