Chandigarh: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य में स्कूल और कॉलेज 15 अगस्त के बाद खुलेंगे। सीएम खट्टर ने फतेहाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सरकार कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए 15 अगस्त के बाद स्कूल खोलने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 31 अगस्त के बाद खोले जा सकते हैं। कॉलेज स्तर की कक्षाओं के लिए उन्होंने बताया कि कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों को जुलाई में परीक्षाएं देनी होंगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज…
Author: faridabadnews24
Faridabad: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट यशपाल यादव ने फरीदाबाद जिला में कंटेनमेंट जोन की सूची संशोधित की है, जिसके तहत 145 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल किए गए हैं। इनमें 123 पुराने कंटेनमेंट जोन भी शामिल हैं। इन कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन, हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी हिदायतें लागू होंगी। जिला संकट समन्वय समिति की बैठक में हाल ही में जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजीटिव के नए मामले सामने आएं हैं, उन एरिया में 145 नए कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया गया था। पहले घोषित 123 कंटेनमेंट जोन के अलावा 22 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किये गये…
रामबिलास शर्मा ने जारी सन्देश में लिखा है कि राम प्रसाद बिस्मिल भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, अनुवादक, बहुभाषाविद व साहित्यकार भी थे जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। रामबिलास शर्मा ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जन्मे राम प्रसाद बिस्मिल को ब्रिटिश सरकार ने मात्र तीस साल की उम्र में फांसी की सजा दे दी थी। अंग्रेजों के खिलाफ चलाये जा रहे हथियार बंद मूवमेंट के तहत राम प्रसाद बिस्मिल ने अपने साथियों के साथ काकोरी में ट्रेन डकैती की घटना को अंजाम दिया था।…
फरीदाबाद : भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कोरौना वैश्विक महामारी से ग्रसित है ,विश्व भर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता दिन रात मेहनत करके वैक्सीनि या दवाई बनाने के जद्दोजहद में लगे हुए है विश्व स्वास्थ्य संगठन वा हर देश की सरकारें फिलहाल बचाव के लिए नए नित्य गाइडलाइंस भी दे रही हैं, इसका विश्व के सभी नागरिकों का नियंमता पालन भी करना चाहिए,, क्योंकि अभी तक फिलहाल इसकी कोई दवाई नहीं बनी है ,,,एक निष्कर्ष से निकल के आया है वर्तमान ,वायरस से बचने के लिए शरीर की, रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना अनिवार्य है,, क्योंकि यही आपको…
गुरु गोरखनाथ मानव कल्याण संस्थान कपूरथला पंजाब एवं संयुक्त आंदोलन परिषद के परमाध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने बयान जारी कर कहा कि मानव शब्द भारतीय सनातन समाज के संरक्षण संवर्धन के लिए अहिंसक रामराज्य संविधान संस्कृति को बचाकर लाया जा सकता है लोकतंत्र में लोक लुभावने नारे संवाद जुमलेबाजी करते हैं जिन्हें धरातल पर नहीं उतारा जा सकता है इसी कारण से सर्वत्र अशांति घृणा नफरत हिंसा अलगाववाद धर्मांधता कट्टरवाद का वातावरण देखने को मिलता है जो वास्तव में हमारी सभ्यता संस्कृति संविधान के आधारभूत सिद्धांतों विचारों के खिलाफ है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी संत विनोवा भावे आदि महापुरुषों…
बल्लभगढ़: जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कार्यकर्ताओं ने शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम नगर निगम संयुक्त आयुक्त सतबीर सिंह मान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर में लॉकडाउन दोबारा लागू करने की मांग की गई है। जजपा नेता मनोज गोयल ने बताया कि शहर की महावीर कॉलोनी, भूदत्त कॉलोनी, आदर्श नगर, राधा नगर, जैन कॉलोनी, बनियावाड़ा, ब्राह्मण वाड़ा, कुम्हारवाड़ाभीकम कॉलोनी, चावला कॉलोनी, ऊंचा गांव सहित कई रिहायशी क्षेत्रों में कोरोना के मरीज आ चुके हैं। इसलिए अब लॉकडाउन जरूरी हो गया है। इस दौरान दिनेश डागर, प्रदीप गुप्ता, आकाश गोयल,…
फरीदाबाद : सैनिक कॉलोनी में चोरों ने घर के बाहर से स्कॉर्पियो कार चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैनिक कॉलोनी निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि रात में उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो कार गायब थी। अपने स्तर पर काफी तलाश करने के बाद भी जब कार नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पिछले कुछ दिनों में वाहन चोरी की वारदातें अचानक बढ़ी हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
फरीदाबाद : मुजेसर क्षेत्र में लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी एक फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-56 निवासी आलोक तिवारी ने पुलिस को बताया है कि मुजेसर संजय कॉलोनी में उनकी फैक्ट्री है। लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से फैक्ट्री बंद थी। 2 मई को जब उन्होंने फैक्ट्री खोली तो पता चला कि अंदर से पाइप, बैट्री, कॉपर तार, एल्युमीनियम सहित काफी सामान चोरी था। आलोक का कहना है कि उन्होंने 2 मई को ही चौकी में…
फरीदाबाद : लोगों को तरह-तरह के झांसे देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका शातिर ठग राजेश उर्फ कैंडी बाबा अब पुलिस को भी लॉलीपॉप देकर बहलाने की कोशिश कर रहा है। शातिर ठग तीन दिन से पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उसे साथ लेकर पंजाब, यूपी व दिल्ली में छापेमारी कर चुकी है, मगर लोगों से ठगी गई रकम के बारे में अभी तक उसने मुंह नहीं खोला है। सूत्रों के मुताबिक आरोपित कभी कहता है कि लोगों से ठगी गई रकम कुछ दबंगों से उससे ले ली। कभी वह सारी रकम फरारी के दौरान खर्च होने की बात…
कोरोना से मरने वालों के आंकड़े में जबरदस्त उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में 357 लोग कोरोना से जंग हार गए. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 9 हजार 996 नए मामले सामने आए हैं. देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 86 हजार 579 हो गया है. इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर अब तक 8 हजार 102 लोगों की मौत हो गई है. राहत की बात है कि कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. अब तक 1 लाख 41 हजार…
