Author: faridabadnews24

हरियाणा : जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी तक रेवाड़ी में कोई भी कोरोना (कोविड-19) पॉजिटिव केस नहीं है जो जिला के लिए बड़ी राहत की बात है। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव का एकमात्र तरीका है, इसे बनाए रखें। इसके अतिरिक्त सभी के लिए घर से बाहर निकलने पर व गाड़ी में भी सफर करते हुए मास्क पहनना जरूरी है। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक अनावश्यक आवागमन पर लागम की गई पाबंदी की अनुपालना करें। जिलाधीश ने कहा कि रेवाड़ी कोरोना मुक्त…

Read More

बहादुरगढ़ में कोरोना के पांच और पॉजिटीव मामले। सब्जी मंडी के कोरोना पॉजिटीव के परिजन है पांचो कोरोना पॉजिटीव। अग्रवाल कॉलोनी से चार और नेहरू पार्क से मिला एक कोरोना पॉजिटीव। जिले में कोरोना का आंकड़ा 70 हुआ। अकेले बहादुरगढ़ में हैं 59 कोरोना पॉजिटीव। सब्जी मंडी से जुड़े हैं ज्यादातर कोरोना पॉजिटीव। सैंकड़ो सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकि।

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे जिस प्रकार आने वाली पीढ़ी के लिए अपनी जमीन को विरासत के रूप में छोड़ कर जाते हैं, उसी प्रकार पानी को भी विरासत मान कर चलें, तभी जमीन भावी पीढ़ी के लिए उपयोगी होगी, इसके लिए आज से राज्य सरकार द्वारा ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना की घोषणा की गई है, जिसके तहत इस सीजन में धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसल बोने वाले किसानों को 7 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने…

Read More

गुरु गोरक्षनाथ मानव कल्याण संस्थान कपूरथला पंजाब के परम अध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने एक बयान जारी कर कहा कि देश के किसान को चीनी और शराब के मूल्यों में 50% की विशेष छूट दी जाए किसान के गन्ने गेहूं जो का मूल्य कम दिया जाता है और उसके फसल को 500 परसेंट से अधिक मूल्य में बेचा जाता है इस प्रकार से किसान को सब तरफ से हानि होती है किसान के गेहूं जो का मूल्य ओने पौने दामों में खरीद लिया जाता है फसल कटती है खेतों में भारत पर मंडियों में भीग जाने से भी उनको…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने आज बुधवार को अपने सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर विभिन्न कालोनियों की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से काफी संख्या में परिवारों को सुखा राशन, मास्क और सेनीटाईजर वितरित किए। पूर्व विधायक आनंद कौशिक और बलजीत कौशिक जबसे कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाऊन हुआ है, तभी से कार्यकर्ताओं के साथ फरीदाबाद व बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन व बना हुआ खाना मुहैया करा रहे है। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि आज देश कोरोना महामारी संकट…

Read More

हरियाणा : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव युवा सचिन तंवर ने बयान जारी कर कहा की देश कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी से लड़ रहा है तथा इस लड़ाई में देश का किसान अग्रिम मोर्चे पर खड़ा है क्योंकि उन्हीं की बदौलत देश में खाद्यान्न का भरपूर भंडार है जिस कारण केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें आम आदमी को खाद्यान्न मुफ्त या फिर सस्ती दर पर आवंटन कर पा रही है किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए आपदा आए, सूखा पड़े या अच्छी पैदावार हो, हर मौके पर आघात किसानों पर ही होता है। इसलिए यह अति आवश्यक…

Read More

कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से भारत में लोगों के रोजगार में जबरदस्त कमी आ गई है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार, 3 मई को खत्म हफ्ते में बेरोजगारी दर बढ़कर 27.11 फीसदी हो गई, यानी हर चार में से एक व्यक्ति बेरोजगार हो गया है. यह देश में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी की दर है. मुंबई के थिंक टैंक सीएमआईई ने कहा कि बेरोजगारी की दर शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक 29.22 फीसदी रही, जहां कोरोना के संक्रमण के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों की वजह से रेड जोन की संख्या सबसे अधिक…

Read More

भारत में मंगलवार की सुबह कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन का सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया. एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के 3,900 मामले सामने आए जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. इसके ठीक एक दिन पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया था कि Covid-19 का ग्राफ नीचे आ रहा है. 5 मई की दोपहर तक, भारत में 46,711 मामले दर्ज हुए हैं और अब तक 1,583 मौतें हो चुकी हैं. भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है, उसने अब बहस छेड़ दी है कि 40-दिवसीय लॉकडाउन…

Read More

हरियाणा में सोनीपत पुलिस के दो SHO को सस्पेंड कर दिया गया है। आज गृह मंत्री अनिल विज ने दोनों को सस्पेंड करने और केस करने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने शराब घोटाले में खरखौदा SHO और गोहाना SHO को सस्पेंड कर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि सोनीपत में शराब घोटाला मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि गोदाम को 2019 में ही सील किया गया था लेकिन अब गोदाम के अंदर 2020 साल की बियर के केन भी मिले हैं।…

Read More

सोनीपत : सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों एक महिला व युवती लापता हो गई हैं। जिस पर परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ उन्हें बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक मामले में मुरथल थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी रविवार सुबह घर से बाहर निकली थी। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। उसे शक है कि किसी ने उसे बंधक बनाकर रख लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे…

Read More