उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा सांसद आजम खान पर शत्रु संपत्ति कब्जाने का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है. राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार की तहरीर पर ये मुकदमा दर्ज हुआ है. सांसद आजम खान पर उनकी जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर चार दिवारी कर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. आईपीसी की धारा 447 व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 2,3 में मुकदमा दर्ज है. थाना अजीम नगर में मुकदमा दर्ज हुआ है. अभी आजम खान और उनका परिवार जेल में है. यूनिवर्सिटी को शासकीय नियंत्रण में लेने का प्रस्ताव वहीं, आजम…
Author: faridabadnews24
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को तगड़ा झटका दिया है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रभ दीप कौर ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद, सचिव मोहम्मद इलियास और मोहम्मद दानिश को जमानत दे दी है. अदालत ने इन तीनों को 30-30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी. इन पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ और दिल्ली दंगों के लिए कथित तौर पर लोगों को उकसाने का आरोप है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इनको गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था. मोहम्मद दानिश पीएफआई में काउटंर इंटेलिजेंस का हेड था. पीएफआई के काउंटर…
उत्तर पूर्वी दिल्ली की हिंसा में मारे गए अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है. इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के कुल 51 निशान थे. इनमें 12 चाकू से गोदने के निशान थे जो थाई, पैर, छाती समेत शरीर के पिछले हिस्से में थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंकित शर्मा के शरीर पर चाकू से वार के गहरे निशान मिले थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक 6 कट के निशान थे जिसमें स्क्रैच के निशान थे. बाकी 33 चोट के निशान थे जिसमें…
गुरुग्राम पुलिस ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर चोरी की कोशिश कर रहे एक चोर को गिरफ्तार किया है. वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया. घटना शहर के पॉश इलाके डीएलएफ फेज 3 की है. गिरफ्तार आरोपी शाकिर, प्रदेश के मेवात का निवासी बताया जाता है. शाकिर अपने साथी के साथ एटीएम मशीन को खोलने की कोशिश कर रहा था. सीसीटीवी मॉनिटर कर रही टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में पुलिस ने बताया…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध और अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं. लगातार हो रहीं आपराधिक घटनाओं के कारण आलोचना झेल रही दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश राजेश उर्फ इमरान नीटू दाबोदिया गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शनिवार को तड़के पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश रोहिणी इलाके के एक मकान में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई और मकान की घेराबंदी कर दी. स्पेशल सेल के अनुसार बदमाश राजेश ने पुलिस टीम…
पलवल में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेने आए हरियाणा के सहकारिता, मंत्री डा. बनवारी लाल के काफिले को पायलेट कर रही तेज रफ्तार पुलिस की जिप्सी की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को हाईवे पर रख जाम लगा दिया। शहर थाना पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर नामजद पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पलवल शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ओमैक्स सिटी निवासी विजयपाल ने दी अपनी लिखित शिकायत में कहा है…
फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि एक तरफ जनता वैसे ही महंगाई की मार झेल रही है, ऊपर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता की जेबों पर डाका डालने का काम किया है। सुमित गौड़ ने कहा कि एक तरफ जहां पूरे विश्व में कोरोना वायरल का प्रकोप फैला हुआ है और अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई, ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थाे में मूल्यवृद्धि करके सरकार ने यह साबित कर दिया कि वह लोगों…
नई दिल्ली । Coronavirus Prevention: COVID-19 यानी कोरोना वायरस दुनियाभर के देशों के साथ भारत में भी अपना कहर बरपा रहा है। खासकर जब से केरल की 3 साल की बच्ची के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की ख़बर आई है तब से पैरेन्ट्स के बीच पैनिक बढ़ गया है। चिकित्सा सलाहकार लगातार यही बात कह रहे हैं कि अपने हाथों को कई बार धोएं और उन्हें अपनी नाक और चेहरे से दूर रखने ताकि आप किसी भी तरह के संक्रमण से खुद को बचा सकें। हालांकि, बच्चों को उनके नाक या चेहरे को छूने से रोकना काफी मुश्किल काम…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) नौकरी जाने पर एक समय के बाद अपने सब्सक्राइबर्स को PF Account में जमा राशि को निकालने की इजाजत देता है। इससे नौकरी जाने से परेशान लोगों को फौरी मदद मिल जाती है। इसके साथ ही प्रोफेशन बदलकर अपना बिजनेस शुरू करने वालों को भी इससे पूंजी मिल जाती है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक असाधारण परिस्थितियों में ही PF राशि निकालना चाहिए क्योंकि रिटायरमेंट के समय आपको अच्छी-खासी एकमुश्त राशि मिल जाती है। साथ ही पेंशन भी मिलने लगता है। फिर भी अगर आपको फिर भी पीएफ राशि निकालने की जरूरत पड़ती है, तो इससे…
मध्य प्रदेश और हरियाणा में अब आप घर बैठे ऑनलाइन शराब मंगा सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार शराब से सालाना बारह हजार करोड़ रुपये और हरियाणा सरकार साढे़ सात हजार करोड़ रुपये राजस्व का इंतजाम करेंगे। दोनों ही राज्यों में इस प्रावधान को लेकर विरोध हो रहा है। असल में शराब की नई दुकानें खोलने की बदनामी से बचने के लिए सरकारें इस तरह के उपाय अमल में ला रही हैं। इधर केंद्रीय बजट में इस वर्ष नशामुक्ति कार्यक्रम के लिए 260 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय…
