
Dr Ashish Maurya
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : राष्ट्र रक्षा संघ प्रदेश अध्यक्ष व लाइफस्टाइल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ आशीष मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया आगामी 6 अप्रैल को भारत की आन बान शान ,अखंड भारत के निर्माता, प्रथम चक्रवर्ती सम्राट व मौर्य राजवंश के संस्थापक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती व उनके प्रपौत्र सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती पर विशाल नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद चयन शिविर का आयोजन, तारा नेत्रालय एनआईटी फरीदाबाद (तारा संस्थान उदयपुर राजस्थान) के सहयोग से बड़े स्तर पर फरीदाबाद के संजय कॉलोनी सेक्टर 23 ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल गली नंबर 38, 33 फीट रोड में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा,, जहां पर विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा आंखों की जांच ,दवाइयां ,चश्मा मुफ्त प्रदान किए जाएंगे, साथ ही साथ मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों की पहचान कर उन्हें मुफ्त में ऑपरेशन के लिए चयन भी किया जाएगा l
एक आप भी देखिए वायरल Video, अरे यहां तो सब उल्टा पुल्टा हो रहा है
इस अवसर पर राष्ट्र रक्षा संघ के समस्त सम्मानित टीम पदाधिकारी ने अपने विचार साझा करते हुए सभी से अपील की है, ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस कैंप का लाभ उठाएं , यह राष्ट्र गौरव का विषय है, भारतीय मौर्य राजवंश ने इस देश को विश्व धारा पर एक अलग ही पहचान दी है, भारत की भूमि देश के महापुरुषों योद्धाओं पराक्रमी और वीरता साहस शौर्य की गाथा का हमेशा ही प्रतीक रहा है,, ऐसे ही वीरता की श्रेणी में, एक युग ऐसा भी रहा जिसे ,मौर्य काल, मौर्य सभ्यता, मौर्य संस्कृत के नाम से भी जाना जाता है, मौर्य राजवंश के शासनकाल में भारत सोने की चिड़िया, विश्व गुरु, विश्व विजेता अखंड भारत था जब तक सम्राट अशोक महान व सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जैसे पराक्रमी योद्धाओं का शासन रहा किसी के माई के लाल में दम नहीं था, कोई आक्रांता भारत के तरफ आंख उठाकर भी देख ले l
पत्नी के प्रेमी ने दी धमकी, ‘मेरठ में 15 टुकड़े किए थे, तुम्हारे 16 टुकड़े कर देंगे’
जरूरत है हमें पुनः अखंड भारत, विश्व विजई भारत, विश्व गुरु भारत बनाने की है, जहां पर समता ,समानता, बंधुत्व ,वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओतप्रोत वाला भारत हो, हमें सम्राट अशोक के सपनों का भारत पुनः बनाना है, आइए ऐसे महान पूर्वजों की विरासत को संजोते हुए देश की आन बान शान व देश के महापुरुषों की जयंती पर एकजुट हो और इस लोक कल्याणी कार्य मुफ्त चिकित्सा शिविर में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी लें और कैंप का लाभ उठाएं , मुख्य रूप से, डॉ शशिकांत कुशवाहा, केपी सिंह शाक्य , अभिषेक वर्मा, मुरलीधर मौर्य, गजेंद्र मौर्य ,अमरजीत मौर्य ,वीरेंद्र कुशवाहा ,दीवान सिंह शाक्य, देवराज सिंह ,भानु प्रकाश ,केडी कुशवाहा जी, जितेंद्र मौर्य, कृष्ण मौर्य, नंदकुमार ,पंकज शाक्य, राजेश कुशवाहा, राकेश मौर्य, रामाश्रय कुशवाहा, राममिलन मौर्य, रमाशंकर मौर्य ,संजीव कुशवाहा ,संजय मौर्य ,सुरेंद्र मौर्य सुरेंद्र सैनी, वेद प्रकाश शाक्य, रमेश सैनी ,व अन्य पदाधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
