हरियाणा में 1983 पीटीआइ , टीचरों की नौकरी पर गिरी गाज जींद। हरियाणा में 1983 फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रेक्टर (PTI) शिक्षकों की नौकरी पर गाज गिरी है उनकी नौकिरयां चली गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती रद करने के पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। यह मामला हरियाणा में 2010 का पीटीआइ टीचर भर्ती का है। अभी तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हाईकोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक चल रही थी और ये टीचर नौकरी कर रहे थे लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आने के बाद अंतरिम रोक आदेश समाप्त हो गया है…
Author: faridabadnews24
दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 82 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 14 लाख संक्रमित हैं, जबकि तीन लाख दो हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। बीबीसी के मुताबिक, जेनेवा के इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण एक अरब से ज्यादा लोगों का रोजगार खतरे में है। उधर, लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर है। उनका कामकाज देख रहे विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब ने कहा कि जॉनसन का इलाज बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में किया जा रहा है। वे…
भिवानी : एक ट्वीट के जरिए सूचना पाकर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने गांव स्याणा में अपने मवेशियों के साथ फंसे 12 पशुपालक परिवारों को तुरंत सहायता करते हुए प्रभावितों को राहत पहुंचाई। ये परिवार लॉकडाऊन के दौरान गांव स्याणा में फंसे हुए है। जो लॉकडाऊन से पहले अपने पशुओं को चराने के लिए आए थे। ये पशुपालक अपने दुधारू पशुओं का दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाते है। लॉकडाऊन के चलते उनका दूध बचने का काम बंद हो गया, जिसके कारण उनके भूखा मरने और पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया। योगेश्वर गर्ग नामक…
हैदराबाद. कोरोनावायरस से लड़ रहे देश के लिए आंध्र प्रदेश से अच्छी खबर आई है। यहां विजयवाड़ा में 4 साल के एक बच्चे ने 971 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए। उसने मंगलवार को मां और पिता के साथ ताडेपल्ली में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय जाकर सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री मंत्री पेरनी वेंकटरामैया को यह राशि दी। इस बच्चे का नाम हेमंत है। उसने नई साइकिल खरीदने के लिए ये रुपए जमा किए थे। वह मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक था। उसने कहा कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए वह मुख्यमंत्री की मदद करना चाहता है। मंत्री वेंकटरामैया ने हेमंत से…
लॉकडाउन का फायदा उठाकर गुरुग्राम से एंबुलेंस में लाखों रुपये का नशीला पदार्थ लेकर आ रहे छह लोगों को अग्रोहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एंबुलेंस व नशीला पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर मुख्य दो आरोपितों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ये लोग पहले भी ऐसा कर चुके हैं। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई भागमल ने बताया कि वे अपनी टीम सहित लॉक डाउन ड्यूटी के चलते गश्त…
लॉक डाउन में बेसहारा और बेजुबान जानवरों पर ऑफत टूटी है। सड़कों और गलियों में घूमने वाले इन जानवरों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। ऐसे में शहर के कई युवा मदद करके इनकी मिसाल पेश कर रहे हैं जानवरों को खाना खिलाना और देखभाल करना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है । सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता आयुष कौशिक का कहना है कि लॉक डाउन में भूख से परेशान गरीबों के साथ बेसहारा और बेजुबान जानवरों की मदद के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है तमाम घरों में गाय…
पलवल जिले में अब तक कोरोना के 28 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें एक मरीज ठीक हो गया है जो पलवल का रहने वाला था दुबई से आया था। इसके अलावा सभी जमाती लोग दिल्ली के निजामुद्दीन से हथीन के गावों में आए थे। जिनका इलाज किया जा रहा है। पलवल के सभी ईमामों के सैंपलों की जांच की गई और 3 केस और पॉजिटिव मिलें। पलवल सिविल सर्जन डॉ. ब्रहम दत्त ने बताया कि पूरे पलवल जिले में लगभग 12 हजार लोगों का सर्वे किया जा चुका है जिनमें से 206 लोग संपर्क में आये उनकी भी जांच…
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने मंगलवार को बचत खाते पर ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। SBI ने सभी बचत खातों की जमा पर ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 2.75 फीसदी करने की घोषणा की। नई दरें 15 अप्रैल, 2020 से लागू होगी। इसी के साथ SBI ने मंगलवार को 10 अप्रैल से सभी अवधि के लोन पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 0.35 फीसदी कटौती करने की घोषणा की। एसबीआई ने एक बयान में कहा कि बचत ब्याज दरों में 0.25…
बल्लबगढ़ : सावन किरपाल रूहानी मिशन शाखा बल्लबगढ़ जो कि परम संत राजिंदर सिंह मार्ग, ऊंचा गांव में स्थित है। वर्तमान सतगुरु परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज के निर्देश के अनुसार तथा स्थानीय प्रशासन श्री त्रिलोक चंद जी (एसडीएम) बल्लभगढ़ से अनुमति लेकर Covid 19 के इस संकट काल में दिनांक 29/3/2020 से जरूरत मंदो को लगभग 600 पैकेट रोज पहुंचाए जा रहे हैं। जिसमें कि आलू, पूरी, दाल, चावल, खिचड़ी तथा बच्चो के लिए बिस्कुट और टॉफी शामिल हैं। सेक्टर-62,63,64,65 की लेबर और झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोग तथा दौलत राम, लेबर कॉलोनी, सेक्टर-58 या कोई भी…
फरीदाबाद : नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि)चेयरमैन व चिकित्सक डॉ आशीष मौर्य ने कहा,इस समय देश ही नहीं वरन पूरे विश्व में वैश्विक महामारी मैं डॉक्टर, पुलिस विभाग, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, अपनी सेवा देने में युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं, वहीं भारत देश के प्रधानमंत्री वा स्वास्थ्य विभाग हम सब को बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग बार बार, हाथ साफ करना, सैनिटाइजर का उपयोग करना, जैसे जानकारी इस महामारी से बचाव के लिए बता रहे हैं,, हम सब का फर्ज बनता है राजनीति से उठकर ईर्ष्या द्वेष छोड़कर, जाति धर्म से उठकर एक साथ खड़े होकर इस संकट की…
