करनाल के कल्पना चावला हॉस्पिटल के चौथे फ्लोर से व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। व्यक्ति का कोरोना का टेस्ट हुआ था पर रिपोर्ट नेगेटिव आई है। व्यक्ति के सिर में चोट आई और पैर में फैक्चर हुआ है। कल्पना चावला हॉस्पिटल को मानो कोई ग्रहण सा लग गया है, आए दिन यहां के अलग अलग फ्लोर से कभी भागने , कभी आत्महत्या के प्रयास या फिर कूदने की धमकी देने के मामले सामने आ रहे हैं। कल रात एक 35 साल के रूबल नाम के व्यक्ति ने चौथे फ्लोर से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, डॉक्टर्स और…
Author: faridabadnews24
बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा आज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलान किया है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर महामारी के चलते चार हजार कैदियों की पैरोल और अंतरिम जमानत की अवधि पांच सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। अब कोरोना टेस्ट के बाद ही कैदियों को जेल में लाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की सभी जेलों में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सुरक्षा उपायों का प्रबंध किया जा रहा है। जेलों की डयोढी में कैदियों व बंदियों के हाथ धुलवाने के आदेश पहले…
प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज पानीपत में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसराना के कालखा गांव में छह वर्षीय बालक व उसके पिता और पावंटी गांव के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बच्चे और पिता दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दीनानाथ कॉलोनी में कोरोना संक्रमित मृतक, पिता-पुत्र और पांवटी के युवक सहित पॉजिटिव की संख्या 34 हो गई है। पावंटी का युवक दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में किसी अपने का इलाज करवाने के लिए…
कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते देशभर में लगाया गया लॉकडाउन का सबसे ज्यादा गरीब परिवार पर असर पड़ा है। जिसके लेकर सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि कोई भी परिवार बुखा न रहीं, सभी के पास राशन समय पर पहुंचे। हरियाणा सरकार मई और जून में 1.38 लाख गरीब परिवारों को राशन बाटेंगी। यह राशन डिस्ट्रेस राशन टोकन के जरिये मिलेगा। लाभार्थी परिवारों को इसके लिए सिर्फ अपना आधार कार्ड और टोकन दिखाना होगा। ये गरीब परिवार बीपीएल, एएवाई और ओपीएच वर्ग के गरीबों और जरूरतमंद परिवारों से अतिरिक्त है। ये बिना राशन कार्ड वाले या हरे…
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत छोटे और गरीब किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने का वायदा था, लेकिन इस योजना में देश के करीब 60 लाख किसानों के खातों में पैसे नहीं आए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना 6000 रुपये देने का वायदा था, इसमें 2000-2000 रुपये की तीन क़िस्त निर्धारित की गई है। इस योजना में शामिल किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। अब लॉक डाउन में करीब 60 लाख किसानों के खातों में…
कैथल के उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि आरोग्य सेतू आईवीआरएस सेवा का उपयोग बिना एंड्रोयड मोबाईल वाले व्यक्ति भी इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एंड्रोयड मोबाईल फोन आम आदमी की पहुंच में नहीं है। इसलिए आम आदमी को कोरोना वायरस से बचाव हेतू आरोग्य सेतू आईवीआरएस सेवा 1921 शुरू की गई है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए अपने फोन से टोलफ्री नम्बर 1921 पर कॉल करनी है। नम्बर डायल करते ही कॉल डिस्कनैक्टेड हो जाती है तथा आरोग्य सेतू आईवीआरएस सेवा की तरफ से कॉल बैक आती है और संबंधित जानकारी लेने उपरांत समय-समय…
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जरूरतमंद गरीब परिवारों को संकट की इस घड़ी में राशन उपलब्ध करवाने के लिए आरंभ की गई ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ लोगों के लिए कारगर सिद्घ हुई है। इस नेक सोच के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत अंत्योदय अन्न योजना(एएवाई), गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे तथा अन्य प्राथमिकता वाले परिवारों(ओपीएच) के लाभार्थियों को प्रति सदस्य प्रति माह पांच किलोग्राम…
कोरोनावायरस के खौफ और डर के बीच में, मई से शराब की दुकान खोलने का आदेश दे दिया गया। यह बात ध्यान में रखते हुए की, राज्य सरकारों के पास राजकोष में जमा पैसा धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इस समय सरकार को टैक्स के पैसे की बहुत ही अधिक आवश्यकता है। जिसके कारण वह कोरोनावायरस के कहर के बीच में भी, शराब की दुकानों को खोलने के लिए तैयार हैं। जैसे हमें सब से अधिक जरूरत इस समय इसकी ही थीं। जब हम अपने सभी कार्य बंद कर के, इस इंतजार में बैठे हैं। कि कोरोनावायरस कम से कम…
लॉकडाउन के बीच देश के अधिकतर निजी या सरकारी बैंक लगातार लोन पर ब्याज दर में कटौती कर रहे हैं। इसी के तहत दो सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को राहत दी है। ग्राहकों के लिए लोन लेना सस्ता हो गया है। दो सरकारी बैंक- इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने अपने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में कटौती की घोषणा की है। आईओबी ने एक साल की अवधि के लोन की ब्याज दर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया है। एक साल की अवधि की एमसीएलआर दर ही व्यक्तिगत, कार और…
हरियाणा में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सभी जिलों में कोरोना के मरीज मिले है इस बिच महेंद्रगढ़ ही एक ऐसा जिला था जो कोरोना की मार से बचा हुआ था। लेकिन अब वह भी कोरोना की चपेट में आ गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में भी कोरोना के 2 मरीज मिले है।
