Author: faridabadnews24

जयपुर – राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच आज बागी विधायकों को जारी अयोग्यता नोटिस पर राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती और न्यायमूर्ति प्रकाश गुप्ता कर रहे हैं। मामले में राजस्थान विधानसभा के स्पीकर का प्रतिनिधित्व कर रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि स्पीकर के आदेश को केवल सीमित आधार पर चुनौती दी जा सकती है, लेकिन याचिका में उन आधारों का जिक्र नहीं है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी तेवर अपनाने के बाद कांग्रेस ने विधायक दल…

Read More

पुडुचेरी, एएनआइ। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए विधानसभा में सोमवार को बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री व वित्त के इंचार्ज वी नारायणसामी बजट पेश करेंगे। बजट सत्र के लिए उपराज्यपाल किरण बेदी के नहीं आने के बाद AIADMK व BJP के विधायकों ने विरोध जताते हुए विधानसभा से वॉक आउट कर लिया। वहीं उपराज्यपाल किरण बेदी ने विधानसभा में बजट सत्र में संबोधन देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नारायणसामी की ओर से उन्हें वार्षिक फाइनेंशियल स्टेटमेंट नहीं भेजा गया जो कि आज विधानसभा में दिया जाना था। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए खूखार अजय बरवाला गैंग (Ajay Barwala gang) के 2 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 2 देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इन दोनों शार्प शूटरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले भी दर्ज थे। पुलिस ने जांच के दौरान पाया ये दोनों शार्प शूटर विजय विहार थाना क्षेत्र में किसी की हत्या की साजिश रच रहे थे। इससे पहले जुलाई, 2017 में 15 साल की उम्र में जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले कुख्यात अंतरराज्यीय गैंगस्टर…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मानसून मेहरबान हुआ और सुबह कुछ घंटे जमकर बारिश हुई। मूसलाधान बारिश भी ऐसी हुई कि राजधानी में 3 मकान ढह गए, दिल्ली परिवहन निगम की बस समेत कई वाहन डूबे और एक शख्स की जान चली गई। वहीं, रविवार को सुबह- सुबह ही बादल ऐसे जमकर बरसे कि जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दिल्ली में जो बारिश अभी तक 55 फीसद तक कम चल रही थी, वो एक ही दिन में महज तीन घंटों की बारिश में सरप्लस वाली स्थिति में आ गई। सन् 2015 के बाद पिछले पांच सालों में 24 घंटे…

Read More

प्रदेश में लगातार बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ बदमाश ने अंबाला के खानपुर ब्रह्मणा गांव में 25 वर्षीय युवक दीपक की खेत में काम करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि दीपक परिवार का इकलौता बेटा था और पिता के काम मे हाथ बंटवाता था। दीपक को जिस वक्त गोली मारी गयी उस वक्त दीपक के साथ उसके चाचा का बेटा भी था लेकिन गोली मारने वाला कब आया और कब फरार हो गया किसी को इसका पता नहीं चला। तक उन्हें गोली चलने का…

Read More

शिवरात्री के पर्व पर शंकर भगवान ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ पर इस तरह से कृपा की है कि पार्टी ने पूर्व मंत्री को हरियाणा बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। दोपहर स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन करके ओपी धनखड़ को जानकारी देते हुए ये जिम्मेवारी दी। शाम करीब पांच बजे ओमप्रकाश धनखड़ झज्जर कार्यालय पंहुचे, इस दौरान उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया, साथ ही ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता डांस करते नज़र आये। इस दौरान धनखड़ ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में धनखड़ ने केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

फरीदाबाद – फरीदाबाद सैक्टर 24 , वार्ड नंबर -2 ,मुजेसर में लोगो को पानी की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। फरीदाबाद में करीब चार दिनों से पानी की समस्या लोगो के सामने आ रही हैं। इस समस्या का समाधान के लिए लोगों ने अपने वार्ड नंबर- 2 के पार्षद जगत भूरा को अपनी समस्या के बारे में बताया। और अपनी समस्या को बताया । जनता की समस्या का समाधान करने के लिए लिए वो सैक्टर 25 में स्थित जल गृह में गए। और वहा उपस्थित जल अधिकारी को जनता का समस्या को कों बताया। पार्षद जगत भूरा ने जल…

Read More

फरीदाबाद – दोस्तों से जुड़ने में फेसबुक जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। मगर इसके इस्तेमाल में जरा सी लापरवाही न केवल आपको मुसीबत में डाल सकती है, बल्कि आपके दोस्तों की जेब खाली करा सकती है। पिछले दिनों साइबर अपराध शाखा के पास पहुंची शिकायतें बताती हैं कि हैकर्स इस ताक में हैं कि कब आप गलती करें और कब वे आपके फेसबुक अकाउंट पर कब्जा कर लें। ताकि उसका मनचाहा दुरुपयोग कर सकें। फेसबुक अकाउंट हैक कर दोस्तों की सूची में शामिल लोगों से रुपये ऐंठने की 50 से अधिक शिकायतें इस साल साइबर अपराध शाखा के…

Read More

हरिद्वार : हरिद्वार में रविवार को कोरोना संक्रमण का जबरदस्त हमला हुआ है। यहां के सिडकुल में स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के 138 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों में इस कंपनी के कई कर्मचारी पहले ही संक्रमित पाए गए थे जिसकी खबर मिशन एक्सप्रेस ने आप तक पहुंचाई थी, लेकिन आज इसमें रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। आज कोरोना संक्रमित मिले कर्मचारी हरिद्वार जिले के रुड़की, भगवानपुर, लक्सर, मंगलौर, झबरेड़ा, नारसन आदि के ग्रामीण इलाकों सहित हरिद्वार शहर के टिबड़ी, दयानंद नगरी, बीएचईएल, सुभाष नगर, शिवालिक नगर, रामधाम कॉलोनी, रावली महदूद, भैरव मंदिर कॉलोनी कनखल,…

Read More

फरीदाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज यूपी सड़क पर सुबह हुए हादसे में मरने वाले टूरिस्ट बस चालक राजेंद्र यहां गांव खेड़ीकलां निवासी थे। उनके भतीजे नरवीर सिंह ने बताया कि चाचा राजेंद्र पहले स्कूल बस चलाते थे। कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद हैं, ऐसे में उनकी ड्यूटी छूटी हुई थी। गांव का युवक प्रेम दिल्ली में टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी में काम करता है। उसने राजेंद्र को टूरिस्ट बस चलाने का मश्विरा दिया। राजेंद्र को बात जंच गई। आठ-दस दिन पहले ही राजेंद्र ने दिल्ली की टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी में बस चालक के तौर पर ड्यूटी जॉइन की।…

Read More