हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विकलांग व्यक्तियों (दिव्यांगजन) के बचाव और सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत गंभीर रूप से विकलांग व्यक्तियों को हरियाणा के कार्यालयों में उपस्थित होने से छूट दी गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नेत्रहीन और अन्य विकलांग कर्मचारी ‘स्पर्श’ पर पूरी तरह से निर्भर होते हैं, इसे देखते हुए ऐसे दिव्यांग कर्मचारियों की कोरोनो वायरस बीमारी की चपेट में आने की अधिक संभावना है। यह न तो उनके हित में है और न ही अन्य कर्मचारियों के हित में।…
Author: faridabadnews24
हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद जिले में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को यहां फिर छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें से चार सेक्टर-28 में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग हैं शामिल, जबकि एक पिछले दिनों कोरोना संक्रमण से मरने वाले सुरक्षकर्मी की साली है। छह केस पॉजिटिव का मामला आदर्श नगर का है, यहां के एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।
जिला मेजिस्ट्रेट आर एस वर्मा ने महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए समाचार पत्रों के माध्यम से पैम्फलेट्स के प्रसार पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। जिला मेजिस्ट्रेट ने अपने आदेशों में कहा है कि समाचार पत्रों में पैम्फलेट्स डालने के लिए हॉकर्स द्वारा थूक का प्रयोग किया जाता है और ऐसा करना कोरोना वायरस के फैलाव का कारण बन सकता है। इसलिए कोरोना महामारी के सामुदायिक संक्रमण पर रोक लगाने के लिए अखबारों के माध्यम से पैम्फलेट्स के प्रसार पर प्रतिबंध लगाया जाता है।…
सोनीपत में 10 और नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं । मामलों की कुल संख्या सोनीपत में 100 हो गई है। सभी को खानपुर मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है और उनके परिवार को भी क्वारांटिन कर दिया गया। सभी की हिस्ट्री चेक कि जा रही है। यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग ने फीस को लेकर पांचवा पत्र निकाल कर प्राइवेट स्कूल संचालकों को चेताया है https://www.faridabadnews24.com/5252/
फरीदाबाद : शिक्षा विभाग ने फीस को लेकर पांचवा पत्र निकाल कर प्राइवेट स्कूल संचालकों को चेताया है कि वह पूर्व में दिए गए आदेशों के मद्दे नजर मासिक आधार पर सिर्फ ट्यूशन फीस ले वह भी बिना बढ़ाई गई । इसके अलावा ट्यूशन फीस में अन्य फंडों को मर्ज ना करें। हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने कहा है कि शिक्षा विभाग ने इस पत्र में भी अभिभावकों के हित की कई बातें छोड़ दी गई हैं । जिसके बारे में मंच की ओर से प्रिंसिपल सेक्रेट्री शिक्षा महावीर सिंह को पत्र लिखा है।मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ,…
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा आगरा दैनिक जागरण के उप संपादक श्री पंकज कुलश्रेष्ठ जी के संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद इलाज के दौरान 7 मई 2020 को उनका निधन हो गया l उनकी आत्मा शांति के लिए चंदा ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा के मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शोक सभा रखी गई l शोक सभा में सभी लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया l शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित…
नई दिल्ली : दिल्ली में फंसे बिहार के प्रवासी लोगों के रेल किराए को लेकर सियासत शुरू हो गई है।आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को जो श्रमिक स्पेशल दिल्ली से मुज़फ़्फ़रपुर के लिए गई है। उसका निर्धारित 15 फीसद किराया बिहार सरकार को देना था लेकिन उन्होंने नहीं दिया। संजय सिंह ने दावा किया कि जो किराया बिहार सरकार को देना था वह केजरीवाल सरकार ने खुद अपनी तरफ से दिया है। शेष 85 फीसद किराया केंद्र सरकार ने भुगतान किया है।…
फरीदाबाद : निजी टैंकरों से शहरी क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार अब निगम के बूस्टिग स्टेशन से लेकर पानी नहीं बेच पाएंगे। ठेकेदार को खुद ही पानी का इंतजाम करना होगा। हर टैंकर की निगरानी रहेगी और टैंकर को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। निगम के किसी बूस्टिग स्टेशन से निजी टैंकर संचालक पानी भरते पाए गए, तो ठेकेदार के साथ ही जेई तथा आपरेटर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए उन क्षेत्रों में निजी टैंकरों के माध्यम से पानी आपूर्ति करने की तैयारी कर ली है, जिन…
फरीदाबाद : आपातकाल की इस परिस्तिथि में 24 घन्टे इमेरजेंसी के दौरान फील्ड में ड्यूटी करने वाले सहायक लाइनमैन के साथ फरीदाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा जारी मारपीट व उत्पीड़न के मामले में आज फिर पल्ला पुल चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा 220 केवी पल्ला पावर हाउस स्तिथ तिलपत सबडिवीजन में कार्यरत सहायक लाइनमैन रवि रंजन को रोक कर चेकिंग के नाम पर रोक कर बिजली कर्मचारीयों से बदतमीजी करना व बेफिजूल में परेशान करना आम हो गया है । सहायक लाइनमैन रवि रंजन के साथ एक पुलिस कर्मी राजबीर ने डंडे से मारपीट कर पुलिसिया भाषा का प्रयोग कर…
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश के सभी निराश्रय पशुओं, विशेषकर गायों और नंदियों को प्रदेश की सभी गौशालाओं में आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से शीघ्र ही प्रदेश के सभी खंडों में 225 पशुधन सर्वेक्षण समितियों का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित उपायुक्तों, प्रदेश के पशुपालन विभाग के सभी उप-निदेशकों, गौ-रक्षक समितियों के प्रतिनिधियों तथा गौ सेवकों के साथ बैठक कर रहे थे। इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री जे.पी.दलाल और गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद महाराज ने भी बैठक में भाग…
