Author: faridabadnews24

हरियाणा : पेड़ हमारे लिए कितने जरूरी हैं ये तो सभी जानते हैं। हरियाणा सरकार की एक अनोखी पहल फिर चर्चा में है। प्राण वायु देवता पेंशन योजना के तहत राज्य के 75 साल या उससे अधिक पुराने पेड़ों को पेंशन देने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है।  वृक्षों की पेंशन को संशोधित करते हुए 3 हजार रुपए प्रति वर्ष पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। बता दें कि यह योजना 2023 में शुरु की गई है। इस योजना के तहत पहले ही 3,819 पेड़ों को चयनित कर उन्हें पेंशन दी जा रही है। अब साल 2025-26…

Read More

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले में शहीद हुए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए एक हवन का आयोजन मवई गांव स्थित सांई मंदिर में किया गया । सभी ने हवन में आहुति डालकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जो प्रतिबंध लगाए हैं उससे कभी भी पाकिस्तान या कोई दूसरा देश ऐसी कायरतापूर्ण हरकत करने की जुर्रत नहीं करेगा । इस दुख की घड़ी में पूरा…

Read More

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा :  हाल ही में मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी टीम ने एक्सीडेंट के बाद राइट (दायां) पैर में गंभीर इन्फेक्शन के साथ आए मथुरा निवासी 27 वर्षीय कृष्ण कुमार का बेहतरीन इलाज कर न केवल उसे विकलांग होने से बचाया बल्कि उसकी जान बचाने में भी बड़ी सफलता हासिल की है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. कावेश्वर घुरा ने बताया कि एक्सीडेंट होने के 10 दिन बाद मरीज हमारे पास आया। उस समय मरीज को हाई ग्रेड फीवर था। जाँच करने पर हमें पता चला कि मरीज…

Read More

हिना खान और ताहिरा कश्यप के बाद अब छवि मित्तल ने अपनी ब्रेस्ट कैंसर जर्नी के बारे में फैंस को बताया है। उन्होंने 2022 में अपने ब्रेस्ट कैंसर के सफर से सभी को प्रेरित किया। एक्ट्रेस को अप्रैल 2022 के महीने में इस घातक बीमारी का पता चला था और 25 अप्रैल, 2022 को उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर से छुटकारा पाने के लिए सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के बाद छवि ने अपने साहस और अपने स्वास्थ्य के प्रति दृढ़ संकल्प से कई लोगों को प्रेरित किया। आज, जब उनकी सर्जरी को तीन साल पूरे हो गए तो कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल…

Read More

अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो उसे कम करने के लिए अपनी डाइट में इन कुछ देसी ड्रिंक्स को शामिल करें। इन ड्रिंक्स को खाली पेट पीने से न केवल वजन कम होता है बल्कि सेहत से जुड़े अन्य कई फायदे मिलते हैं। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ अपनी सुबह की दिनचर्या में इन ड्रिंक्स को शामिल करने से मेटाबॉलिज़्म तेज होता है जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है। चलिए जानते हैं किन ड्रिंक्स के सेवन से बढ़ते मोटापे पर लगाम लगाया जा सकता है। इन देसी ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत:…

Read More

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक निजी कॉलेज की 3 लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहचान छिपाकर लड़कियों से दोस्ती की और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। क्या कहती है पुलिस? भोपाल के पुलिस आयुक्त एच सी मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इसकी जांच के लिए पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।…

Read More

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे देश का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है, जहां वाहन बिना रुके ही टोल चुकता करेंगे। इस नई व्यवस्था से सफर करने वाले वाहनों को टोल बूथ पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। एक्सप्रेसवे पर एक नया एडवांस टोल कलेक्शन सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसका मकसद टोल पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करना और टोल कलेक्शन प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाना है। इस नई प्रणाली की शुरुआत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर की जा रही है और जल्द ही इसे पूरे देश के टोल पर लागू करने की योजना है। नया टोल कलेक्शन सिस्टम: ANPR इस…

Read More

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : भारत के युवाओं में निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध वैज्ञानिक और जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राहुल मेहरा, UNESCO चेयर ऑन ग्लोबल हेल्थ एंड एजुकेशन में भारत के राष्ट्रीय प्रतिनिधि और Tarang Health Alliance के संस्थापक, फरीदाबाद के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी 5 में छात्राओं से मिले। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए स्वस्थ आदतों, पोषण, स्वच्छता और शारीरिक गतिविधियों की महत्ता पर बल दिया और बताया कि किस तरह स्कूल के स्तर पर की गई पहल दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। स्वास्थ्य शिक्षा को स्कूलों…

Read More

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : पहलगांव में हुए आतंकी हमले को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त सैंट्रल उषा ने धर्म गुरूओं, पार्षदों, सरपंचों, मार्किट प्रधान, आर.डब्लू.ए. प्रधान, गली मोहल्ले के प्रधान व शहर के गणमान्य लोगों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया है। जिसके माध्यम से सभी लोगो से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह या बहकावे में ना आये और किसी भी सोशल मिडिया प्लेटफोर्म या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई भी भडकाऊ भाषण या विचार देने से बचे। ऐसा कार्य न करें जिससे समाज में अराजकता फैले। अगर किसी भी…

Read More

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन फरीदाबाद (FDA) टीम द्वारा एक डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। टीम में डीसीओ फरीदाबाद-II, संदीप गहलान और फरीदाबाद-III, प्रवीन राठी शामिल थे। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें बताया गया था कि मेसर्स शर्मा मेडिकोस, प्लॉट नंबर 640, मस्जिद रोड, दयाल नगर, बदरपुर बॉर्डर के पास, फरीदाबाद स्थित दुकान पर बिना किसी पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की पर्ची के और बिना कैश मेमो के एमटीपी (MTP) किट बेची जा रही हैं एवं दुकान पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में यह कार्य…

Read More