Haryana Roadways Bus: हरियाणा के करनाल हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई। बस के टायर और तेल की टंकी में ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बता दें कि हरियाणा रोडवेज की बस चंडीगढ़ से गुड़गांव जा रही थी। अचानक बस का टायर फट गया और आग लग गई। जिसकी सूचना मिलती फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन बस चलकर बिल्कुल राख हो गई। बस चालक नीरज ने बताया…
Author: faridabadnews24
PUC सर्टिफिकेट: केंद्र सरकार की ओर से सड़क पर गाड़ी चलाने को लेकर कई नियम बनाए गए हैं. ऐसे में अगर कोई बाइक चालक या कार चालक इस नियम का पालन नहीं करता है तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसका चालान काट दिया जाता है इसके साथ ही कई ऐसे दस्तावेज भी हैं जो ट्रैफिक नियमों के मुताबिक जरूरी हैं, जिन्हें हमेशा पास रखना होता है. इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और इंश्योरेंस जैसी चीजें शामिल हैं। वहीं, एक और दस्तावेज है जिसके बिना अगर आप कार या बाइक चलाते हैं तो आपका ₹10,000 का चालान कट सकता है। जबकि, इसे बनाने…
भारत में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है. अप्रैल के दूसरे ही हफ्ते में कई जगहों का तापमान चालीस के पार जाने लगा है. गर्मियों में बढ़ते तापमान के साथ ही शुरू हो जाती है पानी की किल्लत. चिलचिलाती धूप में नदी-तालाब सूखने लगते हैं. इसके साथ ही बोरिंग का लेवल भी नीचे जाने की वजह से पीने के पानी की दिक्क्तें शुरू हो जाती है. ऐसे में लोगों के पास बाजार में बिकने वाला मिनरल वॉटर खरीदने का ही ऑप्शन बचता है. गर्मियों के शुरू होते ही धड़ल्ले से नकली पानी बेचने का धंधा भी चालू हो जाता है.…
भागलपुरः क्या हेलमेट नहीं पहनने का चालान एक लाख रुपये हो सकता है। नहीं न मगर, नवगछिया पुलिस ने काट दिया है और अब जिस व्यक्ति का चालान कटा है, वह तपती धूप में डीटीओ व ट्रैफिक कार्यालय का चक्कर काट रहा है। भागलपुर में ट्रैफिक व्यवस्था एडवांस क्या हुई इसके कारनामें भी एडवांस हो गए। इससे वाहन चालको की परेशानी बढ़ गई। दरअसल जिले में ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों का चालान ऑनलाइन हो रहा है। लगभग सभी चेक पोस्ट पर डिजिटल मशीन से भी चालान काटा जा रहा है। एक लाख रुपये का चालान कटने से…
हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं तो कुछ वीडियो में लोग अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। वीडियो के मुताबिक लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। मगर सोशल मीडिया कुछ वीडियो ऐसे नज आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को गुस्सा आने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपने गुस्से को कमेंट में जाहिर किया है। आइए आपको वीडियो और लोगों के रिएक्शन के बारे में बताते हैं। वीडियो में क्या…
Haryana : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बुधवार को कहा कि डिजिटलाइजेशन के दौर में चुनाव आयोग ने भी चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। मतदाता इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डीसी ने बताया कि चुनाव आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र (digital voter id card) या इलेक्ट्रानिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरु कर रखी है। मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter Helpline APP) या…
फरीदाबाद: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) प्रमोद को पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने बर्खास्त कर दिया। उस पर बिट्टू बजरंगी द्वारा युवक की पिटाई करने के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। एसपीओ ने मारपीट के दौरान युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। वायरल वीडियो में सिगरेट पीता हुआ नजर आ रहा था। दो अप्रैल की रात संजय एंक्लेव नजदीक बाबा मंडी निवासी पीड़ित श्यामु ने पर्वतीय कालोनी चौकी को दी शिकायत में कहा था कि वह विनोद के मकान में बतौर किराएदार रहता है। कुछ लोग पकड़कर पीड़ित को ले…
नोएडा: कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के गांव बहलोलपुर स्थित एक भवन में ओयो शीतला होटल में चल रहे देह व्यापार का बुधवार रात पुलिस ने छापा मारकर भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने छह लड़कियों को कराया मुक्त पुलिस ने छह लड़कियों को मुक्त कराते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवती समेत तीन लोग वांछित हैं। आरोपी बिहार से सीधी-साधी किशोरियों को एनसीआर में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नोएडा लाते थे और उनसे जबरन देह व्यापार करवाते थे। होटल को चला रहे थे फरमान व उसका भाई फैयाज पुलिस को मौके से 11 मोबाइल, 12 हजार रुपये,…
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और बिजनेसमैन विकी जैन की जोड़ी एक बार फिर लाइमलाइट में बनी हुई है। दरअसल, दोनों का पहला म्यूजिक वीडियो ‘ला पिला दे शराब’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है और दोनों इस म्यूजिक वीडियो का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान अंकिता और विकी ने खूब सारी बातें कीं। अंकिता ने ये भी बताया कि बिग बॉस के बाद उनके अंदर क्या-क्या बदलाव आए। पढ़िए क्या बोलीं अंकिता लोखंडे। रात-रातभर नहीं आती थी नींद टीवी टाइम्स ने इंटरव्यू के दौरान अंकिता और विकी से पूछा कि लोग आपके बारे में बहुत सारी…
नई दिल्ली: मुसीबतों से घिरे अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार का लगाया आरोप राजकुमार ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के साथ पार्टी में दलितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई। मेरे…
