फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी के प्रकल्प बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे अभियान मे पूरे देश भर के अलग अलग राज्यों में बेजुबान पक्षियों व पशुओं के लिए घर के बाहर, पेड़ों पर, घर की छतों पर या घर की बालकनी में मिट्टी या किसी भी धातु के बर्तन में पानी भर कर रखा जा रहा है। अम्बिका शर्मा ने कहा कि इस चिलचिलाती धूप व गर्मी में पक्षियों व पशुओं के लिए हर जगह पानी की कमी हो रही है। इसी परेशानी को देखते हुए संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : राजीव गांधी स्टडी सर्कल द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर +91 80768 86942 , 95608 07513 ज़िला अध्यक्ष आनंद राजपूत तथा ज़िला उपाध्यक्ष रितिक खटाना ने जारी किया गया जिस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लोगों को जागरूकता एवं हर संभव मदद की कोशिश करने की शुरुआत है जिसके माध्यम से जिला प्रशासन के आवश्यक नंबर तथा प्रशासन द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन लोगों तक पहुँच सके ये हैं हमारा मूल रूप से उद्देश्य है। राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र हूडा जी, विधायक नीरज शर्मा जी , पुर्व विधायक ललित नागर जी, विजय प्रताप जी , लखन कुमार सिंगला जी ,…
फरीदाबाद : हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने कहा है कि स्कूल प्रबंधकों ने नए दाखिलों में एडवांस में ली गई फीस से ही करोड़ों रुपए जमा कर लिए हैं। इसके अलावा दाखिला फार्म 500 से 1200 रुपए में बेचकर और 6 महीने पहले किए गए दाखिले में एडवांस के रूप में अभिभावकों से 30 हजार से 110000 लेकर बैंक ब्याज के रूप में ही लाखों रुपए कमा लिए हैं। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला सचिव डॉ मनोज शर्मा ने कहा है कि मंच ने आरटीआई लगाकर शहर के 25 स्कूलों की जानकारी मांगी थी जिनमें से अभी…
दिल्ली के गोविन्दपुरी इलाके में एक शख्स ने फैक्ट्री मालिक के 18 साल के बेटे की कैंची घोंपकर हत्या कर दी. यहां पर मास्क की कीमत को लेकर झगड़ा हुआ था. दरअसल, मृतक शख्स के पिता की मास्क बनाने की फैक्ट्री है, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अभी मास्क की ज्यादा मांग है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक सलमान के पिता मास्क बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं. वहीं अफसर नाम का शख्स भी मास्क बनाता है. सलमान के पिता कुछ दिन से ठेके पर मास्क की सप्लाई कर रहे थे. अफसर नाम का एक शख्स कम कीमत…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाले एएसआई को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यूपी की गाजीपुर पुलिस ने इस ASI को गिरफ्तार किया है. ASI पर 24 अप्रैल को फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. सीएम के खिलाफ की थी टिप्पणी गाजीपुर एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि तनवीर खान गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र का रहने वाला है और बिहार के नालंदा में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी तैनात था. आरोप है कि तनवीर…
नोबेल से सम्मानित इकोनॉमिस्ट डॉ. अभिजीत बनर्जी ने कहा है कि कर्ज की ईएमआई सिर्फ टालने से कोई फायदा नहीं होने वाला. उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए ईएमआई पूरी तरह से माफ होनी चाहिए और इसका भुगतान सरकार को करना चाहिए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक संवाद में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री ने यह बात कही. इस संवाद का मंगलवार को कांग्रेस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारण किया गया. बनर्जी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम इसे एमएसएमई सेक्टर के लिए आसानी से कर सकते हैं और वह सही भी होगा कि हम…
पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वजह से दहशत में है. जब से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, तब से चमगादड़ भी चर्चाओं में है. माना जा रहा है कि कोरोना चमगादड़ के रास्ते इंसान में पहुंचा. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रमन आर गंगाखेडकर ने भी चीन के रिसर्च का हवाला देते हुए माना है कि कोरोना वायरस पहले चमगादड़ के भीतर विकसित हुआ और उसके बाद इंसानों में फैला. गुजरात के पाटण जिले में एक गांव ऐसा है जो इसी वजह से दहशत में है. पाटण जिले का नेद्रोडा गांव की सड़के वीरान…
महाराष्ट्र और गुजरात से उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला शुरू हो गई है, लेकिन बवाल रेल टिकट पर मचा है. केंद्र सरकार ने दावा किया है कि मजदूरों से पैसा नहीं लिया जा रहा है. 85 फीसदी खर्च केंद्र वहन कर रही है तो 15 फीसदी राज्यों के जिम्मे है. गुजरात और यूपी में बीजेपी सरकारें हैं, बावजूद इसके मजदूरों से पैसा लिया गया. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मजदूरों से पैसा किसने लिया? दरअसल, गुजरात के नादियाड से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मजदूरों का एक जत्था आया. खेड़ा जिले के…
दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन की वजह से शराब की तस्करी के लिए अपराधी किस्म के व्यक्ति अजीबोगरीब उपाय आजमा रहे हैं. साऊथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने की पुलिस ने दिल्ली शराब की तस्करी करने वाले एक ऐसे ड्राइवर को गिरफ्तार किया है जो कि दिल्ली सरकार के मंत्री के ओएसडी की कार में हरियाणा से शराब लाता था और उसे दिल्ली में सप्लाई करता था. ये कार दिल्ली सरकार के एक मंत्री के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) की है. कार का ड्राइवर सरकारी आदमी होने का रौब दिखाकर हरियाणा से दिल्ली में शराब लाता और लोगों को सप्लाई करता…
गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से बीमार है. ये हादसा उस वक्त हुआ जब 3 लोगों ने अवैध रूप से बिक रही शराब को खरीदकर पीया था. उन्होंने जैसे ही शराब पी तो कुछ देर बाद ही उनमें से 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ता देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है. ये पूरा मामला गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के बखरवा गांव का…
