Author: faridabadnews24

हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है, लेकिन इसी बीच भाजपा विधायक दल की तरफ से आज बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर मंथन हो सकता है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है। सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णपाल गुर्जर के नाम पर फाइनल मुहर लगी हुई दिखाई जा रही है। काफी लोगों की तरफ से दावा किया जा रहा है…

Read More

फरीदाबाद में जेसीबी और वीनस कंपनी में की जा रही मजदूरों की छंटनी के खिलाफ विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल को दिया ज्ञापन फरीदाबाद : फरीदाबाद के मजदूरों के साथ नाइंसाफी हो रही है और मैं संसद से लेकर विधानसभा सदन तक उनकी लड़ाई अपनी पूरी उर्जा से लड़ूंगा। यह कहना था एनआईटी 86 के विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल को चंडीगढ़ में इस आशय का ज्ञापन देने के बाद आज सुबह जेसीबी के गेट पर सेक्टर 58 में चल रही राम कथा में बोल रहे थे। राम…

Read More

कर्नाटक के बेल्लारी में कोरोना से जंग हार चुके लोगों के शवों के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है. शवों को दफनाने के वक्त उन्हें गड्ढे में फेंकते हुए देखा गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस घटना पर कांग्रेस और जेडीएस ने कर्नाटक की बीजेपी सरकार की आलोचना की है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक-एक कर एम्बुलेंस से शवों को निकाला गया और बेदर्दी से गड्ढे में कूड़े की तरह फेंक दिया गया. वीडियो में पीपीई सूट पहने कर्मचारी गड्ढे में शव डालते दिख रहे हैं. पास ही एक जेसीबी मशीन…

Read More

गुरुग्राम/फरीदाबाद : दिल्ली से सटे हरियाणा के फ़रीदाबाद व गुरुग्राम के मॉल मालिकों के साथ उपभोक्ताओं के लिए भी खुशखबरी है। बुधवार से गुरुग्राम और फरीदाबाद में मॉल और शॉपिंग मॉल खुलेंगे। हरियाणा सरकार की ओर से मॉल खोलने को लेकर हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों गाइडलाइन जारी की है। इसका उपभोक्ताओं के साथ-साथ मॉल मालिकों को भी पालन करना होगा। ये होंगे नियम मॉल में आने वाले लोगों को शारीरिक नियमों (Physical distance)  के नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। बिना मास्क के लोग मॉल पहुंचे तो उन्हें प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। शॉपिंग मॉल और मॉल्स के…

Read More

गुरुग्राम  : हरियाणा में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 68.55 फीसद तक पहुंच गया है। वहीं मरीजों की संख्या की दोगुनी होने की रफ्तार 15 दिन हो गई है। राज्य में अभी तक कुल 14 हजार 548 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 9972 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा 4 हजार 340 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कुल 236 लोगों की मौत हो चुकी और 68 की हालत नाजुक है। फरीदाबाद में 298, गुरुग्राम में 79 और सोनीपत में 22 मरीज ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। LIVE Gurugram, Faridabad, Nuh Coronavirus News Update…

Read More

चंड़ीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज राष्ट्र को किये गए अपने सम्बोधन में गरीब व जरूरतमंद परिवार को अगले पांच महीनों तक मुफ्त अनाज योजना जारी करने की घोषणा का स्वागत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी मानवीय सहायता होगी। मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना के इस आपातकालीन समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि कोई भी गरीब भाई-बहन भूखा न सोए। प्रधानमंत्री की यही सोच उन्हें देश में नैतिक चेतना के पथ-प्रदर्शक के रूप में भी उभारती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More

फरीदाबाद : पर्वतीया कॉलोनी निवासी रविद्र ने बताया कि वह सारन चौक स्थित एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता है। मंगलवार सुबह नाइट ड्यूटी कर साइकिल से घर जा रहा था। उसे मकान का किराया देना था और कुछ घरेलू सामान खरीदना था। इसलिए रास्ते में जवाहर कॉलोनी स्थित एक एटीएम में पैसे निकालने चला गया। वह जैसे ही रुपये निकालने लगा। इस दौरान एक युवक आ गया और उसने उनका कार्ड जबरन एटीएम से निकाल दिया और बोला, तुझे पैसे निकालने नहीं आते। इसके बाद वह उसे कार्ड थमा कर चला गया। बाहर उसका एक साथी बाइक लेकर…

Read More

बल्लभगढ़ : पुलिस ने गांव सिही में एक कार से सात पेटी देसी शराब और एक पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेक्टर-8 पुलिस को मुखबिर की सूचना पर सिही में यह कार्रवाई की। यहां पुलिस ने कार को रोक कर तलाशी ली, तो डिग्गी में से सात पेटी देसी शराब के पव्वा और एक पेटी बीयर बरामद हुई। थाना सेक्टर-8 प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि एक युवक का नाम अनिल कुमार है, वह सेक्टर-3 में किराये के मकान में रहता है। दूसरा कपिल गांव…

Read More

दिवंगत समाजवादी पार्टी (सपा) नेता बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे दिनेश वर्मा का निधन हो गया है. कुछ दिन पहले वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव होने की खबर आई थी. दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. लखनऊ में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया था. मंगलवार को दिनेश वर्मा का देहांत हो गया. दिनेश वर्मा के निधन की खबर सुनकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. इसी साल मार्च में बेनी प्रसाद वर्मा का निधन हो गया…

Read More

अखिल भारतीय चारण गढ़वी महिला महासंघठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा जी रतनू की सहमति से राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीता चारण ने समाजसेविका औऱ शिक्षाविद विजयलता पालावत को अखिल भारतीय चारण गढ़वी महिला महासंघठन की सीकर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है विजयलता पालावत को ये जिम्मेदारी सामाजिक कार्यकर्मो मे सक्रिय भूमिका को देखते हुए दी गई है विजयलता पालावत के सीकर जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा जी रतनू, प्रदेशाध्यक्ष सीता चारण, शेखावाटी चारण महासभा के सरंक्षक सम्पत सिंह चारण, लक्ष्मण सिंह कविया, अमर सिंह कविया , अरविन्द सामौर , शैतान सिंह कविया, अध्यक्ष माधो सिंह खीड़िया, आनन्द सिंह भवानीपुरा, महामंत्री सुगन…

Read More