पाकिस्तान भारत का एक ऐसा पड़ोसी देश है, जहां आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है। पाकिस्तान को आजादी मिले 76 साल बीत चुके हैं। इस दौरान वहां पर 1956 से 1971, 1977 से 1988 तक और फिर 1999 से 2008 तक सैन्य शासन रहा है। इस बार के आम चुनाव में भी वहां की सेना का कथित तौर पर हस्तक्षेप माना जा रहा है। पाकिस्तान में गुरुवार (8 फरवरी) को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के साथ आम चुनाव के लिए मतदान हुआ और उसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो गई। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी)…
Author: faridabadnews24
Loksabha Election 2024: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को विपक्ष पर हमला बोला. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के 370 सीटें जीतने का टारगेट भी तय कर दिया है. पीएम मोदी ने संदेश देने की कोशिश की है कि केंद्र में बीजेपी का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए क्या वाकई में बीजपी ने कोई ब्लूप्रिंट तैयार किया है या यह महज एक नारा भर है. वजह कुछ भी हो लेकिन बीजेपी 370 सीटों के आंकड़े को कैस छू सकती…
चंडीगढ़: वीरवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास (आरएसएसबी) के आध्यात्मिक प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पहुंचे। जहां कई महत्वपूर्ण विषयों पर उनकी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चर्चा परिचर्चा हुई। बैठक की चर्चा में मुख्य विषय समाज में फैल रही कुरीतियों को समाप्त करना था। खास तौर पर नौजवान पीढ़ी को नशे की तरफ जाने से रोकना था। नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ने को लेकर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संत गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सहमति जताते हुए विश्वास जताया कि वह इस कार्य को एक मिशन के रूप…
Canadian Visa: यदि आप भी कनाडा जाने की तैयारियों में लगे हुए हैं और आपने अपना वीजा किसी एजेंट की मदद से हासिल किया है तो हवाई सफर पर जाने से पहले आपके लिए कुछ बातें जानना बेहद जरूरी हैं. यहां सबसे पहले आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि जिस कैनेडियन वीजा पर आप अपने सपनों के देश लिए उड़ान भरना चाहते हैं, कहीं वह वीजा नकली तो नहीं. कहीं ऐसा न हो कि रुपयों के लालच में आपके एजेंट ने आपको नकली वीजा पकड़ा दिया हो और आप कनाडा की जगह सलाखों के पीछे पहुंच जाएं. छह लाख…
दुनिया भर में लाखों लोग रोजाना ऑनलाइन वीडियो बनाते हैं और व्यूज और फॉलोअर्स हासिल करने की उम्मीद में उन्हें यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं. दुनिया भर के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म राजस्व का एक प्रमुख स्रोत भी हैं. उनमें से कुछ लोग बेहद सफल हो जाते हैं और लाखों रुपये कमाते हैं. इस कड़ी में आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कमाई सुनकर आप चौंक जाएंगे. चीन की झेंग जियांग इन दिनों सोशल मीडिया पर तूफान मचाए हुए है. सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर…
मंडी: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी 150 के करीब सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान जल्द कर सकती है. यह वे सीटें हैं, जिनमें भाजपा (BJP) हारी है. हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट (Mandi Lok Sabha Seat) भी इन सीटों में शामिल है. अब यहां पर भाजपा ने अपनी किलेबंदी तय समय से पहले करने का निर्णय लिया है. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की लोकसभा की यह इकलौती सीट है, जो कांग्रेस के पास है. हालांकि, यह सीट पहले भाजपा के पास ही थी, लेकिन 2021 में यहां उपचुनाव हुए थे, जिसके बाद यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई.…
गुरुग्राम: साइबर ठगों ने गुरुग्राम वेस्ट निवासी एक व्यक्ति की फेक न्यूड वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उससे छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को बुधवार रात धर दबोचा। साइबर पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीते दिनों साइबर थाना पश्चिम में शिकायत दी थी कि उसके साथ धमकी देकर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस पर टीम ने आरोपित को गुरुग्राम से पकड़ लिया। आरोपित की पहचान नूंह के गांव बूबलहेरी निवासी आस मोहम्मद के रूप में…
BREAKING NEWS : भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई NEWS SOURCE :chopaltv
चंडीगढ़/फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनावों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 25 हजार रुपये होगी। अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 12,500 रुपये होगी। सिक्योरिटी डिपॉजिट नकद या ट्रेजरी के माध्यम से ही स्वीकार्य होगी। चैक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से इस राशि को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अनुराग अग्रवाल गुरुवार को लोकसभा आम चुनावों की तैयारियों के संबंध में अहम बैठक कर रहे थे। आपत्तिजनक VIDEO बनाकर करती थी ब्लैकमेल, महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर पुलिस इंस्पेक्टर से ठगे 90 लाख रुपए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा आम…
राजस्थान के अलवर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने एक पुलिस इंस्पेक्टर को हनीट्रैप का शिकार बनाया और उससे 90 लाख रुपए ठग लिए। हनीट्रैप का शिकार एक सिपाही भी हुआ है, उससे 6.5 लाख रुपए ठगे गए हैं। क्या है पूरा मामला? अलवर में एक महिला और उसके परिवार के लोग गिरोह बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने का काम कर रहे थे। इस गिरोह का शिकार एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक सिपाही हुआ है। इस गिरोह ने पुलिस इंस्पेक्टर से 90 लाख रुपए और सिपाही से 6.5 लाख रुपए ठग लिए। एसपी ने…
