फरीदाबाद : अंतरराष्ट्रीय आपदा कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए देशभर में लागू 21 दिनों के लॉक डाउन के दौरान 28 मार्च से लगातार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए श्री हरि सेवा समिति फरीदाबाद द्वारा 200 से ज्यादा लोगों का सुबह शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र पांडे ने कहा कि हमारा प्रयास दिहाड़ी मजूदर, बाहर से आने वाले लोग, बस्तियों में रहने वाले गरीब,असहाय, दिव्यांग तथा सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों पर रहता है। ताकि इस आपदा के समय में कोई भूखा ना रह जाये।उन्होंने बताया कि…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : ऑनलाइन Sarkari Naukri 2020: कर्नाटक लोक सेवा आयोग ने हाल ही जारी 1279 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की तिथियों को बढ़ा दिया है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब 30 अप्रैल 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर किया जा सकता है। आयोग ने 1 अप्रैल 2020 को नोटिस जारी करते हुए मार्च में जारी रिक्रूटमेंट नोटिकेशन (सं. E(3)800/19-20/PSC/RPC और E(3)801/19-20/PSC/HK) के लिए आवेदन की तिथि को 30 अप्रैल तक और अप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट 2 मई 2020 तक कर दिया है।…
नई दिल्ली । दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार के साथ-साथ साइबर ठगी और साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ रहा है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी करने के मामले में एक एफआइआर दर्ज किया। साइबर ठगों ने प्रधानमंत्री राहत कोष की फर्जी यूपीआइ आइडी बनाकर लोगों से पैसा हड़पने की कोशिश की। महाराष्ट्र साइबर सेल के मुताबिक लोगों के मोबाइल और ईमेल पर एक लिंक भेज कर उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बनाया रहा है। उस लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के बैंक खातों से…
पटना । कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश सहित बिहार में लॉकडाउन चल रहा है। वहीं, लॉकडाउन के बीच पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक की। लॉकडाउन के दौरान यह राज्य कैबिनेट की पहली हई। इसमें 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें कोरोना के खात्मे के लिए मंत्रियों, विधायकों व पार्षदों के वेतन कटने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। बिहार कैबिनेट की बैठक पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी विभागों के मंत्री कैबिनेट की बैठक से जुड़े। ऐसा बिहार में…
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज (मुख्यालय) से हरियाणा में आकर छिपे तब्लीगी जमातियों के प्रति राज्य सरकार ने बहेद कड़ा रुख अपना लिया है। अब छिेपे जमातियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। छिपे हुए तब्लीगी जमातियों को बुधवार समय तक खुद बाहर आकर सरेंडर करने का समय दिया गया था। इस अवधि तक करीब 200 तब्लीगी जमातियों ने खुद को अलग-अलग जिलों में प्रशासन के सामने पेश कर दिया। राज्य में तब्लीगी जमातियों की संख्या अब 1562 हो चुकी है। इनमें 82 तब्लीगी जमाती ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना पाजीटिव पाया गया है। इसके बाद मिले तब्लीगी…
नई दिल्ली । Maulana Saad, Tablighi Jamat: कोरोना संक्रमण को लेकर देश के 20 से राज्यों के करोड़ों लोगों को मुसीबत में डालने वाले दक्षिण दिल्ली स्थित तब्लीगी मरकज जमात के प्रमुख मौलाना मुहम्मद साद व प्रबंधन से जुड़े छह अन्य सहयोगियों को पकड़ना क्राइम ब्रांच के लिए मुसीबत साबित हो गया है। दिल्ली, यूपी अथवा हरियाणा में कहीं छिपा हो सकता है मौलाना दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मौलाना साद की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 2 दर्जन इलाकों के साथ दिल्ली और हरियाणा के मेवात इलाके में भी अच्छी खासी पकड़ है। पिछले दिनों यह भी जानकारी…
नई दिल्ली । Coronavirus, Lockdown Extension: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे एक पत्र में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कोरोना वायरस के वर्तमान हालात के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के कारोबारी नेताओं के बीच कराए गए कैट के सर्वेक्षण में यह राय निकली है। इसमें व्यापारी नेताओं ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि राष्ट्रीय आपदा के वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह उचित होगा की सरकार लॉकडाउन की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाए। जिससे कोरोना से प्रभावित होने…
देश में कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन में सब बंद है। ऐसे में स्कूल बंद होने के कारण विद्यार्थियों को होने वाले पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने सभी अध्यापकों को घर से ही ऑनलाइन विद्यार्थियों को पढ़ाने के निर्देश दिए है। विद्यार्थियों को हर रोज टीचर्स की सहायता से 9.30 से 12.30 तक ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी।
हरियाणा की सभी राजनैतिक पार्टियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज हुई एक बैठक में वित्तीय संकट के बावजूद सरकार द्वारा कोरोना से निपटने तथा किसानों की फसलों की सरकारी खरीद करने के लिए किए जा रहे विस्तृत प्रयासों की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय किया कि आगे चलते हुए कोरोना को हराने तथा इस दौरान हर हरियाणवी की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास हर कीमत पर सरकार करती रहे और ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर सभी दलों के नेताओं एवं कार्यकताओं द्वारा एकजुट होकर किया…
हरियाणा में मनोहर सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए गुलाबी और पीले कार्ड और खाकी कार्ड वालों को दोगुना राशन निशुल्क देने के आदेश दिये हैं वहीं हरे कार्ड वालों को भी रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि महामारी के कारण सभी वर्गों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत तीन महीने का राशन पहले ही डिपो में पहुंचा दिया गया है और सभी गुलाबी, पीला और खाकी कार्ड धारकों को दोगुना राशन निशुल्क दिया जाएगा। इस राशन में चीनी और सरसों का तेल भी शामिल है। उन्होंने…
