Crime News: किराया अदा न कर पाने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की अस्मत का सौदा मकान मालिक के साथ कर डाला. शर्मशार करने वाला अस्मत का यह सौदा सिर्फ और सिर्फ 2000 रुपए के लिए हुआ था. वहीं, मामूली सी इस रकम के एवज में मकान मालिक लगातार मां-बेटी की अस्मत को रौंदता रहा. जी हां, इंसानियत को शर्मशार करने वाला यह मामला गुजरात के मोरबी इलाके का है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी शख्स के साथ मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में किसी तीसरे शख्स की संलिप्तता की बात…
Author: faridabadnews24
फतेहाबाद: हनीट्रैप मामले में चर्चाओं में आई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रितू का पारिवारिक बैकग्राउंड भी अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। उसके पिता रामफल और दो बहनों के खिलाफ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाने में धोखाधड़ी और जबरन वसूली का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार तीनों आरोपित फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उधर पुलिस ने इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि अन्य आरोपित पंजाब में फरार हो गए है, ऐसे में पंजाब पुलिस की सहायता लेकर आरोपितों…
पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के पास स्कूटी सवार से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान भजनपुरा निवासी निखिल, सोनू व गाजियाबाद निवासी अमर के रूप में हुई है। पकड़ा गया निखिल सलवार सूट गिरोह का बदमाश है, महिलाओं के भेष में वह युवाओं को जाल में फंसाकर यमुना खादर में ले जाकर लूट करता था। पकड़े गए बदमाशो के पास से पीड़ित का बैग, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि 13 मई की रात सिग्नेचर ब्रिज के पास स्कूटी सवार से लूट हुई थी। पीड़ित…
India-Netherlands Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे दिन नीदरलैंड पहुंचे. 9 साल बाद इस यूरोपीय देश पहुंचकर पीएम मोदी ने ऐसी डील कर दी, जो चीन की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है. अपने नीदरलैंड दौरे पर पीएम ने सेमीकंडक्टर (Chip) पर बड़ा समझौता किया है. छोटा सा देश नीदरलैंड तकनीक के मामले में सुपरपावर है. भारत और नीदरलैंड मिलकर अब भारत में चिप मेकिंग को तेज करेंगे. नीदरलैंड के साथ मिलकर पूरा होगा चिप मेकर बनने का सपना भारत ग्लोबल चिप मैन्युफैक्चर बनना चाहता है. उसका ये सपना नीदरलैंड की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी…
दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई प्राथमिक जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी। आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया। घटना के बाद…
छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि देर रात तीन युवक उसे बस स्टैंड स्थित मुसाफिरखाने से अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले में गैंगरेप सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल में देर रात गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया, लेकिन कथित तौर पर अस्पताल का गेट समय पर नहीं खुलने के कारण महिला की डिलीवरी अस्पताल परिसर की पार्किंग में ही करवानी पड़ी। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते महिला को समय पर अंदर भर्ती नहीं किया गया, जिसके चलते मजबूरन सड़क किनारे ही प्रसव कराना पड़ा। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने…
फरीदाबाद: एनआईटी-तीन स्थित नेहरू कॉलोनी शनिवार सुबह अचानक पुलिस छावनी में तब्दील हो गई, जब क्राइम ब्रांच की 10 टीमों ने एक साथ नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान शुरू कर दिया। अभियान में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो गली-गली और घर-घर जाकर नशीले पदार्थों की तलाश कर रहे हैं। शुरुआती कार्रवाई में 4 से 5 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है, जबकि मौके से बड़े स्तर पर नशीले पदार्थ बरामद होने की भी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि नेहरू कॉलोनी में संगठित…
देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब ऐप आधारित डिलीवरी और कैब सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ते ईंधन खर्च के विरोध में गिग एवं प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन (GIPSWU) ने बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यूनियन के मुताबिक 16 मई दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक गिग वर्कर्स ऐप बंद रखकर विरोध जताएंगे। यूनियन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सबसे ज्यादा असर डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों की कमाई पर पड़ रहा है। Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto, Ola, Uber और Rapido जैसी…
बल्लभगढ़: नगर निगम से दो बार नोटिस मिलने और मुनादी कराने को पीजी संचालकों ने गंभीरता से नहीं लिया है। यही कारण है कि अभी तक किसी भी संचालक ने निगम में अपनी रिहायशी श्रेणी को व्यवसायिक कराने के लिए कोई आवेदन जमा नहीं कराया है। चावला कालोनी और पूर्वी चावला कालोनी में काफी संख्या में लोगों ने अपने घरों के अंदर पीजी बनाए हुए हैं। यह पीजी में पांच से लेकर 15 तक लोगों को किराये पर ठहराते हैं। एक व्यक्ति से पीजी में ठहरने का पांच से छह हजार रुपये प्रति महीना लेते हैं। घर में पेयजल और…
