प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अक्तूबर को रोहतांग में बने दुनिया की सबसे लंबी ‘अटल टनल’ का उद्घाटन करने मनाली पहुंच रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर कंगना रनौत भी इस उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं. 17 सितंबर को कंगना ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी, तो मोदी ने कंगना का नाम लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से उनका धन्यवाद किया था. शिवसेना की ओर से कंगना को धमकी दिए जाने पर पीएम की सहमति से ही कंगना को वाई प्लस सुरक्षा भी मिली है. ऐसे में माना जा रहा है कि कंगना पीएम…
Author: faridabadnews24
कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए हर कोई आयुर्वेद की ओर रुख कर रहा हैं। आयुष मंत्रालय ने भी इस बात पर जोर दिया कि अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अश्वगंधा, हल्दी, गिलोय आदि का काढ़ा पीना मददगार साबित होगा। ये ना केवल आपको कोरोना वायरस से बचाएगा बल्कि कई और बीमारियों की चपेट में आने से भी आपको सुरक्षित रखेगा। जानें 5 आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने का तरीका। गिलोय का काढ़ा गिलोय का काढ़ा इम्यूनिटी बूस्ट कर आपको कई रोगों से बचाए रखेगा। जानिए इस काढ़े को कैसे घर पर आप आसानी से बना सकते हैं। गिलोय…
आजकल ज्यादातर लोग शरीर में होमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे हैं। हीमोग्लोबिन शरीर के अंगो में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। इसके साथ ही ये शरीर के अंगों से कार्बनडाई ऑक्साइड गैस बाहर निकलती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। साधारण तौर पर एक व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 13.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी कई कारणों से होती है। ऐसे में अगर आप भी शरीर में हीमोग्लोबिन…
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने कोरोनावायरस महामारी के बीच कॉलेज और विश्वविद्यालयों को 26 सितंबर से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है. कॉलेज और विश्वविद्यालय खुलने के बाद छात्र अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन ले सकेंगे. राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को उच्च शिक्षा विभाग ने उन्हें COVID -19 से संबंधित सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल को पूरा करने और शुक्रवार तक इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया है. विभाग के महानिदेशक के पत्र में गृह मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा गया है कि गृह मंत्रालय (MHA) ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को अपने माता-पिता की…
नई दिल्ली: मंडावली इलाके में गणेश नगर फ्लाईओवर पर ट्रक तथा ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी पलट गया। दुर्घटना में जख्मी हुए लोग ट्रैक्टर व ट्रक सवार थे और बाइक सवार ट्रैक्टर के पीछे चल रहा था। दरअसल, पुल की मरम्मत की वजह से एक ओर की सड़क बंद थी और दूसरी साइड पर ही पूरा ट्रैफिक चल रहा था। घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां बाइक सवार शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित…
दिल्ली : दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित आदित्य मॉल में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां एक हिस्से में आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकल विभाग इस वक्त राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह आग कैसे लगी और इससे क्या-क्या नुकसान हुआ है। किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके स्थित ‘आदित्य मॉल’ में एक कार्यालय में गुरुवार…
नई दिल्ली : राजधानी में ऑक्सीजन की कमी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि फिलहाल अस्पतालों में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। करीब एक सप्ताह तक का भंडारण अस्पतालों में है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री का यह भी कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में अब कोरोना की वजह से ऑक्सीजन की मांग में इजाफा जरूर हुआ है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई उत्तर प्रदेश और राजस्थान से होती है। राजस्थान में पिछले कुछ समय से ऑक्सीजन में काफी कमी आई है। इसलिए आपूर्ति करने…
रोहिणी जिले के कंझावला स्थित सवादा इलाके में मंगलवार रात एक लड़की से प्रेम-प्रसंग को लेकर लड़कों के एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी शौकत (24) ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उसके सिर की हड्डियां तक तोड़ डाली। घायल शौकत व एक अन्य युवक को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया गया। इस बीच शौकत की मौत हो गई। आरोपियों ने डेढ़ घंटे से ज्यादा देर तक बलवा किया। पुलिस ने दंगा और हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी अंकित,…
पड़ोसियों की पिटाई से बचने को एक महिला दौड़ते-दौड़ते महिला थाने तक पहुंच गई, लेकिन उसके बचाव के लिए कोई भी कर्मी सामने नहीं आया। महिला का आरोप है कि लोगों की सुरक्षा के लिए खुले रहने वाले थाने के दरवाजे काफी चीख-पुकार के बाद उसके लिए बंद ही रहे। यह मामला सामने आता ही नहीं, अगर महिला का बेटा इस घटना का वीडियो नहीं बनाता। पीड़ितों ने मंगलवार को इस पूरे प्रकरण की शिकायत डीएसपी मुख्यालय को दी। डीएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं मामला रविवार रात का है। घटना के अनुसार पड़ोसी…
तंबाकू और हुक्के के चलते युवाओं का जीवन बर्बाद होने की दलील देते हुए इस पर हरियाणा में पूरी तरह से पाबंदी लगाने की अपील से जुड़ी याचिका पर हरियाणा सरकार ने बताया कि कोरोना के चलते प्रदेश में हुक्का पर पूर्ण प्रतिबंध है। यदि इस बारे में कोई शिकायत आएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पंचकूला निवासी विजय बंसल ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि प्रदेश में रेस्टोरेंट, बार और विभिन्न स्थानों पर युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा है। इसमें पानी के फिल्टर का प्रयोग होता और इसे पीकर युवा बर्बाद हो रहे…
