Author: faridabadnews24

गुरुग्राम जिले की सभी सीमाएं आज से सील कर दी गई हैं। विशेषकर दिल्ली की ओर से आवागमन पर इनका सख्ती से पालन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कम से कम लोगों को सीमा पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी और वह भी बहुत आवश्यक होने पर ही मिलेगी। यह आदेश जिलाधीश एवं उपायुक्त अमित खत्री द्वारा जारी किए गए हैं। जो आज 1 मई से प्रभावी होंगे। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए जनहित में ऐसे उपाय किए जाने अनिवार्य हैं। इसके लिए जरूरी है कि गुरुग्राम में काम…

Read More

कोरोना महामारी के चलते देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के चलते जहां शराब के ठेके बंद है और शराब की अवैध तरीकों से तस्करी की जा रही है। ठेके बंद होने से जहां अवैध तरीकों से सप्लाई की जा रही शराब के रेट 4 गुना तक बढ़ गए हैं और रात को गला तर करने रे लिए लोग मुंह मांगे दामों पर शराब खरीद रहे हैं। शराब की मांग को देखते हुए साइबर ठगों ने अब लालपरी का लालच देकर भी लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। साइबर ठग पियक्कड़ों को लालपरी की होम डिलीवरी का…

Read More

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. वहीं मोदी सरकार ने अब लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए ट्रेनों को चलाने की इजाजत दी है. इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ चलाए जाने का ऐलान किया है. रेल मंत्रालय ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाने के लिए एक मई मजदूर दिवस से ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ चलाने का फैसला लिया गया है. इस दौरान 6 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा सचिव प्रीति सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। जिसमें एक महत्‍वपूर्ण सूचना दी गई है। इसमें इन राज्‍यों के अंतर्गत आने वाले उन जिलों के बारे में बताया गया है, जिनका वर्गीकरण रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के तहत हुआ है। केंद्र द्वारा जारी नए आदेश के तहत सभी 6 महानगरों- दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई, बेंगलुरु और हैदराबाद को रेड जोन में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने तीन मई के बाद जिलों को अलग-अलग जोन के हिसाब से बांटने का काम किया है। केंद्रीय गृह…

Read More

देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. गृह मंत्रालय के जरिए इसकी जानकारी दी गई. दरअसल, लॉकडाउन 2.0 की मियाद तीन मई को खत्म होने वाली थी. हालांकि इससे पहले ही मोदी सरकार के जरिए देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है. अब 4 मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 जारी रहेगा. इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों…

Read More

लॉक डाउन के चलते हरियाणा पंजाब बार्डर पर शम्भू के नजदीक पंजाब पुलिस ने नाका बन्दी बढ़ाते हुए दिल्ली की तरफ से पंजाब जा रहे सभी निजी वाहनों की एंट्री पर पूरे तरीके से रोक लगा दी । जिसके बाद लोगों का जमावड़ा हाइवे पर लग गया । ज्यादातर लोग पंजाब व हिमाचल जाने वाले थे। जिनके पास बकायदा परमिशन लेटर थे लेकिन उन्हें भी एंट्री नही दी गयी । हरियाणा पंजाब बार्डर से सिर्फ जरूरी सामान ले जा रहे वाहनों को अनुमति दी जा रही थी। उनमें भी चेक किया जा रहा है कि 2 से ज्यादा लोग उसमे…

Read More

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच मई महीने की पहली तारीख को आम आदमी के लिए बड़ी राहत मिली है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 162.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्‍ते हुए हैं। अब नई कीमतें घटकर 581.50 रुपये पर आई गई है। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 256 रुपये घटकर 1029.50 रुपये हो गया है। IOC की वेबसाइट पर दिए दाम के मुताबिक, अब दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड रसोई गैस सिलेंडर…

Read More

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से चार आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। जिन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनमें डॉ. सी.एस. राव को एडीजीपी, एससीबी गुरूग्राम लगाया गया है। इसी प्रकार, चारू बाली को एडीजीपी, सीएडब्ल्यू नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, संदीप खिरबार को एडीजीपी, रोहतक रेंज लगाया गया है जबकि सुभाष यादव को एडीजीपी, एसवीबी गुरूग्राम नियुक्त किया गया है।

Read More

सफाईकर्मियों को जँहा एक ओर सरकार द्वारा कोरोना योद्धा का दर्जा दिया जा रहा है वही दूसरी ओर रायपुर रानी क्षेत्र में दिन रात काम कर रहे सफाईकर्मियों को तीन महीने का वेतन नही दिया गया। ठेकेदार के अंतर्गत खण्ड की पांच पंचायतों रायपुर रानी, खेड़ी, गढ़ी कोटाहा, रत्ताटिब्बी, टिब्बी माजरा में काम करने वाले 18 सफाईकर्मियों को ठेकेदार द्वारा तीन महीने का मानदेय नही दिया गया। ठेके पर सफाईकर्मी का काम करने वाले सौरभ, संदीप, हरीश, संजय, कमल, दिनेश, मोहित, सतीश, गुरदीप, मनन, सोमनाथ, नितेश, आकाश, संजय कुमार, राहुल ने बताया कि उन्हें तीन माह का वेतन न मिलने…

Read More

बहादुरगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को छह नये केस सामने आए हैं। ये सभी सब्जी मंडी से संबंधित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आज छह नये केसों की पुष्टि की है। वहीं झज्जर जिले में 34 पॉजिटिव केस हो गए हैं। कुछ रोज पहले तक कोरोना मामले को लेकर जिस झज्जर जिले की गिनती ग्रीन जोन में होती थी,उसी झज्जर जिले पर निरन्तर बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या से ओरेंज जोन का ठप्पा लग गया है। शुक्रवार कोजिला स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किए उसके अनुसार पूरे झज्जर जिले में…

Read More