फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा: अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम और वन विभाग का पीला पंजा शुक्रवार को भी चला। टीम ने एक रिजार्ट का भवन पूरी तरह गिरा दिया गया। इसपर बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई हुई थी। तीन अन्य फार्म हाउस पर भी कार्रवाई की गई। जिला वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली वन क्षेत्र में बने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वन क्षेत्र से 6793 से अधिक छोटे-बड़े अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपनी है, इसलिए लगातार पिछले आठ दिनों से कार्रवाई…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दैनिक जागरण और वैश्य समाज सेक्टर 28-31 के संयुक्त तत्वावधान में सेन्ट्रल पार्क में आयोजित योग शिविर में शहरवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। शेर के मुख्य अतिथि शिविर के मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर थे, जिन्होंने उद्योगपति एमपी रूंगटा, संस्था अध्यक्ष विनेश अग्रवाल महासचिव बीआर सिंगला के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। देव योग संस्थान के संचालक योग गुरु देव राज आर्य ने योग कराया। शिविर में पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रमुख उद्योगपति अरुण बजाज,…
Home Cleaning Mistakes: घर की सफाई हर इंसान करता है, लेकिन क्या हर कोई सही तरीके से करता है? शायद नहीं. अक्सर हम सोचते हैं कि हमने बहुत अच्छे से सफाई कर ली, लेकिन थोड़ी ही देर बाद घर दोबारा गंदा लगने लगता है. इसकी सबसे बड़ी वजह होती है कुछ ऐसी आम गलतियां जो हम जाने-अनजाने कर बैठते हैं. इन गलतियों की वजह से न सिर्फ मेहनत बेकार जाती है, बल्कि समय और बिजली-पानी जैसी चीजों की भी बर्बादी होती है. कई बार तो फर्नीचर या उपकरण भी खराब हो जाते हैं. सफाई का मकसद होता है घर को साफ,…
International Yoga Day 2025: नेता हो, अभिनेता हो या क्रिकेटर, आपने अक्सर किसी ना किसी सेलिब्रिटी को योग करते हुए देखा जरूर होगा. योग केवल सेहतमंद रहने का तरीका नहीं बल्कि लाइफस्टाइल बन गया है. भारत समेत दुनियाभर के देशों के लोग योग की ताकत को समझ गए हैं और इसे अपना रहे हैं. योग क्या है योग केवल फिजिकल एक्टिविटी नहीं है. कुछ लोग इसे व्यायाम समझते हैं जो गलत है. योग एक प्रणाली जिसमें शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनता है और सब एक दूसरे से जोड़ते हैं. योग संस्कृत शब्द युज से बना है जिसका मतलब…
एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 की भीषण दुर्घटना के एक दिन बाद दिल्ली से कोपेनहेगन जा रही एक अन्य बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ान को उड़ान भरने से ऐन पहले रोकना पड़ा, जब पायलट को पैनिक अटैक (घबराहट का दौरा) पड़ गया। क्या हुआ था? यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट रनवे की लाइन में टेकऑफ के लिए आगे बढ़ रही थी। तभी पायलट ने खुद को असहज महसूस किया और विमान को वापस टर्मिनल पर लाने का फैसला लिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई कि एक क्रू मेंबर की तबीयत खराब है। इसके बाद फ्लाइट रोकी…
इस बालक का नाम नितिन है जो Sector 80, बडौली फरीदाबाद का रहने वाला है और पिछले 5 दिनों से अपने घर से गायब है और परिवार वाले परेशान हैं, अगर आपको कहीं भी दिखाई दें तो इस नंबर पर फोन करके जरूर बताएं: 9540592237 बालक की उम्र करीब 14 साल है और इनके पिताजी का नाम रमन है l
Indian currency: क्या बंद हो जाएगा 500 रुपये का नोट, इसके बारे में ताजा जाकारी आई है। यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 2026 तक 500 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे। इस वीडियो ने लोगों में भ्रम और दहशत पैदा कर दी है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस ‘फर्जी’ दावे का खंडन किया है और कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।यह वीडियो 2 जून को ‘कैपिटल टीवी’ नामक एक यूट्यूब चैनल द्वारा पोस्ट किया गया था, जिसमें कहा गया था कि अगले साल मार्च…
लखनऊ: दादा पोती का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है, लेकिन सोचिए अगर वही दादा अपनी ही 6 साल की पोती के साथ हैवानियत पर उतर आए तो? जी हां, लखनऊ के बंथरा में शुक्रवार को एक ऐसी सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. एक 75 साल बुजुर्ग, जो रिश्ते में बच्ची का दादा था अपनी ही 6 साल की मासूम पोती का बलात्कार किया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है. https://www.faridabadnews24.com/63774/ पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन पीड़िता का पिता काम पर गया था, और उसकी मां रिश्तेदारों से मिलने निकली थी. दूसरी कक्षा में…
जैसे जैसे उम्र बढ़ती है शरीर भी कमजोर होने लगता है। 40 की उम्र के बाद पुरुषों में कई तरह के शारीरिक बदलाव आते हैं, जिसके कारण कुछ स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकते हैं। इन जोखिमों को कम करने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए ज़रूरी है कि समय समय पर टेस्ट कराएं जाएँ। ऐसे में इस फादर्स डे आप अपने पिता को कुछ ये मेडिकल टेस्ट तोहफे के रूप में दे सकते हैं। ये मेडिकल टेस्ट ज़रूर कराएं ब्लड प्रेशर की जांच: उच्च रक्तचाप 40 की उम्र के बाद पुरुषों में एक आम समस्या है। इसके अक्सर कोई लक्षण…
चंडीगढ़ : प्रदेश में हरियाणा सरकार ने गांवों में CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) खोलने जा रही है। CSC के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई है। गांवों में CSC खोलने वाले युवाओं को 6 हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना से लोगों को गांव में ही आनलाइन सेवाएं और रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। प्रदेश सरकार द्वारा CSC के लिए लैपटॉप खरीदने की मंजूरी भी दी गई है। राज्य सरकार ने विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांवों में बनाए…
