नई दिल्ली – Vishwa Hindu Parishad: विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) की वेबसाइट हैकरों के निशाने पर आ गई है। बुधवार सुबह इसे हैक कर हैकरों ने भड़काऊ सामग्री अपलोड की है। मामले की जानकारी मिलते ही विहिप ने वेबसाइट को बंद कर दिया और गृह मंत्रालय व दिल्ली पुलिस के साइबर सेल को इसकी शिकायत की है। विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने इसे बड़ी साजिश बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से विहिप समर्थकों व कार्यकर्ताओं को उत्तेजित करने का प्रयास कर देश के साम्प्रदायिक सद्भाव को भंग करने की कोशिश की गई है। ऐसे में उन्होंने…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी में सवार होकर सेक्टर-12 लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार गुलिया को सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कांग्रेसी नेता लखन सिगला कर रहे थे। सिगला ने ज्ञापन में कहा है कि यदि पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम सरकार ने वापस नहीं लिए, तो कांग्रेसी आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शनकारियों में पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित सिगला, गोविद कौशिक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज, रेणु चौहान, अनुज शर्मा, राजेश खटाना, कर्मबीर खटाना, युवा कांग्रेस फरीदाबाद के…
पंचकूला – प्रदेश में 1983 शारीरिक शिक्षकों ( फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ) को गलत तरीके से नौकरी देने के मामले में हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष नंदलाल पूनिया, पूर्व सदस्यों एवं अधिकरियों के खिलाफ हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती रद करने के पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया था। यह मामला 2010 का है। इस प्रकरण में अभी तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हाईकोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक चल रही थी और ये शिक्षक नौकरी कर रहे थे, लेकिन पिछले दिनों सुप्रीम…
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद में तैनात एएसआइ रामअवतार ने मंगलवार रात जान पर खेलकर एक बुजुर्ग को आग की लपटों से बचा लिया। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बसेलवा कॉलोनी गली नंबर 16 में तीन मंजिला मकान के प्रथम तल पर आग लगी है। सूचना पर एएसआइ रामअवतार मय टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया। थोड़ी देर में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। गली संकरी होने से गाड़ी आगे नहीं जा सकी। इसलिए पाइप लगाकर दूर से ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।…
फरीदाबाद : अब जिले में पूरे बाजार रोज खुलेंगे। दाएं-बाएं का नियम समाप्त हो गया है। जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने नए आदेश जारी करते हुए बताया कि दुकानें खुलने का समय सुबह 9 बजे से 8 बजे तक कर दिया गया है। पहले सुबह 9 से शाम 7 बजे तक का था। अब बाजार में साप्ताहिक अवकाश मंगलवार को होगा। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। इन आदेशों में जरूरी सेवाओं से संबंधित गतिविधियों, मल्टीपल शिफ्टों में चलने वाली औद्योगिक इकाइयों, राष्ट्रीय व राज्यीय राजमार्गों पर चलने वाले भारी…
कोरोना महामारी के बीच रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी अपने छात्रों का बीमा करवाएगी। इसके लिए MDU ने LIC से करार किया है। हालांकि विश्वविद्यालय छात्र से बीमा प्रीमियम के रूप में छात्रों से 48 रुपये लेेगा। इतनी ही राशि यूनिवर्सिटी की तरफ से बीमा कम्पनी में जमा करवाई जाएगी। वैसे तो पॉलिसी का प्रीमियम 80 रुपये प्रतिवर्ष है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मुताबिक जीएसटी मिलाकर सामूहिक बीमा पॉलिसी 96 रुपये की है। योजना को पायलेट बेस पर शिक्षा सत्र 2020-21 में लागू किया जा रहा है।…
फरीदाबाद : परम पूज्यनीय पिता जी श्रद्धेय पं दादा कुन्दन लाल जी की पावन पुण्यतिथि एवं डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सैक्टर-12 स्थित कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कैम्प का आयोजन रोटरी क्लब के सहयोग से किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कैम्प में कोविड-19 के कोर्डिनेटर डा. एम पी सिंह एवं बाबा रामकेवल सहित अनेक समाजसेवियों ने भाग लिया। डॉ. एम पी सिंह ने आयोजन के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज महामारी का…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने आज डॉक्टर डे पर 30 डॉक्टर्स को सम्मानित कर सभी डॉक्टर्स को बधाई देते हुए कहा कि आजतक हम लोगो से सुनते आये थे कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है लेकिन इस कोरोना काल मे यह भगवान का साक्षात रूप देखने को मिला है। लगातार 3 महीने से भारत देश के डॉक्टर्स व उनकी समस्त टीम कोरोना महामारी से ग्रसित मरीजों के इलाज ओर देखभाल में लगी हुई है। डॉक्टर द्वारा अपनी जान को जोखिम में डाल कर किया गया यह बहुत ही सराहनीय व हिम्मत वाला काम है। अम्बिका…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के चयरपर्सन अम्बिका शर्मा के गौसेवा हितार्थ कार्य मिशन के तहत आज आषाढ शुक्ल एकादशी (देवशयनी एकादशी) बुधवार के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर की टीम व सहयोगीयों द्वारा श्री करणी माता गौशाला चेलासी – सीकर में, गौ सेवार्थ 20 पंखे भेंट किये गये ! राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की जिला संयोजक मीराँ कुमावत ने बताया की सभी ने गौ पूजन करके हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया! मंच की जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने कहा एकादशी को गौमाता का पूजन करना, गौ सेवा करना विशेष फलदायक होता है! इस अवसर पर…
हरियाणा में 31 जुलाई तक बंद रहेंगे यूनिवर्सिटी और कॉलेज, देखें आदेश
