Author: faridabadnews24

बल्लभगढ़ : तिगांव मार्ग पर पीने के पानी की पाइप लाइन फटने से जलभराव हो गया। जिसके चलते स्थानीय लोगों को उमस भरी गर्मी में पूरे दिन पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। नहाने व कपड़े धोने के लिए भी पानी खरीदना पड़ा। आजाद नगर में पिछले 15-20 दिन से पेयजल संकट चल रहा था। इस मामले में कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया और मामला निगमायुक्त यश गर्ग तक पहुंच गया। वार्ड नंबर-37 के पार्षद दीपक चौधरी ने भी पेयजल संकट के बारे में निगम अधिकारियों से बातचीत की। निगम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को…

Read More

रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है मथुरा :  रक्तदाता दिवस के अवसर पर लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने नेशनल हाईवे मथुरा पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 14 जून 2020 सुबह 8 से लेकर 6 शाम तक किया गया है l ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा के द्वारा सभी रक्त दाताओं को इस रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है l समाजसेवी विनोद दीक्षित ने बताया है कि इस रक्तदान शिविर में बहुत सारे संगठन रक्तदाता दिवस पर टीम के साथ में रक्तदान करने पहुंचेंगे जिसमें 1.ब्रज…

Read More

फरीदाबाद : फ़ादर्स डे’ एक ऐसा दिन है जबकि हम अपने-अपने पिता के प्रति विशेष सम्मान व आभार प्रकट करते हैं। यह एक ऐसा दिन भी है जबकि हम परमात्मा को याद करते हैं, जोकि हम सबके पिता-परमेश्वर हैं। इस दिन हम अपने शारीरिक पिता से मिले प्रेम को और उनसे मिले उपहारों को दिल से याद करते हैं, तथा उनका धन्यवाद करते हैं। यह एक ऐसा समय भी है जबकि हम प्रभु से मिली देनों व बरक़तों को याद करते हैं, तथा उनका शुक्राना अदा करते हैं। प्रभु ही हमारे सच्चे पिता हैं, और हर तरह से हमारा ख़याल…

Read More

नोएडा : विश्व बालश्रम निषेध दिवस पूरे विश्व मे मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य बाल श्रम पर रोक लगाना है। इस महत्वपूर्ण दिवस उपलक्ष्य पर उदय परियोजना के अंतर्गत सामाजिक संस्था चेतना और एचसीएल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में COVID19 की स्थिति में बाल श्रम बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए राज्य स्तरीय परामर्श (वेबिनार) का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से श्री विशेष गुप्ता (अध्यक्ष) बाल अधिकार संरक्षण आयोग उ0प्र0, श्री पुनीत मिश्रा (डिप्टी डायरेक्टर) महिला एवं बाल विकास उ0प्र0, श्री सैय्यद रिज़वान अली (राज्य नोडल अधिकारी) श्रमायुक्त कार्यालय, कानपुर उ0प्र0, श्रीमती निधि पुंढीर (डायरेक्टर) एचसीएल फाउंडेशन, नोएडा,…

Read More

फरीदाबाद :  ह्यूमन राइट मिशन संस्था के 9वें स्थापना दिवस पर लोकडाउन के चलते सेक्टर 12सेंट्रल प्लाज़ा पार्क में जामुन के पोधे लगायें गए व सभी लोगों को जागरूक किया कीं जों लोग पोधे लगाते हैं उनको उन पोधो कीं विशेस्कर अच्छी देखभाल करनी चाहिए पोधो को कम से कम 6 महीनो तक समय पर पानी खाद आदि देना चाहिए हर साल लाखों पोधे लगायें जातें हैं । ओर कितने पोधे बिना देखभाल के सूख जाते हैं  हृयूमन राईट्स मिशन के स्थापना दिवस पर यूथ टीम हृयूमन राईट्स मिशन फरीदाबाद के युवा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सैनी ने भी पोधे लगाए थे…

Read More

फरीदाबाद : एनअाइटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीरज शर्मा ने जेसीबी इंडिया और फरीदाबाद की अन्य कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी का विरोध करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन को इसका तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान या इसके बाद कर्मचारियों की छंटनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के विपरीत है। उन्होंने शासन-प्रशासन सहित लंदन में बैठे जेसीबी के गोरे अंग्रेजों के प्रबंधन सहित जेसीबी इंडिया के एचआर हेड जावेद अशरफ को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि छंटनी किए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से वापस नहीं लिया और छंटनी नहीं रोकी तो वे…

Read More

त्तरप्रदेश के कानपुर जिले में शराब पीकर एक ड्राइवर कल्याणपुर से बड़े चौराहे की बस चला रहा था। दीप्ति पाण्डेय जी की कार खराब होने के कारण वो कल्याणपुर से बस में बैठ गयी। चुन्नीगंज उतरने के लिये इसी दौरान ड्राइवर ने पहले गाय को टक्कर मारी, गाय बच गयी फिर लगा कि मानो वो ठेली वाले भेया को उड़ा देगा। देखते देखते दीप्ति पाण्डेय जी को सब समझ आ गया। इतनी देर में चुन्नीगंज भी आ गया। दीप्ति पाण्डेय जी ने बस से उतर कर ड्राइवर को चेतावनी दी ओर बस रुकवाई साथ ही नजदीकी कर्नलगंज थाना जो कि…

Read More

गुरु गोरखनाथ मानव कल्याण संस्थान कपूरथला पंजाब एवं सन्त एकता आंदोलन परिषद के परमाध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने बयान जारी कर कहा कि गत दिनों समाचारों चैनलों सोशल मीडिया पर संत शिरोमणि स्वनाम धन्य मुरारी बापू जी के बारे में अशोभनीय निंदनीय टिप्पणी कुछ तथा कथित कुछ संतो उपदेशको द्वारा की गई जिससे भारतीय सनातन संस्कृति सभ्यता मानवता शर्मसार हुई है मुरारी बापू जी राम राज्य के उपासक हैं प्रत्येक प्राणी को राम का अंश मानते हैं उनकी सोच भावनात्मक मानवता रक्षार्थ एवं विश्व कल्याणकारी है उनका संपूर्ण जीवन राम राज्य को समर्पित है राम राज्य मय है सनातन…

Read More

फरीदाबाद : डिस्टेंस सत्याग्रह आंदोलन का दसवां दिन था, आंदोलन की अध्यक्षता बाबाराम केवल अनशनकारी लगातार कर रहे हैं जो समाज सेवी,आरटीआई एक्टिविस्ट व पत्रकारों पर प्रताड़ना व फर्जी मुकदमे के विरोध में है जो हरियाणा सरकार व अधिकारियों द्वारा लगातार तानाशाही का रवैया अपनाए हुए हैं आज प्रशासन की तरफ से तहसीलदार रणविजय सुल्तानिया धरना स्थल पर पहुंचे और समस्या को सुना तथा डीएम फरीदाबाद के आदेश पर समस्या सुनने पहुंचे और कहा कि हम आपकी समस्या को डीएम साहब तक पहुंचाएंगे और बैठक करके जल्द समस्या का निस्तारण करने की कोशिश करेंगे और आपकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने…

Read More