फरीदाबाद: जिले में तीन नंबर स्थित ईएसआइसी अस्पताल और नागरिक अस्पताल में मरीजों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। जिन अधिकारियों पर नागरिकों की स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी है। वहां भी कई जगह पानी में मानकों से अधिक टीडीएस है। गुणवत्ता की कसौटी पर पानी खरा नहीं उतर रहा है। ईएसआइसी अस्पताल, डीन कार्यालय, जिला नागरिक अस्पताल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा ईएसआइ हेल्थ केयर विभाग की सिविल सर्जन डा. पूता भारद्वाज के कार्यालय में पानी के टीडीएस की जांच की गई तो पता चला कि अधिकारी-कर्मचारी शुद्ध पानी पी रहे हैं। मगर आम नागरिक सामान्य से कई गुना…
Author: faridabadnews24
Lucknow News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज यानी गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर इस दुखद घड़ी की जानकारी साझा करते हुए बताया कि परिवार के लिए यह अत्यंत कठिन समय है। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि “पद्म विभूषण” पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा। इस दुःखद…
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तारी की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी। ज्योति करीब एक साल से हिसार जेल में बंद है। उनकी दो बार जमानत याचिका रद्द हो चुकी है। अब वह बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। अब तक हरियाणा और पंजाब के 2 युवकों को जमानत मिल चुकी है। बता दें कि जासूसी के शक में हरियाणा और पंजाब से कई जासूस पकड़े जा चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 11 दिन में ही 7 जासूस दोनों राज्यों से पकड़े गए थे। इसमें सबसे चर्चा में हिसार से पकड़ी…
ओशो किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। वे 20वीं सदी के एक प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु थे। उनका जन्म 11 दिसंबर 1931 को मध्य प्रदेश के कुचवाड़ा में हुआ था और उनका निधन 19 जनवरी 1990 को पुणे में हुआ। वे दर्शनशास्त्र के मेधावी छात्र थे और उन्होंने जबलपुर विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में कार्य भी किया। 1960 के दशक में उन्होंने पूरे भारत की यात्रा की और “आचार्य रजनीश” के नाम से सार्वजनिक भाषण दिए। उन्होंने ध्यान की शुरुआत की, जो आधुनिक मनुष्य के लिए था जो शांत बैठने में कठिनाई महसूस करता है।…
1 मई को देशभर में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई। इसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट के संचालकों पर पड़ने वाला है। हालांकि आम लोग भी इससे अछूते नहीं रहने वाले हैं। ऐसे में केरलम में केरलम होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन (KHRA) ने बड़े विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह बंद कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ पूरे राज्य में हो रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है। इसके तहत राज्य भर में होटल और रेस्टोरेंट 6 मई को बंद रहेंगे। केरलम होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन (KHRA) ने कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद में नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। निगम अपना डिजिटल कंट्रोल रूम तैयार करने जा रहा है। इस कंट्रोल रूम में लोगों की शिकायतें 24 घंटे और सातों दिन सुनी जाएगी। कंट्रोल रूम के लिए अतिरिक्त आयुक्त तीन परमजीत चहल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तीन दिन के भीतर कंट्रोल रूम का खाका सुना जाएगा। कंट्रोल रूम की खासियत होगी कि लोग वॉट्सएप और ई-मेल के जरिए भी अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसके बाद उसको ट्रैक भी कर सकेंगे। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा।…
Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां झारखंड की एक 32 वर्षीय आदिवासी महिला को पिछले 17 वर्षों से एक कोठी में बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया था। काम के बहाने दिल्ली लाई गई, पीड़िता ने न केवल अपना बचपन खोया, बल्कि इन सालों में शारीरिक शोषण, बलात्कार और गर्भपात जैसे जख्म भी झेले। 32 साल की आदिवासी पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता जब 15 साल की थी, तब उसके पड़ोसी गांव का…
फरीदाबाद: फरीदाबाद के जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में जहां-जहां राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया, वहां काफी हद तक सुधार नजर आ रहा है। जो जगह उनकी नजर में नहीं चढ़ी, वहां अब तक स्थिति ठीक नहीं है। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग के प्रवेश द्वार पर कई जगह बिस्तर के आसपास पहले पंखे नहीं थे। अब वहां पंखे चालू हालत में हैं। हैरानी की बात है कि आपातकालीन विभाग के पिछले हिस्से में कोरोना संकट के दौर में जो अस्थायी रूप से कंटेनर वार्ड बनाया गया था, वहां मरीज गर्मी से परेशान हैं।…
फरीदाबाद : फरीदाबाद में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित जेसी बोस YMCA यूनिवर्सिटी के बीएससी कक्षा के अंतिम वर्ष का छात्र ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए हार गया। इसके चलते उसने अपने ही घर के बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बाद में इसका खुलासा मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट से हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के…
पलवल: पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं है। पलवल पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों ऐसे वाहन इपाउंड किए हैं, जो अवैध सायरन, अवैध बत्ती, लाइट, पटाखा, ब्लैक फिल्म लगाकर पलवल जिले में घूमते थे और शहर में माहौल खराब करते थे। डीएसपी ट्रैफिक मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश तथा सडक़ सुरक्षा हेतु विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों को इपाउंड कर पुलिस लाइन में…
