उदयपुर चेयरपर्सन सुरभि मेनारिया धींग ने बैठक में पवित्र सावन मास की सभी को शुभकामनाएं देते हुए गत मास होने वाली सभी गतिविधियों को विस्तारित रूप से सभी सदस्यों को बतायाl वही जिला अध्यक्ष एडवोकेट नीता जैन ने सभी सदस्यों को मंच के नियुक्ति पत्र एवं मंच की सभी आवश्यक सामग्रियों का विस्तार से विवरण दियाl उपाध्यक्ष प्रियंका सलूजा कंडा ने सभी सदस्यों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली अनेकता में एकता प्रतियोगिता की जीत पर विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करी। महासचिव उषा गायकवाड ने मंच में कड़े नियमों एवं अनुशासन पर चर्चा कीl सभी सदस्यों के नियमों की पालना…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : साल 2020 अभी तक किसी भी तरीके अच्छा साबित नहीं हुआ है। ख़ास तौर पर बॉलीवुड के लिए। एक के बाद एक कई बुरी ख़बरें सामने आ रही हैं। अभी लोग सुशांत सिंह राजपूत और सरोज ख़ान के निधन से उबरे नहीं थे, इस बीच फेमस कॉमेडियन एक्टर जगदीप ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से फैंस काफी निराश हैं। वह इसकी भड़ास सोशल मीडिया के जरिए निकाल रहे हैं। जगदीप की आत्म की शांति के लिए दुआ कर रहे फैंस, अपना गुस्सा साल 2020 के खिलाफ भी निकाल रहे हैं। जगदीप के जाने…
कठुआ – कोरोना के कारण दो माह तक लॉकडाउन के बीच बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन विकास की गति जारी रखते हुए जिला कठुआ में तीसरा बड़ा मोटरेबल पुल तैयार कर दिया। करीब 16 करोड़ की लागत से तैयार पुल का वीरवार को दिल्ली से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा स्थानीय सांसद एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ ही तीन अन्य छोटे पुलों का लोकार्पण भी होगा। सीमांत क्षेत्र के सौ गावों के लोगों की तकदीर बदलने वाले पुल को बरसात शुरू होने से पहले आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। कोरोना संकट के…
भोपाल – मध्य प्रदेश के 24 विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस आक्रामक रणनीति अपनाएगी। महाकाल में पूजा-अर्चना कर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने चुनावी शंखनाद किया और बदनावर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमले किए। इसी तरह सांवेर में जीतू पटवारी ने भी भाजपा के संभावित प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट को क्षेत्र में नहीं घुसने देने की लोगों से अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंधिया समर्थक रहे रामनिवास रावत पर श्योपुर जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर ग्वालियर-चंबल संभाग में चुनावी चुनौती के…
नई दिल्ली – शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुले हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 121.68 अंक की बढ़त के साथ 36,450.69 पर खुला है। सेंसेक्स गुरुवार सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर 0.40 फीसद या 145.11 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 36,474.12 पर ट्रेंड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी गुरुवार सुबह बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। निफ्टी गुरुवार सुबह 9 बजकर 38 मिनट…
चंडीगढ़ : हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने और प्रभावी ढंग से इसका मुकाबला करने के लिए समय-समय पर सक्रिय रणनीतियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्तों और युनिट कमेटियों को कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मुख्य सचिव आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों और जिला उपायुक्तों के साथ संकट समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कोविड-19 के प्रबंधन की तैयारियों में तेजी लाने, टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग,…
फरीदाबाद : लॉकडाउन के दौरान बडखल विधानसभा क्षेत्र में उत्पन्न हुई सीवर, पानी तथा सफाई व्यवस्था आदि समस्याओं के निवारण तथा उन विकास कार्यों जो लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाये को लेकर स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. यश गर्ग के साथ बैठक की। बैठक में आयुक्त ने विधायक को पूर्ण विश्वास दिया कि उक्त सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा। बैठक में अभियंता बीरेंद्र कर्दम, एक्सईएन संजीव कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के उपरांत विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार प्रदेश के हर…
हरियाणा – देश में कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की नौकरियां जा रही है वहीं काम धंधे भी ठप्प पड़े हैं। इधर जून महीने में बेरोजगारी को लेकर जारी आकंड़ों ने हरियाणा सरकार की नींद उड़ा दी है। बेरोजगारी को लेकर जारी आकंड़ों में हरियाणा टॉप लिस्ट में शुमार है। यानि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हरियाणा में है। CMIE डाटा की तरफ से ताजा जारी आकंड़ों के मुताबिक हरियाणा में 33.6 फीसदी बेरोजगारी दर है जिसमें हरियाणा सबसे टॉप पर है। जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा 21.6, तीसरे पर झारखंड 21 फीसदी, चौथे पर बिहार 19.5 फीसदी, छठे…
हरियाणा -हरियाणा के युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार दिलाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए गये कदम से प्रभावित होकर कांग्रेस-इनेलो पार्टी से जुड़े दर्जनों युवाओं ने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इनके साथ-साथ कांग्रेस आईटी सैल की प्रदेश महासचिव सीमा भारद्वाज सहित पंचकुला से अन्य दलों से 87 लोगों ने जेजेपी का दामन थामा। चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। जेजेपी में शामिल…
फरीदाबाद : रिलायंस कंपनी के खिलाफ क्रेशर व ट्रक मालिकों ने गुड़गांव पाली रोड़ पर जाम लगाया और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि रिलायंस रोड की मरम्मत किए बिना ही टोल टैक्स वसूल रही है। ग्रामीणों का आरोप था कि सैनिक कॉलोनी से पाली एवं बल्लभगढ़ की ओर जाने वाला रोड़ पूरी तरह खराब हो चुका है। मगर रिलायंस कंपनी जिसके पास इसका ठेका है, इसकी मरम्मत करने को तैयार नहीं है। रोड की हालत खराब होने के चलते यहां पर आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। रिलायंस कंपनी के लापरवाहीपूर्ण…
