गुरुग्राम : प्लाज्मा दान करने से पहले व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। दो घंटे पहले व्यक्ति को उचित भोजन लेना चाहिए जबकि प्लाज्मा दान करने के कम से कम तीन दिन बाद तक कोई भी दवा या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। यह जानकारी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने शुक्रवार को दी। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की। उन्होंने प्लाज्मा दाताओं के लिए तमाम अहम सुझाव दिए और कहा कि प्लाज्मा दान करने से…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : आज स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के आईएमटी सेक्टर 68 स्थित शिक्षण संस्थान पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में हरियाणा महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू भाटिया ने महिलाओं को फेस मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए और उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मुहिम आत्मनिर्भर भारत को सफल बनाने के लिए सभी संस्थाओं के आगे आना होगा और महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाना होगा इसी के साथ हरियाणा महिला आयोग के द्वारा विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित उत्पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जा रहा है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए महिला आयोग के द्वारा समय-समय…
कोरोना महामारी के चलते जहां नियमों का पालन करने के लिए सरकारें सख्ती दिखा रही हैं। वहीं इसके चलते मनमानी भी काफी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि कागजों पर नियम न होने के बाद भी खुलेआम चालान किए जा रहे हैं। कई राज्यों से शिकायतें मिल रही हैं कि कार में अकेले व्यक्ति होने के बाद भी मास्क न मिलने पर पुलिस चालान कर रही है। जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे साफतौर पर इनकार कर दिया है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कार में अकेला है और उसके…
फरीदाबाद : कोरोना संक्रमण के बीच औद्योगिक नगरी में बहुत कुछ बदल गया है। शहर के लेबर चौक पर खड़े होने वाले दिहाड़ी मजदूरों के घर तो खाने के लाले हैं। काम मिलने की उम्मीद में मजदूर किसी भी गाड़ी के रुकते ही उस पर ऐसे टूट पड़ते हैं कि उन्हें सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन भी जैसे नजर नहीं आते। दो जून की रोटी के लिए काम की तलाश में घंटों चौराहों पर खड़े इन दिहाड़ी मजदूरों की हालत विगत छह माह के दौरान ही बदतर हो गई है। आज की तारीख में वह किसी भी दुर्घटना से…
Teachers day : इस बार लॉकडाउन की वजह से स्कूलों में शिक्षक दिवस में कोई समारोह नहीं होगा। इससे बच्चों को इस बात का काफी मलाल है। इस दिन का बच्चे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, स्कूल नहीं खुलने से मायूस होना पड़ा। बच्चे शिक्षकों को गिफ्ट देने के लिए ऑनलाइन गिफ्ट भी मंगाए हैं। बच्चे अपने चहेते शिक्षक को घर पर गिफ्ट भिजवा रहे हैं। किसी ने टी-शर्ट, पेन, कैप, मास्क और सैनिटाइजर मंगाया है। छात्रा प्राप्ति मिश्रा, दर्शित, वैभव, आदित्य राज, राहुल, सौम्या सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बताया स्कूल बंद होने से शिक्षक दिवस नहीं मना…
फरीदाबाद : स्थानीय बादशाह खान अस्पताल के बाहर अपनी लंबित मांगों की प्राप्ति के लिए आशा वर्करों ने जमकर प्रदर्शन किया। और सरकार विरोधी नारे लगाए। वर्कर प्रोत्साहन राशियों का भुगतान करो, जोखिम भक्ता चार हजार रुपए लागू करो के नारे लगा रहे थे। आंदोलनरत कर्मचारियों का नेतृत्व यूनियन की उप प्रधान अनीता भारद्वाज ने किया।जबकि संचालन जिला सचिव सुधा पाल कर रही थी। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव लालबाबू शर्मा और जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह डंगवाल तथा बैंक यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश उपस्थित थे। आंदोलनरत वर्करों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने सरकार पर…
फरीदाबाद : जनता की ओर से लगातार मिल रही समस्याओं के मद्देनजर विधायक नीरज शर्मा ने एनआईटी 86 के 8 वार्डों में जन सुनवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को उनके अभियान का पहला दिन था आज विधायक नीरज शर्मा एनआईटी 86 विधानसभा के वार्ड 1,3,5,6,7,8,9,10 के कार्यालयों में गए और जनता की समस्याएं सुनी। श्री शर्मा ने शिकायत रजिस्टरों की जांच की। रजिस्टर में कुछ शिकायतें ऐसी भी मिली जो रजिस्टर में काम पूरा हो गया दिखा रखा था लेकिन वो समस्याएं जस की तस थीं। संबंधित अधिकारियों को श्री शर्मा ने समस्याओं को शीघ्र अति शीघ्र समाधान कराने…
नई दिल्ली : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) नई पॉलिसी लेकर आया है। यह एलआईसी (LIC) की जीवन अक्षय-7 (प्लान नंबर 857) है। यह एक एकल प्रीमियम, नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग और व्यक्तिगत तत्काल एन्युटी स्कीम है। यह 25 अगस्त 2020 से प्रभावी होगी। एकमुश्त राशि के भुगतान पर शेयरधारकों के पास एन्युटी के 10 उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को चुनने का विकल्प होता है। पॉलिसी के आरंभ में एन्युटी की दरों की गारंटी दी जाती है और एन्युटी पाने वाले को उम्र भर एन्युटी का भुगतान किया जाता है। इस प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों…
फरीदाबाद : पल्ला थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में शराब के लिए पैसे नहीं देने से गुस्साए पति ने सिर पर ईंट मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फोन करके पड़ोस में रहने वाली अपनी मामी को सूचना दी व कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया। मृतका का नाम ज्योति, जबकि आरोपित का नाम अजय है। पड़ोस में रहने वाली मामी रूबी ने बताया कि भांजे अजय व ज्योति की शादी छह साल पहले हुई थी। वे मूलरूप से बेगूसराय बिहार के निवासी हैं। उनका चार साल का एक बेटा है, जो दादा-दादी के पास बिहार…
राजनीति : चौधरी अजय सिंह चौटाला जी को जननायक जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है जजपा नेता संजय डागर ने चौधरी अजय सिंह चौटाला जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहिर की है डागर ने कहा कि से पार्टी बहुत ज्यादा मजबूत होगी क्योंकि पार्टी को ऐसे ही मजबूत अध्यक्ष की जरूरत थी एक मिलनसार नेतृत्व की जरूरत थी जो हम सभी चौधरी अजय सिंह चौटाला जी में देखते हैं हम अपनी तरफ से उन्हें बहुत-बहुत बधाई देते हैं यह बातें डागर ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कही
